'आई लव यू' लिखने पर पत्रकार कुलदीप राघव हुए यूं चर्चित

पेशे से पत्रकार 26 साल के युवा लेखक कुलदीप राघव द्वारा लिखी गई...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Tuesday, 29 January, 2019
Last Modified:
Tuesday, 29 January, 2019


समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पेशे से पत्रकार 26 साल के युवा लेखक कुलदीप राघव द्वारा लिखी गई प्रेम कहानी पाठकों के दिलों में जगह बना रही है। कुलदीप राघव की लिखी किताब 'आई लव यू' के लिए उन्‍हें गणतंत्र दिवस पर 'इंडिया स्‍टार पर्सनैलिटी अवॉर्ड 2019' से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड इंडिया स्‍टार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से दिया गया है। किताब 'आई लव यू' के लिए कुछ वक्‍त पहले ही उन्‍हें देश के 100 इंस्‍पायरिंग ऑथर्स की लिस्‍ट में शामिल गया था। उन्‍हें कोलकाता की संस्‍था 'इंडियन आवाज' की तरफ से इंस्‍पायरिंग ऑथर्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड प्रदान किया गया था।

पिछले दिनों प्रगति मैदान, दिल्‍ली में आयोजित विश्‍व पुस्‍तक मेले में उनकी किताब को खासी लोकप्रियता मिली। तीन महीने पहले लॉन्च हुई इस किताब के दो संस्‍करण आ चुके हैं जबकि तीसरा संस्‍करण जल्‍द ही आने वाला है। कुलदीप अपनी लेखनी में आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग करते हैं। यही वजह है कि युवा पाठकों में उनकी लेखनी का क्रेज देखने को मिल रहा है।

रेड ग्रैब बुक पब्लिकेशन, इलाहाबाद द्वारा प्रकाशित इस किताब की अब तक रिकॉर्ड प्रतियां बिक चुकी हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट 'अमेजन' और 'मार्क माई बुक' ने किताब को बेस्‍ट सेलर घोषित किया है। ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक भास्‍कर’ जैसे संस्‍थानों के साथ काम कर चुके कुलदीप राघव इस समय ‘टाइम्‍स नाउ’ हिंदी के साथ जुडे हैं। उन्‍हें शिवकुमार गोयल पत्रकारिता पुरस्कार और मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता पुरस्कार  भी मिल चुका है। 'आई लव यू' लिखने से पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक किताब ‘नरेंद्र मोदी: एक शोध’ लिख चुके हैं।

अपनी किताब 'आई लव यू' के बारे में कुलदीप ने बताया कि य‍ह एक ऐसे प्रेमी युगल की कहानी है, जिन्हें अपने प्यार के अंजाम का कुछ पता नहीं है लेकिन वो दोनों शिद्दत से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। 30 साल की स्नेहा और 26 साल के ईशान को एक ऑफिस इवेंट के दौरान प्यार हो जाता है। स्नेहा की बेबाकी और साफ दिल ईशान को उसका दीवाना बना देता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि स्नेहा एक तलाकशुदा महिला है और उनकी एक बेटी भी है। ईशान ये सब जानते हुए स्नेहा को दिलोजान से ज्यादा प्यार करता है। दोनों अपने रिश्ते को बिना किसी नाम के ऐसे ही खुशी से बिताना चाहते हैं। लेकिन ईशान के घरवाले चाहते हैं कि उसे अब शादी करके घर बसा लेना चाहिए। प्यार, परिवार और दोस्ती के बीच ईशान और स्नेहा की जिंदगी कैसे बदलेगी इसी की कहानी 'आई लव यू' है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Sambhaav Media के CFO संजय गौर ने छोड़ी कंपनी, व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा

मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनी 'समभाव मीडिया लिमिटेड' के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी संजय गौर ने कंपनी छोड़ दी है।

Vikas Saxena by
Published - Wednesday, 03 June, 2026
Last Modified:
Wednesday, 03 June, 2026
Sambhaav8745

मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनी 'समभाव मीडिया लिमिटेड' के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी संजय गौर ने कंपनी छोड़ दी है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया और 31 मई 2026 उनका अंतिम कार्य दिवस रहा। 

कंपनी को प्राप्त इस्तीफे के पत्र के अनुसार, संजय गौर ने 20 अप्रैल 2026 को अपना इस्तीफा सौंपा था। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से 'समभाव मीडिया' से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि 'समभाव मीडिया' के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए काफी अच्छा रहा और यहां उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने अपने सहयोगियों और टीम के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान उनका सहयोग किया। 

उनकी खासियत सिर्फ रणनीतिक प्रबंधन क्षमता ही नहीं, बल्कि उनकी रचनात्मक सोच भी है। उन्होंने मीडिया, कंज्यूमेबल्स और ड्यूरेबल्स इंडस्ट्रीज के लिए कई सफल परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की है और उनका प्रभावी मैनेजमेंट भी किया है।

'समभाव मीडिया लिमिटेड' Top FM, VTV News, Abhiyan, VTV Gujarati और Sambhav Metro जैसे ब्रैंड्स के संचालन के लिए पहचानी जाती है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'Unite8 Sports' के साथ स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग में उतरा 'जी एंटरटेनमेंट'

'ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' (ZEEL) ने ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स’ (Unite8 Sports) ब्रांड के तहत अपने नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च किए हैं। कंपनी FIFA World Cup 2026 के प्रसारण की भी तैयारी कर रही है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 03 June, 2026
Last Modified:
Wednesday, 03 June, 2026
zeel

'ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' (ZEEL) ने अपने नए linear sports broadcasting portfolio की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। कंपनी ने ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स’ (Unite8 Sports) ब्रांड के तहत चार नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च किए हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1’ (Unite8 Sports 1), ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 HD’ (Unite8 Sports 1 HD), ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2’ (Unite8 Sports 2) और ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 HD’ (Unite8 Sports 2 HD) देशभर के 500 से ज्यादा cable और distribution platforms पर लाइव हो गए हैं।

ये चैनल अब 'डिश टीवी' (Dish TV), 'टाटा प्ले' (Tata Play), 'एयरटेल' (Airtel), 'सन डायरेक्ट' (Sun Direct), 'सिटी नेटवर्क्स' (Siti Networks) और कई अन्य DTH व cable operators पर उपलब्ध हैं।

कंपनी के मुताबिक चैनलों पर फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, रेसलिंग, बॉक्सिंग और combat sports समेत कई खेलों का प्रसारण किया जाएगा। इसका मकसद देशभर के sports fans के लिए एक unified sports destination तैयार करना है। 'ज़ी एंटरटेनमेंट' (ZEEL) अब FIFA World Cup 2026 के exclusive broadcast की भी तैयारी कर रहा है। यह टूर्नामेंट 11 जून 2026 से शुरू होगा।

कंपनी का मानना है कि भारत में लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स’ (Unite8 Sports) आने वाले समय में sports entertainment सेक्टर का बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Picturehouse Media में बदलाव: नए स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति, बोर्ड समितियों का पुनर्गठन

पिक्चर्सहाउस मीडिया लिमिटेड (Picturehouse Media Limited) ने अपने मैनेजमेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस ढांचे में कई महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी है।

Vikas Saxena by
Published - Wednesday, 03 June, 2026
Last Modified:
Wednesday, 03 June, 2026
PictureHouseMediaGroup8745

पिक्चर्सहाउस मीडिया लिमिटेड (Picturehouse Media Limited) ने अपने मैनेजमेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस ढांचे में कई महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 29 मई 2026 को हुई बैठक में नए इंटरनल ऑडिटर की नियुक्ति, एक अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) की नियुक्ति और विभिन्न बोर्ड समितियों के पुनर्गठन को मंजूरी दी।

कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए Phanindra & Associates को इंटरनल ऑडिटर नियुक्त किया है।

एक साल के लिए बने इंटरनल ऑडिटर

कंपनी के अनुसार, Phanindra & Associates, हैदराबाद स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फर्म है और इसकी नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। यह नियुक्ति 29 मई 2026 से प्रभावी होगी और वित्त वर्ष 2026-27 तक लागू रहेगी।

कंपनी ने बताया कि इस फर्म को अकाउंटिंग, टैक्सेशन, बिजनेस सर्विसेज, एडवाइजरी और कंसल्टिंग सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक अनुभव हासिल है।

दिलीप बाडे बने अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक

बोर्ड ने दिलीप बडे (Dileep Badey) को कंपनी का अतिरिक्त गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक (Additional Non-Executive Independent Director) नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति 29 मई 2026 से प्रभावी हो गई है। कंपनी ने बताया कि वह आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) तक इस पद पर बने रहेंगे।

दिलीप बडे के पास इंजीनियरिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है और NICMAR से एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता प्राप्त की है।

बोर्ड समितियों का पुनर्गठन

नए स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति के बाद कंपनी ने 29 मई 2026 से विभिन्न बोर्ड समितियों का पुनर्गठन भी किया है।

ऑडिट कमेटी

ऑडिट कमेटी के चेयरमैन सुब्रमण्यम परमेश्वरम होंगे।

इसके अन्य सदस्यों में प्रसाद वीरा पोटलुरी और दिलीप बडे शामिल रहेंगे।

नॉमिनेशन एवं रेम्यूनरेशन कमेटी

इस समिति के चेयरमैन दिलीप बडे होंगे।

अन्य सदस्यों में सुब्रमण्यम परमेश्वरम और पूनामाली जयावेलु भवानी शामिल हैं।

स्टेकहोल्डर्स रिलेशनशिप कमेटी

स्टेकहोल्डर्स रिलेशनशिप कमेटी की अध्यक्षता भी दिलीप बडे करेंगे।

इस समिति में सुब्रमण्यम परमेश्वरम और पूनामाली जयावेलु भवानी सदस्य होंगे।

कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कमेटी

CSR कमेटी के चेयरमैन सुब्रमण्यम परमेश्वरम बनाए गए हैं।

इस समिति में दिलीप बडे और पूनामाली जयावेलु भवानी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

कंपनी ने कहा कि ये सभी बदलाव 29 मई 2026 से प्रभावी हो गए हैं।  

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Dish TV में बड़ा बदलाव, तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

‘डिश टीवी’ (Dish TV India Limited) ने मटेरियल इवेंट्स (महत्वपूर्ण घटनाओं) और सूचनाओं के निर्धारण तथा उनके खुलासे के लिए प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों (KMPs) को अधिकृत किया है।

Vikas Saxena by
Published - Wednesday, 03 June, 2026
Last Modified:
Wednesday, 03 June, 2026
DishTV8956

डिश टीवी (Dish TV India Limited) ने कंपनी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों और घटनाओं का आकलन करने और उनकी जानकारी शेयर बाजार को देने के लिए कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अधिकृत किया है। यह व्यवस्था 1 जून 2026 से लागू हो गई है। 

कंपनी ने 1 जून 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को भेजी गई सूचना में बताया कि 26 मई 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बलवीर सिंह को कंपनी सचिव (Company Secretary) और कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त करने को मंजूरी दी थी। उनकी नियुक्ति 1 जून 2026 से प्रभावी हो गई है।

कंपनी ने कहा कि इस बदलाव के बाद, "पॉलिसी ऑन डिटरमिनिंग मैटेरियलिटी ऑफ इवेंट्स फॉर डिस्क्लोजर" और सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 30(5) के तहत कुछ प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों को यह अधिकार दिया गया है कि वे किसी घटना या सूचना की महत्वता (Materiality) तय करें और जरूरत पड़ने पर स्टॉक एक्सचेंजों को उसका खुलासा करें।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कंपनी के जिन अधिकारियों को यह अधिकार दिया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • मनोज डोभाल, चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO)
  • अमित कुमार वर्मा, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO)
  • बलवीर सिंह, कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस ऑफिसर

इन अधिकारियों को कंपनी से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण घटना या जानकारी का मूल्यांकन करने और सेबी के नियमों के अनुसार स्टॉक एक्सचेंजों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का अधिकार दिया गया है।

कंपनी ने इनके लिए संपर्क विवरण भी जारी किए हैं। इसके अनुसार कॉर्पोरेट ऑफिस नोएडा के फिल्म सिटी, सेक्टर-16ए में स्थित है, जबकि रजिस्टर्ड ऑफिस मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) स्थित हिन्दुस्तान कोहिनूर इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में है। निवेशकों के लिए कंपनी ने investor@dishd2h.com ई-मेल और +91-120-5047000 संपर्क नंबर उपलब्ध कराया है।

यह सूचना कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस ऑफिसर बलवीर सिंह की ओर से जारी की गई है।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'जी मीडिया' जुटाएगी 119 करोड़ रुपये, बताया- किस तरह किया जाएगा फंड राशि का इस्तेमाल

जी मीडिया कॉरपोरेशन ने 13 जून 2026 की EGM से पहले नोटिस में संशोधन जारी कर 119 करोड़ रुपये की फंड जुटाने की योजना और उसके इस्तेमाल का विस्तृत ब्योरा साझा किया है।

Vikas Saxena by
Published - Wednesday, 03 June, 2026
Last Modified:
Wednesday, 03 June, 2026
ZeMedia652

जी मीडिया कॉरपोरेशन ने 13 जून 2026 को होने वाली EGM के नोटिस में संशोधन (Corrigendum) जारी किया है और प्रस्तावित 119 करोड़ रुपये की फंड जुटाने की योजना के तहत राशि का उपयोग किस तरह किया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की है।

कंपनी ने 2 जून 2026 को बीएसई और एनएसई को भेजी गई सूचना में बताया कि 22 मई 2026 को उसने 13 जून 2026 को सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम (OAVM) के जरिए आयोजित होने वाली EGM का नोटिस शेयरधारकों को भेजा था।

EGM नोटिस जारी होने के बाद कंपनी ने प्रस्तावित फंड जुटाने की योजना के लिए बीएसई और एनएसई से इन-प्रिंसिपल मंजूरी (In-Principle Approval) मांगी थी। इसी प्रक्रिया के दौरान एनएसई ने कंपनी से प्रेफरेंशियल इश्यू के उद्देश्य (Objects of the Preferential Issue) को लेकर कुछ अतिरिक्त स्पष्टीकरण और जानकारी देने को कहा।

इसी के बाद कंपनी ने EGM नोटिस में संशोधन करते हुए एक करिजेंडम (Corrigendum) जारी किया है। यह करिजेंडम 2 जून 2026 को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उन सभी शेयरधारकों को भेज दिया गया है जिनके ई-मेल पते कंपनी या डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स के पास पंजीकृत हैं।

कंपनी ने कहा है कि शेयरधारक इस करिजेंडम को 18 मई 2026 के मूल EGM नोटिस के साथ पढ़ें। करिजेंडम में जिन बिंदुओं को स्पष्ट या संशोधित किया गया है, उन्हें छोड़कर EGM नोटिस की बाकी सभी शर्तें और जानकारियां पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

119 करोड़ रुपये का उपयोग कहां होगा?

कंपनी ने पहली बार विस्तार से बताया है कि प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए जुटाए जाने वाले 119 करोड़ रुपये का उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

  1. मौजूदा देनदारियों के भुगतान पर 75 करोड़ रुपये

कुल राशि में से 75 करोड़ रुपये कंपनी अपनी वर्तमान देनदारियों (Current Liabilities) को चुकाने में खर्च करेगी। इसमें शामिल हैं:

  • विभिन्न वेंडर्स और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को मार्केटिंग भुगतान
  • घरेलू ट्रांसपोंडर से जुड़े भुगतान
  • विदेशी ट्रांसपोंडर से जुड़े भुगतान
  • बैंकों से ली गई वर्किंग कैपिटल सुविधा का भुगतान
  • अन्य अल्पकालिक देनदारियां
  1. पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) पर 25 करोड़ रुपये

कंपनी 25 करोड़ रुपये अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने पर खर्च करेगी। इसमें शामिल हैं:

  • नए ब्रॉडकास्ट उपकरणों की खरीद
  • न्यूज रूम का अपग्रेडेशन
  • मौजूदा परिसंपत्तियों (Assets) का प्रतिस्थापन
  1. सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए 19 करोड़ रुपये

कंपनी 19 करोड़ रुपये सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों और विस्तार योजनाओं के लिए रखेगी।

कंपनी ने बताया कि वह इस राशि का उपयोग अपने मौजूदा कारोबार के विस्तार और नए व्यावसायिक अवसरों के लिए कर सकती है। इसमें उसकी सहायक कंपनियां (Subsidiaries) भी शामिल हो सकती हैं।

यदि भविष्य में किसी सहायक कंपनी को वित्तीय सहायता की आवश्यकता होती है, तो कंपनी बोर्ड या उसकी अधिकृत समिति की मंजूरी के बाद इस 19 करोड़ रुपये की राशि में से धन उपलब्ध करा सकती है। यह प्रक्रिया कंपनी अधिनियम, 2013 और अन्य लागू नियमों के अनुरूप होगी।

प्रेफरेंशियल आधार पर जारी होंगे फुली कन्वर्टिबल वारंट

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह फंड जुटाने की योजना नॉन-प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर ग्रुप संस्थाओं को प्रेफरेंशियल आधार पर फुली कन्वर्टिबल वारंट जारी करने से जुड़ी है। इसी प्रस्ताव को EGM में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

शेयरधारकों से नोटिस पढ़ने की अपील

कंपनी ने कहा है कि यह करिजेंडम EGM नोटिस का अभिन्न हिस्सा माना जाएगा और अब EGM नोटिस को हमेशा इस संशोधन के साथ पढ़ा जाएगा।

कंपनी ने शेयरधारकों, स्टॉक एक्सचेंजों, डिपॉजिटरी संस्थाओं, रजिस्ट्रार एवं शेयर ट्रांसफर एजेंट, ई-वोटिंग एजेंसियों, नियामक संस्थाओं और अन्य संबंधित पक्षों से इन बदलावों पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

यह करिजेंडम कंपनी की वेबसाइट, बीएसई, एनएसई और एनएसडीएल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है। यह जानकारी कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी रंजीत श्रीवास्तव की ओर से जारी की गई है।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

NDTV Digital में विनय सरावगी की एंट्री, बने चीफ कंटेंट ऑफिसर

नई भूमिका में वह NDTV Digital के कंटेंट इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 02 June, 2026
Last Modified:
Tuesday, 02 June, 2026
Vinay Sarawagi

डिजिटल मीडिया क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एनडीटीवी डिजिटल (NDTV Digital) ने सीनियर मीडिया प्रोफेशनल विनय सरावगी को चीफ कंटेंट ऑफिसर (Chief Content Officer) के पद पर नियुक्त किया है।

नई भूमिका में वह NDTV Digital के कंटेंट इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे। इसके साथ ही AI की मदद से नई स्टोरीटेलिंग तकनीकों को अपनाने, संपादकीय गुणवत्ता को बेहतर बनाने और दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित करने पर विशेष ध्यान देंगे।

विनय सरावगी के पास मीडिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बिजनेस स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। एनडीटीवी से जुड़ने से पहले वह The Media GCC के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) थे। यह संस्था मीडिया और ब्रॉडकास्ट संगठनों को कंटेंट स्ट्रैटेजी, तकनीकी बदलाव और रेवेन्यू ग्रोथ से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है। संस्था का विशेष फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बदलावों पर रहा है।

अपने करियर के दौरान विनय सरावगी ने टाइम्स ग्रुप, नेटवर्क18, बिजनेस स्टैंडर्ड, रॉयटर्स, डीएनए और इंडिया टुडे जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने संपादकीय संचालन, ऑडियंस ग्रोथ और डिजिटल राजस्व बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। विनय सरावगी के पास मीडिया मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री, साइबर लॉ में डिप्लोमा है और वह CNN Fellow भी रह चुके हैं।

इस नियुक्ति पर एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा कि विनय सरावगी के पास संपादकीय समझ, डिजिटल अनुभव और रणनीतिक दृष्टि का बेहतरीन संयोजन है। उनके नेतृत्व से NDTV Digital दुनियाभर के दर्शकों के लिए विश्वसनीय, समकालीन और प्रासंगिक कंटेंट तैयार करने की दिशा में और मजबूत होगा।

वहीं, चीफ पीपल ऑफिसर पूर्वा मिश्रा ने कहा कि विनय की सहयोगात्मक कार्यशैली और न्यूजरूम में AI के उपयोग को लेकर उनका दृष्टिकोण उन्हें विशेष बनाता है। उन्होंने कहा कि संगठन के भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।

अपनी नियुक्ति पर विनय सरावगी ने कहा कि NDTV लंबे समय से विश्वसनीय पत्रकारिता और जनविश्वास का प्रतीक है। ऐसे समय में NDTV Digital से जुड़ना उनके लिए उत्साहजनक है, जब पत्रकारिता तकनीक, बदलती दर्शक प्राथमिकताओं और नए स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट्स के कारण तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि वह टीम के साथ मिलकर भविष्य के अनुरूप मजबूत डिजिटल कंटेंट तैयार करने के लिए काम करेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

तिप्ती खेरिया बनीं 'पारा म्यूजिक' की कंटेंट और ब्रांड प्रमुख

टिपती खेरिया (Tipti Kheria) ने 'पारा म्यूजिक' (PaRa Music) जॉइन किया है। उन्हें कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट – कंटेंट, पार्टनरशिप, ब्रांड और PR की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 02 June, 2026
Last Modified:
Tuesday, 02 June, 2026
tiptikheriya

टिपती खेरिया (Tipti Kheria) ने 'पारा म्यूजिक' (PaRa Music) जॉइन किया है। उन्हें कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट -कंटेंट, पार्टनरशिप, ब्रांड और PR की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की। टिपती खेरिया ने लिखा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने 'पारा म्यूजिक' (PaRa Music) में नई जिम्मेदारी संभाली है।”

उन्होंने कहा कि 'पारा म्यूजिक' (PaRa Music) का नया और अलग विजन उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। उनके मुताबिक कंपनी creativity, technology और intellectual property को साथ जोड़कर भारत के विविध music ecosystem की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है।

टिपती खेरिया ने कहा कि वह इस नई journey में building, collaboration और योगदान को लेकर उत्साहित हैं। इससे पहले वह करीब 11 वर्षों तक 'रेडियो सिटी इंडिया' (Radio City India) के साथ जुड़ी रहीं। वहां वह आखिरी बार जनरल मैनेजर -ब्रांड, मार्केटिंग और PR की भूमिका निभा रही थीं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

टाइम्स ग्रुप में जंगजीत सिंह अहलावत की एंट्री, हेड–प्रोक्योरमेंट (NMI) की मिली जिम्मेदारी

नई भूमिका में वह समूह की खरीद प्रक्रियाओं का नेतृत्व करेंगे और लागत अनुकूलन के साथ विभिन्न कंपनियों में प्रोक्योरमेंट प्रक्रियाओं के सामंजस्य पर फोकस करेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 02 June, 2026
Last Modified:
Tuesday, 02 June, 2026
Jangjeet Singh

देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शामिल टाइम्स ग्रुप (Times Group) ने जवाबदेही बढ़ाने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और बिजनेस की बदलती जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए संगठनात्मक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत जंगजीत सिंह अहलावत को हेड–प्रोक्योरमेंट, एनएमआई के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी इस भूमिका में वह समूह में खरीद प्रक्रियाओं का नेतृत्व करेंगे और लागत अनुकूलन, विभिन्न समूह कंपनियों में प्रक्रियाओं के सामंजस्य तथा बेहतर प्रोक्योरमेंट प्रथाओं को लागू करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। बेनेट यूनिवर्सिटी की प्रोक्योरमेंट टीम, जिसका नेतृत्व यश पाल नारंग कर रहे हैं, सहित टाइम्स ग्रुप की अन्य प्रोक्योरमेंट टीमें उन्हें रिपोर्ट करेंगी।

जंगजीत सिंह अहलावत के पास सप्लाई चेन मैनेजमेंट और प्रोक्योरमेंट क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने मीडिया एवं मनोरंजन, टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और केपीओ जैसे क्षेत्रों में काम किया है। टाइम्स ग्रुप से जुड़ने से पहले वह सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड में हेड ऑफ प्रोक्योरमेंट (नॉन-कोर) थे। इसके अलावा वह एबीपी नेटवर्क, जी एंटरटेनमेंट, भारती एयरटेल, टीसीएस, विप्रो बीपीओ और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं।

कंपनी की ओर से जारी इंटरनल मेल में कहा गया है कि यह कदम समूह की दीर्घकालिक विकास योजनाओं और विस्तार रणनीति को समर्थन देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

JioStar में निधि माहेश्वरी का प्रमोशन, बनीं ब्रैंड मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर

मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनी JioStar ने निधि माहेश्वरी को ब्रैंड मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर के तौर पर प्रमोट किया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 02 June, 2026
Last Modified:
Tuesday, 02 June, 2026
NidhiMaheshwari41

मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनी JioStar ने निधि माहेश्वरी को ब्रैंड मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर के तौर पर प्रमोट किया है। इससे पहले वह कंपनी में ब्रैंड मार्केटिंग के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं।

निधि माहेश्वरी ने अपने प्रमोशन की जानकारी एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं JioStar में सीनियर डायरेक्टर- ब्रांड मार्केटिंग के रूप में अपनी नई भूमिका शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं।"

निधि करीब दो वर्षों से JioStar के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने दिसंबर 2024 में कंपनी जॉइन की थी और तब से ब्रैंड मार्केटिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। JioStar से पहले वह लगभग चार वर्षों तक Disney+ Hotstar के साथ काम कर चुकी हैं। वहां भी उन्होंने ब्रैंड और मार्केटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

अपने करियर के दौरान निधि माहेश्वरी की पहचान एक अनुभवी मार्केटिंग प्रोफेशनल के रूप में रही है। Disney+ Hotstar से पहले वह Lionsgate से भी जुड़ी रही हैं। JioStar में यह नई जिम्मेदारी मिलने के साथ अब वह कंपनी की ब्रांड मार्केटिंग रणनीतियों को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

टाइम्स ग्रुप में विनीत चौहान, संजय सिंह व जंगजीत सिंह अहलावत को नई भूमिकाएं

देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शामिल टाइम्स ग्रुप (Times Group) ने अपने प्रमुख बिजनेस वर्टिकल्स को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 02 June, 2026
Last Modified:
Tuesday, 02 June, 2026
Times G

देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शामिल टाइम्स ग्रुप (Times Group) ने अपने प्रमुख बिजनेस वर्टिकल्स को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी द्वारा विनीत चौहान, संजय सिंह और जंगजीत सिंह अहलावत को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

कंपनी की ओर से जारी इंटरनल मेल में कहा गया है कि यह पुनर्गठन जवाबदेही बढ़ाने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और बिजनेस की बदलती जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए किया गया है। यह कदम समूह की दीर्घकालिक विकास योजनाओं और विस्तार रणनीति को समर्थन देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विनीत चौहान को रियल एस्टेट वर्टिकल की जिम्मेदारी: टाइम्स ग्रुप के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट विनीत चौहान अब समूह के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का नेतृत्व करेंगे। उनकी जिम्मेदारी ग्रुप सीईओ की निगरानी में रियल एस्टेट पोर्टफोलियो के प्रबंधन और बिक्री को आगे बढ़ाने की होगी। इसके अलावा, वह पहले की तरह टाइम्स ग्रुप के फैसिलिटी मैनेजमेंट वर्टिकल का नेतृत्व भी करते रहेंगे। इस भूमिका में उनका फोकस लागत अनुकूलन, साझा इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर प्रबंधन और फैसिलिटी मैनेजमेंट से जुड़े विक्रेताओं की निगरानी पर रहेगा।

संजय सिंह संभालेंगे प्रोजेक्ट्स–ऑफिसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वर्टिकल: टाइम्स ग्रुप ने प्रोजेक्ट्स–ऑफिसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वर्टिकल की कमान संजय सिंह को सौंपी है। वर्तमान में वह बीपीएचसीएल (BPHCL) के सीईओ हैं और दो दशकों से अधिक समय से बीसीसीएल (BCCL) से जुड़े हुए हैं। नई भूमिका में संजय सिंह पूरे टाइम्स ग्रुप में प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन और डिलीवरी की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका ध्यान समयबद्ध क्रियान्वयन, परिचालन दक्षता और संगठनात्मक प्राथमिकताओं के अनुरूप परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि संदीप चुघ और प्रोजेक्ट टीम के सभी सदस्य अब संजय सिंह को रिपोर्ट करेंगे।

जंगजीत सिंह अहलावत बने हेड–प्रोक्योरमेंट, एनएमआई: टाइम्स ग्रुप ने जंगजीत सिंह अहलावत को हेड–प्रोक्योरमेंट, एनएमआई के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। वह समूह में खरीद प्रक्रियाओं का नेतृत्व करेंगे और लागत अनुकूलन, विभिन्न समूह कंपनियों में प्रक्रियाओं के सामंजस्य तथा बेहतर प्रोक्योरमेंट प्रथाओं को लागू करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। बेनेट यूनिवर्सिटी की प्रोक्योरमेंट टीम, जिसका नेतृत्व यश पाल नारंग कर रहे हैं, सहित टाइम्स ग्रुप की अन्य प्रोक्योरमेंट टीमें उन्हें रिपोर्ट करेंगी।

जंगजीत सिंह अहलावत के पास सप्लाई चेन मैनेजमेंट और प्रोक्योरमेंट क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने मीडिया एवं मनोरंजन, टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और केपीओ जैसे क्षेत्रों में काम किया है। टाइम्स ग्रुप से जुड़ने से पहले वह सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड में हेड ऑफ प्रोक्योरमेंट (नॉन-कोर) थे। इसके अलावा वह एबीपी नेटवर्क, जी एंटरटेनमेंट, भारती एयरटेल, टीसीएस, विप्रो बीपीओ और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं।

टाइम्स ग्रुप ने विश्वास जताया है कि तीनों अधिकारियों का अनुभव और नेतृत्व क्षमता संगठन के विभिन्न वर्टिकल्स को और मजबूत बनाएगी तथा समूह की दीर्घकालिक विकास रणनीति को गति देगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए