होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PR और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस की दुनिया में झंडे गाड़ रहे ये युवा, देखें लिस्ट

PR और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस की दुनिया में झंडे गाड़ रहे ये युवा, देखें लिस्ट

एक्सचेंज4मीडिया समूह की ओर से ऐसे 40 प्रतिभाशाली युवाओं का चयन करने के लिए शुरू की गई पहल, दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई विजेताओं की घोषणा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह की पब्लिक रिलेशंस और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस (PR & Corporate Communications) से जुड़े 40 साल से कम उम्र वाले प्रतिभाशाली युवाओं (40 Under forty) की बहुप्रतीक्षित लिस्ट से गुरुवार को पर्दा उठ गया। ‘40 Under forty’(PR & Corporate Communications) के पहले एडिशन के तहत दिल्ली के होटल ‘शंग्रीला’ में 19 दिसंबर को हुए एक समारोह में इस लिस्ट में शामिल युवाओं के नामों की घोषणा की गई। इस लिस्ट में 40 साल से कम उम्र के ऐसे युवाओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि अपने संस्थान के साथ ही पब्लिक रिलेशंस और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस इंडस्ट्री की ग्रोथ में काफी योगदान दिया है।  

40 प्रतिभाशाली युवाओं की इस लिस्ट को तैयार करने के लिए ‘एडफैक्टर्स पीआर’ (Adfactors PR) के मैनेजिंग डायरेक्टर मदन बहल की अध्यक्षता में एक जूरी का गठन किया गया था। जूरी ने शॉर्टलिस्ट किए गए 100 नामों में से 40 विजेताओं का चयन किया। इन विजेताओं के चयन के लिए गठित जूरी में ‘स्टरलाइट पावर’ (Sterlite Power) के वाइस प्रेजिडेंट (कम्युनिकेशनंस) सुबीर मोइत्रा, ‘वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड’ (Value 360 Communications Private Limited) की फाउंडर और डायरेक्टर मनीषा चौधरी,  ‘वॉल्वो’ (Volvo) के डायरेक्टर (मार्केटिंग और पीआर) सुदीप नारायण, ‘मीडिया मंत्रा’ (Media Mantra) के फाउंडर और डायरेक्टर उदित पाठक, ‘आर्चटाइप’ (Archetype) की मैनेजिंग डायरेक्टर (इंडिया) और सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (APAC) सुनयना मलिक, ‘शाओमी’ (Xiaomi) की कॉरपोरेट पीआर मैनेजर श्री दास, ‘पीआर पंडित’ (PR Pundit) की फाउंडर और एमडी अर्चना जैन और ‘ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर’ (GlaxoSmithKline Consumer) की हेड (Communications & CSR) दीपा डे शामिल थीं।

बता दें कि ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह ने इसके लिए इस साल अक्टूबर में नॉमिनेशंस की प्रक्रिया शुरू की थी। समूह की इस पहल को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला और 250 से ज्यादा एंट्रीज मिलीं। इसके बाद ‘एक्सचेंज4मीडिया’ की एडिटोरियल टीम ने इनमें से 100 नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। शॉर्टलिस्ट की गई इन एंट्रीज को फाइनल सलेक्शन के लिए जूरी के पास भेजा गया था।

जूरी प्रक्रिया के बारे में जूरी के अध्यक्ष मदन बहल ने बताया, ‘इन 100 एंट्रीज में से 40 विजेताओं का चयन करने के लिए काफी कड़ी प्रक्रिया अपनाई गई। सभी एंट्रीज काफी शानदार थीं और इनमें से 40 का चुनाव करना काफी मुश्किल था। मुझे फख्र है कि मुझे कम्युनिकेशन इंडस्ट्री के ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के चयन के लिए बनी जूरी की अध्यक्षता करने का मौका मिला, जो आने वाले वर्षों में नई इबारत लिखेंगे।’

इन युवाओं की लिस्ट को आप यहां देख सकते हैं। बता दें कि इस लिस्ट में किसी तरह की रैंक नहीं रखी गई है, बल्कि नामों को अंग्रेजी वर्णामाला के क्रम में शामिल किया गया है-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया 40 अंडर 40 मदन बहल पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

10 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago