होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अखबार संग जुड़ें वरिष्ठ पत्रकार रियाज हाशमी, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी...
इस अखबार संग जुड़ें वरिष्ठ पत्रकार रियाज हाशमी, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी...
वरिष्ठ पत्रकार रियाज हाशमी की एंट्री हुई है। उन्होंने बतौर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमर उजाला के मेरठ एडिशन से खबर है कि यहां वरिष्ठ पत्रकार रियाज हाशमी की एंट्री हुई है। उन्होंने बतौर एडिटोरियल कंसल्टेंट (स्पेशल प्लानिंग) यहां जॉइन किया है। अमर उजाला में ये उनकी दूसरी पारी है।
रियाज हाशमी इसके पहले इंडिया टुडे समूह में काफी समय से फ्रीलॉन्सिंग कर रहे थे, जबकि इसके पहले वे दैनिक जागरण के वेस्ट यूपी के हेड रह चुके हैं। तब जागरण के साथ उनकी ये दूसरी पारी थी, वे यहां 2000 से 2013 तक रहे थे। अपनी पहली पारी में वे 1993 से 1995 तक रहे। दैनिक जागरण में दूसरी पारी से पहले वे अमर उजाला के साथ थे। वे यहां करीब 4 साल तक रहे और 1999 में उन्होंने हरियाणा एडिशन लॉन्च कराने में अहम भूमिका निभाई।
अमर उजाला से पहले रियाज हाशमी नेशनल दुनिया के मेरठ एडिशन को भी सफलतापूर्वक लॉन्च करा चुके हैं। उन्हें मीडिया में करीब 25 वर्षों का अनुभव है।
टैग्स अमर उजाला