होम / टेलिस्कोप / टाइगर बनाम संजय दत्त : रिलीज हुआ ‘बागी 4’ का धमाकेदार टीजर
टाइगर बनाम संजय दत्त : रिलीज हुआ ‘बागी 4’ का धमाकेदार टीजर
टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म बागी 4 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें वह खतरनाक अंदाज में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त इस फिल्म में खलनायक है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने फैंस के लिए जोरदार एक्शन लेकर लौट रहे हैं। लंबे समय से चर्चाओं में रही ‘बागी 4’ का शानदार टीज़र रिलीज हो चुका है, और इस बार टाइगर का अंदाज़ पहले से कहीं ज्यादा दमदार और खतरनाक नज़र आ रहा है।
फिल्म का निर्देशन 'ए. हर्ष' कर रहे हैं, जो ‘भजरंगी’ और ‘वेधा’ जैसी सफल कन्नड़ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी साजिद नाडियाडवाला के हाथों में है। टीज़र में टाइगर के धांसू एक्शन के साथ-साथ खलनायक के रूप में संजय दत्त का जबरदस्त लुक भी चर्चा में है। दोनों के बीच की टक्कर फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट मानी जा रही है।
‘बागी 4’ से 'मिस यूनिवर्स 2021' हरनाज संधू बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। एक्टिंग के प्रति बचपन से ही जुनूनी हरनाज इससे पहले दो पंजाबी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। फिल्म में सोनम बाजवा भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। सीरीज़ की पिछली तीनों किस्तों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
2016 में ‘बागी’ के साथ शुरुआत हुई, फिर 2018 में ‘बागी 2’ और 2020 में ‘बागी 3’ ने टाइगर को एक्शन हीरो के रूप में और मजबूत किया। अब ‘बागी 4’ को 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और दर्शकों को पहले से भी ज्यादा बड़े पैमाने पर एक्शन, ड्रामा और थ्रिल देखने को मिलेगा।
TIGER SHROFF RETURNS AS THE FEROCIOUS RONNY - SAJID NADIADWALA UNVEILS 'BAAGHI 4' TEASER – 5 SEPT 2025 RELEASE... #TigerShroff returns to the big screen with #Baaghi4.#Baaghi4Teaser ?: https://t.co/4wjk329z90#SajidNadiadwala introduces #MissUniverse2021 #HarnaazSandhu,… pic.twitter.com/6BPUuNdc2b
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 11, 2025
टैग्स