होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब ITV नेटवर्क में बड़ी भूमिका निभाएंगे वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी
अब iTV नेटवर्क में बड़ी भूमिका निभाएंगे वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी
प्रदीप भंडारी अपने करियर में 25 से अधिक भारतीय चुनावों की सटीक भविष्यवाणी करने के साथ-साथ ‘इंडिया न्यूज’ पर प्राइम टाइम शो ‘जनता का मुकदमा’ होस्ट कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जाने-माने चुनाव विश्लेषक और वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी’ (iTV) नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (नेशनल) में बतौर न्यूज डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी संभाली है।
इंडिपेंडेंट ग्लोबल ऑनग्राउंड पब्लिक ओपिनियन टेक्नोलॉजी कंपनी ‘जन की बात’ (Jan ki Baat) के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर प्रदीप भंडारी अपने करियर में 25 से अधिक भारतीय चुनावों की सटीक भविष्यवाणी करने के साथ-साथ ‘इंडिया न्यूज’ पर प्राइम टाइम शो ‘जनता का मुकदमा’ होस्ट कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में प्रदीप भंडारी ने बताया कि टेलीविजन पत्रकारिता में उनका आठ साल का अनुभव ‘इंडिया न्यूज’ नेशनल को नई ऊर्जा और संपादकीय दिशा देगा। प्रदीप भंडारी पूर्व में ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
बता दें कि अपनी तेजतर्रार और राष्ट्रवादी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप भंडारी ‘इंडिया न्यूज’ के सिद्धांत ‘सबसे पहले देश’ को मानते हैं। वह फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने से लेकर बंगाल में हुई हिंसा से जुड़े तमाम बड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं।
टैग्स इंडिया न्यूज रिपब्लिक भारत आईटीवी नेटवर्क कंसल्टिंग एडिटर न्यूज डायरेक्टर प्रदीप भंडारी