होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एंकर के खिलाफ ‘आप’ नेता के बिगड़े बोल, दी गाली

एंकर के खिलाफ ‘आप’ नेता के बिगड़े बोल, दी गाली

टीवी चैनल पर कई राजनेताओं के बिगड़े बोल आपने सुनेंगे, कई को लड़ते-झगड़ते...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टीवी चैनल पर कई राजनेताओं के बिगड़े बोल आपने सुनेंगे, कई को लड़ते-झगड़ते भी देखा होगा। अब इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती का नाम भी जुड़ गया है। विवादों से उनका नाता पहले भी रह चुका है, लेकिन इस बार वे टीवी एंकर को बेहद आपत्तिजनक शब्द कहने के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। अपशब्द भाषा का प्रयोग उन्होंने तब किया, जब एक लाइव कार्यक्रम में उनकी एंकर से तीखी बहस हो गई।

इस दौरान भारती न सिर्फ अपना आपा खो बैठे, बल्कि एंकर को गाली देते हुए उनसे बेहद आपत्तिजनक लहजे में बात की। महिला एंकर ने भी आप नेता को खरी-खरी सुनाई। एंकर ने भारती को कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

दरअसल एंकर ने आप नेता सोमनाथ भारती से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर सवाल किया था। इसी सवाल पर सोमनाथ भारती बौखला गए और गाली बकते हुए कहा कि आपकी बात करने की औकात नहीं है।

इस पर एंकर ने कहा कि जो अपनी पत्नी से ठीक से बात नहीं कर सकता, उसे सम्मान नहीं दे सका, वो ऐसी बातें कर रहा है। एंकर ने कहा कि आपको ऐसी बातें करने में शर्म नहीं आती है क्या? 

बड़ी बात ये है कि महिला एंकर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने के बाद भी उन्हें अपने इस कृत्य पर कोई पछतावा नहीं था, बल्कि इसके बाद भी वे उसी भाषा में एंकर से बात करते रहे। भारती ने इस मामले में उल्टा एंकर से ही माफी मांगने को कहा।

कपिल मिश्रा ने इस पर ट्वीट किया है। सोमनाथ भारती इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इसके चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। अब उन्होंने एक बार फिर वैसी ही हरकत की है।

गौरतलब है कि मंगलवार को दोपहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने लाल मिर्च फेंक दी थी। इसी मुद्दे पर ‘सुदर्शन न्यूज’ चैनल पर डिबेट चल रही थी, जिसमे एंकर ने सोमनाथ भारती से पूछा, ‘क्या आपके खिलाफ जनता गुस्से में हैं, जो इस तरह से विरोध प्रकट कर रही हैं?' महिला एंकर की इसी बात पर सोमनाथ भारती भड़क उठे और बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

दिल्ली से विधायक कपिल मिश्रा ने इस विडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भी सोमनाथ भारती के खिलाफ फूट पड़ा। 

यहां पढ़े ट्वीट- 


टैग्स एंकर सोमनाथ भारती गाली
सम्बंधित खबरें

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

17 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

45 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

33 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago