होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ब्लूमबर्गयूटीवी.कॉम होगा अब यूटीवीमनी.कॉम
ब्लूमबर्गयूटीवी.कॉम होगा अब यूटीवीमनी.कॉम
<div align=left>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</div> <div align=left>ऑनलाइन फाइनेंस मीडिया के क्षेत्र में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
ऑनलाइन फाइनेंस मीडिया के क्षेत्र में नेतृत्व करने और री-ब्रान्डिंग को अगले स्तर तक ले जाने के क्रम में बिजनेस न्यूज़ चैनल ब्लूमबर्ग यूटीवी ने अपनी वेबसाइट ब्लूमबर्गयूटीवी.कॉम का नाम बदलकर यूटीवीमनी.कॉम किया है।
इस वेबसाइट में नए रूप के अलावा ‘रीयल टाइम’ स्टॉक मार्केट के आंकड़ों से होंगे जो लोगों के लिए विश्वसनीय प्रबंधक का काम करेगा। इस कदम से यूटीवीमनी.कॉम प्रत्येक उपभोक्ताओं को निवेश के सही फैसले लेने में सहयोग करेगी।
इस बाबत ब्लूमबर्ग यूटीवी के बिजनेस हेड दीपक लांबा ने बताया कि, दुनिया में कई तरह के सुझाव मौजूद हैं, जहां अच्छे और बुरे के लिए कोई भी रास्ता नहीं दिखता। यह नई वेबसाइट लोगों के लिए एक विश्वसनीय प्रबंधक का काम करेगी। यूटीवीमनी.कॉम पर यूजर्स को नियमित रूप से सुझाव देने का ऑप्शन भी दिया गया है।
साथ ही लांबा ने बताया कि यूजर्स को इससे बेहतर विकल्प चुनने में फायदा होगा। आज क समय में यूजर्स को टीवी, रेडियो, समाचारपत्र, पत्रिका और यहां तक की अपने दोस्तों से काफी अधिक सुझाव मिल जाते हैं। हमारी नई वेबसाइट हमारे यूजर्स को सही विकल्प को चुनने में सहायता करेगी। वेबसाइट को यूजर्स के विश्वास का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है और आंकड़ो को सार्वजनिक रूप से वास्तविक प्रमाण के साथ प्रकाशित किया जायेगा।”
अभी कुछ दिनों पहले ही पंकज खन्ना को ब्लूमबर्ग यूटीवी के डिजिटल डिविजन के बिजनेस डेवलपमेंट हेड के रूप में नियुक्त किया गया था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स