होम / टेलिस्कोप / अभिनेता संजय दत्त नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 'एक्स' पर पोस्ट कर किया कन्फर्म
अभिनेता संजय दत्त नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 'एक्स' पर पोस्ट कर किया कन्फर्म
ऐसी खबरें जब मीडिया के जरिये बाहर आने लगी तो अभिनेता संजय दत्त ने खुद ही इन अटकलों पर विराम लगा दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक्टर संजय दत्त को लेकर यह चर्चा होने लगी कि वह चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि वह हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार बन सकते हैं।
ऐसी खबरें जब मीडिया के ज़रिये बाहर आने लगी तो अभिनेता संजय दत्त ने खुद ही इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, ‘राजनीति में शामिल होने के बारे में सभी अफवाहों पर मैं विराम लगाना चाहूंगा। मैं किसी भी पार्टी को जॉइन नहीं कर रहा हूं और ना ही चुनाव लड़ रहा हूं।
अगर मैं राजनीति में जाने का फैसला करता हूं तो मैं खुद सबसे पहले इसकी घोषणा करूंगा। अभी तक मेरे बारे में जो खबरें चल रही हैं कृपया उस पर यकीन ना करें।’ आपको बता दे, संजय दत्त के पिता सुनील दत्त यूपीए सरकार में मंत्री थे।
कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उन्होंने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लगातार 5 बार जीत हासिल की। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी प्रिया दत्त ने पिता की विरासत को संभाला और वह उस सीट से जीतीं।
I would like to put all rumours about me joining politics to rest. I am not joining any party or contesting elections. If I do decide to step into the political arena then I will be the first one to announce it. Please refrain from believing what is being circulated in the news…
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 8, 2024
टैग्स संजय दत्त चुनाव संजय दत्त ट्वीट संजय दत्त लोकसभा चुनाव संजय दत्त राजनीति