होम / टेलिस्कोप / सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत
एक्टर सैफ अली खान पर हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
सैफ अली खान पर हमले का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सैफ के हमले का आरोपी पकड़ा जा चुका है और उसे 24 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस बीच इस मामले में अब और भी खुलासे हुए हैं।
एक्टर सैफ अली खान पर हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। पुलिस ने रविवार को शरीफुल इस्लाम को इस केस में गिरफ्तार किया था। पुलिस को सैफ अली खान के घर से आरोपी के लगभग 19 फिंगरप्रिंट मिले थे।
आरोपी शरीफुल बांग्लादेश का रहने वाला है और किसी और के आधार कार्ड पर सिम कार्ड ले रखा था। आपको बता दें, हमले के दौरान ही चाकू का टुकड़ा टूट कर सैफ के शरीर में फंसा रह गया, जो रीढ़ की हड्डी के पास ही था।
इसके बाद अब सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहन्मद शहजाद के बारे में जानकारी मिली है की वह ठाणे के वाघबील इलाके में हीरानंदानी के पास ब्लेबर ऑल डे रेस्टोरेंट में पहले हाउस कीपिंग का काम करता था। थर्ड पार्टी वेंडर के जरिए उसे होटल में काम मिला था।
टैग्स