होम / टेलिस्कोप / आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की ‘स्काई फोर्स'
आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया की ‘स्काई फोर्स'
'स्काई फोर्स' 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर बेस्ट है। इसे भारत का पहला हवाई हमला माना जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
अक्षय कुमार इस साल की अपनी पहली फिल्म के साथ आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे रहे हैं। उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स' आज रिलीज़ हो रही है। फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया लीड एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे। वह इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने किया है।
वहीं, फिल्म के निर्माता अमर कौशिक, ज्योति देशपांडे और दिनेश विजन है। इसके अलावा फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर भी नजर आने वाली हैं। 'स्काई फोर्स' की रिलीज से पहले फिल्म के एडवांस बुकिंग भी अच्छी रही है।
रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म ने लगभग 8 करोड़ रूपये एडवांस बुकिंग से ही कमा लिए है। ऐसे में फिल्म 15 करोड़ के आस पास की ओपनिंग कर सकती है। आपको बता दें, यह फिल्म सच्ची घटना पर बनी फिल्म है। 'स्काई फोर्स' 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर बेस्ट है। इसे भारत का पहला हवाई हमला माना जाता है।
टैग्स