होम / टेलिस्कोप / एक बार फिर होगी 'ACP प्रद्युमन' की वापसी, 'सोनी टीवी' ने जारी किया प्रोमो
एक बार फिर होगी 'ACP प्रद्युमन' की वापसी, 'सोनी टीवी' ने जारी किया प्रोमो
शो का नया प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। प्रद्युमन इस बार नए मिशन पर निकलने के लिए तैयार हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
क्राइम ड्रामा टीवी शो 'सीआईडी' के दूसरे सीजन का प्रसारण दिसंबर, 2024 से शुरू हुआ है। लेकिन दर्शक उस समय हैरान हो गए जब सीआईडी 2 में एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम की मौत हो जाती है। लेकिन अब फैंस की डिमांड पर सीआईडी 2 में धमाकेदार ट्विस्ट के संग शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युमन की ग्रैंड एंट्री करवा दी गई है।
जी हां, शो का नया प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। प्रद्युमन इस बार नए मिशन पर निकलने के लिए तैयार हैं। प्रोमो देख प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं। आपको बता दें, सीआईडी का पहला सीजन 1998 में शुरू हुआ और 2018 तक चला था।
Picture abhi baaki hai mere dost ?
— sonytv (@SonyTV) May 29, 2025
Dekhiye #CID Sat-Sun raat 10 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision par@shivaajisatam #SonyTV #Staytuned #CIDreturns pic.twitter.com/dQnyqvvfcr
टैग्स