होम / टेलिस्कोप / टॉप-10 की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा ये TV चैनल, इन्हें भी मिली जगह
टॉप-10 की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा ये TV चैनल, इन्हें भी मिली जगह
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 42वें हफ्ते (16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर) के डाटा जारी कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
इन डाटा के अनुसार, 42वें हफ्ते में ‘स्टार मां’ (Star Maa) सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल रहा है। इस चैनल ने इस हफ्ते (42वें हफ्ते में) 2626.19 (000s) AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) दर्ज किए हैं और यह टॉप पर रहा है। वहीं, 2572.53 (000s) AMA के साथ इस हफ्ते ‘सन टीवी‘ (Sun TV) दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि 2529.05 (000s) AMA के साथ ‘स्टार प्लस‘ (Star Plus) ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
इसके अलावा इस लिस्ट में 2312.31 (000s) AMA के साथ ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav) चौथे नंबर पर और 1886.83 (000s) AMA के साथ ‘कलर्स‘ (Colors) पांचवें नंबर पर रहा है। 1882.32 (000s) AMA, 1873.35 (000s) AMA और 1585.51 (000s) AMA के साथ ‘स्टार विजय’ (Star Vijay), ‘सोनी सब’ (Sony Sab) और ‘जी कन्नड़’ (Zee Kannada) क्रमश: छठे, सातवें और आठवें नंबर पर रहे हैं। जबकि 1554.55 (000s) AMA के साथ ‘जी टीवी’ (Zee TV) नौंवे और 1487.49 (000s) AMA के साथ ‘सोनी पल’ (Sony Pal) दसवें नंबर पर रहा है।
हिंदीभाषी मार्केट (Hindi Speaking Market)
हिंदीभाषी मार्केट की बात करें तो 42वें हफ्ते में टॉप-5 चैनल्स की लिस्ट में 2438.18 (000s) AMA के साथ 'स्टार प्लस' (Star Plus) टॉप पर बना रहा है। 2305.83 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में ‘स्टार उत्सव‘ (Star Utsav) दूसरे नंबर पर और 1846.3 (000s) AMA के साथ तीसरे नंबर पर ‘कलर्स‘ (Colors) रहा है। ‘सोनी सब‘ (Sony SAB) और ‘जी टीवी‘ (Zee TV) ने 1821.0 (000s) AMA और 1504.49 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
दक्षिण मार्केट (South Market)
दक्षिण के मार्केट को देखें तो 42वें हफ्ते में टॉप पांच चैनल्स की लिस्ट में ’सन टीवी’ (Sun TV) ने 2563.59 (000s) के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद ’स्टार मां’ (STAR Maa) 2550.8 (000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर और ’स्टार विजय’ (Star Vijay) 1878.76 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, 1568.6 (000s) AMA के साथ ’जी कन्नड़’ (Zee Kannada) ने चौथे और 1440.99 (000s) AMA के साथ ’जी तेलुगु’ (Zee Telugu) ने इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई।
टैग्स बार्क इंडिया स्टार बार्क टीवी शो टीवी रेटिंग सोनी सब सन टीवी स्टार प्लस स्टार उत्सव एंटरटेनमेंट हिंदी भाषी मार्केट चैनल रैंकिंग्स बार्क डाटा चैनल व्युअरशिप