होम / फोटोगैलरी / Enba2019: अवॉर्ड्स पाकर विजेताओं के खिले चेहरे, देखें झलकियां
enba2019: अवॉर्ड्स पाकर विजेताओं के खिले चेहरे, देखें झलकियां
बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का आयोजन 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का आयोजन 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में किया गया। इनबा का यह 12वां एडिशन था। समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम से पहले आयोजित NewsNextConference के अंतगर्त कई पैनल डिस्कशन हुए, जिसके द्वारा लोगों को मीडिया के दिग्गजों के विचारों को सुनने का मौका मिला। इसके बाद अवॉर्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टेलिविजन एडिटर-इन-चीफ ऑफ द ईयर (इंग्लिश कैटेगरी) का खिताब ‘सीएनबीसी टीवी18’ की शिरीन भान और न्यूज टेलिविजन एडिटर-इन-चीफ ऑफ द ईयर (हिंदी कैटेगरी) का खिताब ‘आजतक’ के सुप्रिय प्रसाद को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कैटेगरीज के तहत सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स ‘एबीपी न्यूज’ और ‘आजतक’ की झोली में गए। इसके अलावा एक्सीलेंस कैटेगरी में ‘लाइवटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ का ताज वरिष्ठ टीवी पत्रकार और ‘इंडिया टुडे’ समूह के कंसल्टिंग एडिटर को मिला। वहीं, ‘नेटवर्क18’ के सीईओ अविनाश कौल को न्यूज टेलिविजन सीईओ ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। ‘इंडिया टुडे’ और ‘आजतक’ को क्रमश: अंग्रेजी और हिंदी में ‘न्यूज चैनल ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला।
इस पूरे कार्यक्रम की झलकियां आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स इनबा अवॉर्ड्स न्यूजनेक्स्ट जूरी मीट न्यूजनेक्स्ट कॉन्फ्रेंस तस्वीरें