होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV: रवीश कुमार का हुआ प्रमोशन, अब मिला ये अहम पद
NDTV: रवीश कुमार का हुआ प्रमोशन, अब मिला ये अहम पद
एनडीटीवी इंडिया के स्टार एंकर रवीश कुमार के लिए ये चुनावी साल बहुत अहम रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
एनडीटीवी इंडिया के स्टार एंकर रवीश कुमार के लिए ये चुनावी साल बहुत अहम रहा है। उनकी जबर्दस्त परफॉरमेंस से खुश एनडीटीवी मैनेजमेंट ने इस बार उनका एक बड़ा प्रमोशन किया है।
एनडीटीवी समूह की सीईओ सुपर्णा सिंह ने एक ईमेल के जरिए एनडीटीवी में कार्यरत एम्पलॉइज को बताया है कि रवीश कुमार अब एनडीटीवी इंडिया में मैनेजिंग एडिटर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि रवीश कई वर्षों से चैनल के रिपोर्टस और प्रड्यूसर्स का स्टोरीज को लेकर मार्गदर्शन कर रहे हैं।
साथ ही ईमेल में ये भी कहा गया है कि सुनील कुमार जो पहले से मैनेजिंग एडिटर का कार्यभार संभाल रहे हैं, वो अपना कार्य उसी रूप में करते रहेंगे।
टैग्स एनडीटीवी इंडिया रवीश कुमार एनडीटीवी