होम / सोशल मीडिया / टाइम्स नाउ ने किया फाइनल ओपिनयन पोल, NDA को मिल सकती है इतनी सीटें
टाइम्स नाउ ने किया फाइनल ओपिनयन पोल, NDA को मिल सकती है इतनी सीटें
इंडिया गठबंधन की बात करें तो उसे सिर्फ 118 सीट से ही संतोष करना होगा। बीजेपी को हिंदी पट्टी के राज्यों में इस बार भी अच्छी खासी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रहे है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
आम चुनाव 2024 की की तारीखों का ऐलान हो गया है और 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान भी है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी ने चुनाव से पहले अपना ओपिनियन पोल जारी किया। इस समय हर राजनीतिक पार्टी अपने अपने दावें कर रही है।
इसलिए जनता के बीच जाकर उनसे जुड़े मुद्दों पर बात की गई और फिर इस ओपिनियन पोल को जारी किया गया है। टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने यह ओपिनियन पोल जारी किया। इस पोल के मुताबिक एनडीए को 386 सीट प्राप्त हो सकती है।
यानी कि लगातार तीसरी बाद इस देश की बागड़ोर पीएम मोदी के हाथ में आने वाली है। वही इंडिया गठबंधन की बात करें तो उसे सिर्फ 118 सीट से ही संतोष करना होगा। बीजेपी को हिंदी पट्टी के राज्यों में इस बार भी अच्छी खासी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रहे है।
उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, झारखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा जैसे राज्यों में एक बार फिर बीजेपी सफलता का परचम लहराती हुई दिखाई दे रही है। आपको बता दे, इस सर्वे का सैंपल साइज, 1 लाख 12 हजार 122 (1,12,122) है। इसमें 85% respondents के घरों पर जाकर डोर टु डोर सर्वे किया गया है। 15% सर्वे के रिजल्ट टेलीफोन के जरिये सामने आए हैं।
TIMES NOW- @ETG_Research Survey
— TIMES NOW (@TimesNow) April 16, 2024
(Overall Total Seats: 543) | Here are seat share projections:
NDA: 366-406
I.N.D.I.A: 108-128
YSRCP:19-20
BJD:10-12
Others: 7-9 @NavikaKumar shares more details. pic.twitter.com/3jSGAROeKe
टैग्स नाविका कुमार लोकसभा चुनाव 2024 टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी ओपिनियन पोल टाइम्स नाउ नवभारत सर्वे टाइम्स नाउ सर्वे