होम / टेलिस्कोप / आज रिलीज़ होगी अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी'

आज रिलीज़ होगी अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी'

उनकी पिछली दो बड़ी फिल्मे धाकड़ और तेजस बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी ऐसे में यह फिल्म उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म को पिछले साल सितंबर में ही रिलीज़ होना था लेकिन कानूनी विवादों के चलते फिल्म की रिलीज़ डेट टाली गई। कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की बायोपिक है।

कंगना का फिल्मी रिकॉर्ड धीरे-धीरे फीका पड़ता जा रहा है और ऐसे में 'इमरजेंसी' उनके लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उन्हें काफी समय से एक बड़ी हिट फिल्म का इंतजार है। उनकी पिछली दो बड़ी फिल्मे धाकड़ और तेजस बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी ऐसे में यह फिल्म उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

कंगना ने इस फिल्म के लिए बड़ी मेहनत की है और वह फिल्म के ट्रेलर में नजर भी आ रहा है। फिल्म जानकारों की माने तो कंगना की इस फिल्म की ओपनिंग दस करोड़ के करीब हो सकती है। अगर फिल्म के रिव्यु अच्छे आये तो फिर यह फिल्म गति पकड़ सकती हैं। आपको बता दें, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को पंजाब में बैन करने की मांग की है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago