होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस वर्कशॉप में मिलेंगे बेहतर रिपोर्टिंग के टिप्स
इस वर्कशॉप में मिलेंगे बेहतर रिपोर्टिंग के टिप्स
मीडिया से जुड़े कानूनों और पुलिस की सहभागिता के बारे में जानकारी देने के...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मीडिया से जुड़े कानूनों और पुलिस की सहभागिता के बारे में जानकारी देने के लिए The Svran Apeejay Journalism Foundation (SAJF) की ओर से एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
‘Media Laws and Police Collaboration for crime reporting’ टॉपिक पर यह वर्कशॉप 19 जनवरी की सुबह 11 से दोपहर 2,30 बजे तक दिल्ली के द्वारका स्थित एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के कॉन्फ्रेंस रूम में होगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ‘नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी’ (NIA) के आईजी आलोक मित्तल और इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉ. एस. शिवकुमार होंगे।
इस वर्कशॉप में भाग लेने के इच्छुक पत्रकार मुफ्त में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वर्कशॉप के बारे में किसी भी तरह की पूछताछ के लिए sajf@asu.apeejay.edu पर संपर्क किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स कार्यशाला