होम / टेलिस्कोप / टॉप TV चैनल्स की लिस्ट में इस हफ्ते शामिल हुए ये नाम
टॉप TV चैनल्स की लिस्ट में इस हफ्ते शामिल हुए ये नाम
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 26वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 26वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, सभी जॉनर्स (All India 2+) में टॉप-10 चैनल्स की लिस्ट में 'स्टार प्लस' (Star Plus) का जलवा बरकरार रहा है। इस हफ्ते भी यह चैनल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पे-टीवी चैनल बना रहा और इसने 2878.68 (000s) AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) दर्ज किए हैं। वहीं, 2713.36 (000s) AMA के साथ 'सन टीवी' (Sun TV) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है, जबकि 2394.99 (000s) AMA के साथ ‘सोनी सब’ (Sony Sab) ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
इस लिस्ट में 2366.38 (000s) AMA, 2230.62 (000s) AMA और 1939.01 (000s) AMA के साथ ‘स्टार मां‘ (Star Maa),‘स्टार उत्सव‘ (Star Utsav) और ‘कलर्स‘ (Colors) क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर रहे हैं। ‘स्टार विजय‘ (Star Vijay),‘जी तेलुगु‘ (Zee Telugu),‘सोनी पल‘ (Sony Pal) और ‘कलर्स रिश्ते‘ (Colors Rishtey) इस लिस्ट में क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर रहे हैं।
हिंदीभाषी मार्केट (Hindi Speaking Market)
हिंदीभाषी मार्केट की बात करें तो 26वें हफ्ते में टॉप-5 चैनल्स की लिस्ट में 2783.23 (000s) AMA के साथ 'स्टार प्लस' (Star Plus) टॉप पर रहा है। 2331.02 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में ‘सोनी सब’ (Sony Sab) दूसरे नंबर पर और 2215.93 (000s) AMA के साथ तीसरे नंबर पर ‘स्टार उत्सव‘ (Star Utsav) रहा है। ‘कलर्स‘ (Colors) और ‘सोनी पल‘ (Sony Pal) ने 1910.19 (000s) AMA और 1611.79 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
दक्षिण मार्केट (South Market)
दक्षिण के मार्केट को देखें तो 26वें हफ्ते में टॉप पांच चैनल्स की लिस्ट में ’सन टीवी’ (Sun TV) ने 2709.21 (000s) के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद ’स्टार मां’ (STAR Maa) 2303.83(000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर और ’स्टार विजय’ (Star Vijay) 1811.67 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, 1605.09 (000s) AMA के साथ ’जी तेलुगु’ (Zee Telugu) चौथे और 1338.48 (000s) AMA के साथ ’जी कन्नड़’ (Zee Kannada) ने इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई।
टैग्स बार्क इंडिया बार्क टीवी शो सोनी सब स्टार प्लस एंटरटेनमेंट हिंदी भाषी मार्केट चैनल रैंकिंग्स