होम / टेलिस्कोप / पत्रकारिता की दुनिया से निकला TV इंडस्ट्री का यह ‘सितारा’

पत्रकारिता की दुनिया से निकला TV इंडस्ट्री का यह ‘सितारा’

'उड़ान' और 'रंग जाऊं तेरे रंग में' जैसे टीवी शो में शानदार अभिनय के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता पारस चड्ढा शुरू में पत्रकारिता में सक्रिय थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

'उड़ान' और 'रंग जाऊं तेरे रंग में' जैसे टीवी शो में शानदार अभिनय के जरिये अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता पारस चड्ढा शुरू में पत्रकारिता में सक्रिय थे। अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी एक खबर में उन्होंने एक इंटर्न पत्रकार से अभिनेता तक के अपने सफर के बारे में बताया है।

इस स्टोरी के अनुसार पारस चड्ढा ने बताया, ‘मैं बहुत अंतर्मुखी व्यक्ति हूं। मैं हमेशा सुर्खियों में रहना चाहता था, जहां लोग मेरे बारे में जान सकें, मुझसे बात कर सकें या मेरी बात सुन सकें। इसलिए मैंने मास कम्युनिकेशन का कोर्स करने का फैसला किया। इस निर्णय ने मुझे अपनी क्षमताओं का अहसास कराने में मदद की। इससे मुझे आत्मविश्वासी होने में मदद मिली। इसके बाद मैंने एक अखबार के लिए काम करते हुए खुद को अभिव्यक्त करना शुरू कर दिया।’

पारस चड्ढा ने बताया, ‘इसके बाद बतौर इंटर्न मैंने रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। मैं रेडियो जॉकी (RJ) बनना चाहता था, लेकिन बाद में मैंने अपने दोस्तों के साथ थिएटर करना शुरू किया और उसी समय मुझे अभिनय के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ। जल्द ही मैंने अपने गृहनगर दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होने का फैसला किया। और आज मैं अपने पेशे के रूप में अभिनय का आनंद ले रहा हूं।’

बता दें कि पारस पूर्व में 'प्यार तूने क्या किया' और 'ऐ जिंदगी' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं और आखिरी बार वह 'बेबाकी' और 'पवित्र रिश्ता 2' नामक वेबसीरीज में नजर आए थे। अब वह रियलिटी शो में भाग लेने के इच्छुक हैं।

पारस के अनुसार, ‘एक एक्टर के रूप में मैं विभिन्न जॉनर के लिए अभिनय करना चाहता हूं। मैं अलग-अलग माध्यमों में विभिन्न भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, चाहे वह टीवी स्क्रीन हो, डिजिटल हो या फिर बॉलिवुड फिल्में हों। मैं हमेशा से ही एक अभिनेता के रूप में तमाम भूमिकाएं निभाते हुए खुद को चुनौती देने में दिलचस्पी रखता हूं।’

उनका कहना है कि खासकर 'बिग बॉस', जैसे शो को मेरी मां को देखने में मजा आता है, ऊपर से सलमान खान सर इसे होस्ट करते हैं। साथ ही मुझे लगता है कि इस तरह के रियलिटी शो का हिस्सा होने के दौरान आप दर्शकों के सामने अपना असली व्यक्तित्व पेश करने से बच नहीं सकते। मैं चाहता हूं कि मेरे दर्शक मुझे और करीब से जानें।


टैग्स पत्रकार एक्टर पारस चड्ढा
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago