होम / टेलिस्कोप / अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
अक्षय कुमार की किस्मत का ताला साल 2025 की शुरुआत में खुल गया है। उनकी फिल्म स्काई फाॅर्स ने सिर्फ 3 दिन में 60 करोड़ रूपये की कमाई कर आलोचकों का मुँह बंद कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
पिछले कुछ सालों से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे अक्षय कुमार की किस्मत का ताला साल 2025 की शुरुआत में खुल गया है। उनकी फिल्म स्काई फाॅर्स ने सिर्फ 3 दिन में 60 करोड़ रूपये की कमाई कर आलोचकों का मुँह बंद कर दिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 15 करोड़ की ओपनिंग ली और अच्छे रिव्यु के कारण शनिवार और रविवार को फिल्म ने उम्दा कमाई की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीन दिन में 60 करोड़ रूपये कमा लिए है और यह फिल्म साल की पहली 100 करोड़ रूपये कमाने वाली हिंदी फिल्म बन सकती हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित है, जो भारत का पहला हवाई हमला था। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म अगले हफ्ते तक आराम से अपनी लागत निकाल लेगी। संगीत और ओटीटी राइट्स को मिलाए तो इस फिल्म के मेकर्स अच्छा मुनाफा कमाने जा रहे हैं।
टैग्स