होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC India के नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए स्टेकहोल्डर्स की जल्द होगी मीटिंग

BARC India के नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए स्टेकहोल्डर्स की जल्द होगी मीटिंग

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका का बार्क इंडिया (BARC India) के चेयरमैन के रूप में तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका का ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC India) के चेयरमैन के रूप में तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। लिहाजा टीवी चैनलों के दर्शकों की संख्या को मापने वाले इस निकाय के चेयरमैन पद के लिए एक नए नाम चुनने को लेकर मंच तैयार हो गया है।

इस मामले से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, बार्क इंडिया के तीन स्टेकहोल्डर्स- इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF), एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI), और इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवर्टाइजर्स (ISA) नए चेयरमैन पर फैसला करने के लिए जल्द ही एक मीटिंग आयोजित करेगा।

बार्क इंडिया की रोटेशन पॉलिसी के अनुसार तो ISA को चेयरमैन पद के लिए अपने प्रतिनिधियों को नामित करना चाहिए। लेकिन पिछली बार, ISA ने इस निकाय के चेयरमैन पद के लिए अपने प्रतिनिधियों को नामित नहीं करने का फैसला लिया था।

एक्सचेंज4मीडिया को पता चला है कि ISA इस निकाय के चेयरमैन का पद लेने के लिए इच्छुक नहीं है और इस बार भी उसका इस पद को छोड़ने की संभावना जतायी जा रही है। इसलिए, अगला चेयरमैन या तो AAAI या IBDF से आएगा। वैसे संभव यह भी है कि बोर्ड का एक स्वतंत्र सदस्य चेयरमैन बन सकता है। बार्क अपने बोर्ड में स्वतंत्र सदस्यों को नियुक्त करने की भी प्रक्रिया में है।

बता दें कि वर्तमान में बार्क इंडिया बोर्ड में सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के एकमात्र प्रतिनिधि के अलावा तीन उद्योग निकायों (industry bodies) के सदस्य शामिल हैं।

इस मामले से जुड़े करीबी एक सूत्र ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया, ‘IBDF, AAAI और ISA के प्रतिनिधि जल्द ही बार्क इंडिया के नए चेयरमैन पर फैसला करने के लिए एक मीटिंग करेंगे, क्योंकि पुनीत गोयनका का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह एक और साल के लिए चेयरमैन पद पर बने रहने के इच्छुक हैं, क्योंकि इस बार भी ISA के चेयरमैन पद के लिए दूरी बनाए रखने की संभावना है। नियमों के अनुसार, वैसे तो चेयरमैन के रूप में अपना प्रतिनिधि भेजने की बारी ISA की है, लेकिन वे इस पद को लेने से हिचकिचा रहे हैं। इसलिए, नया चेयरमैन IBDF या AAAI से होगा। या फिर बोर्ड का एक स्वतंत्र सदस्य भी इस पद पर विराजमान हो सकता है।’

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों पर दिशानिर्देशों की समीक्षा करने के लिए गठित समिति ने सिफारिश की थी कि बार्क बोर्ड के चेयरमैन और सदस्य (मेंबर्स) के लिए स्टेकहोल्डर्स के नामांकित व्यक्ति न केवल प्रतिष्ठित होने चाहिए, बल्कि कॉरपोरेट गवर्नेंस में उनकी त्रुटिहीन साख होनी चाहिए और हितों के टकराव के बिना बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा बार्क के चेयरमैन के लिए नामित व्यक्ति के पास कोई अन्य पूर्णकालिक जिम्मेदारियां नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए एसोसिएशन के आर्टिकल्स को उपयुक्त रूप से संशोधित किया जा सकता है।

बता दें कि गोयनका IBDF के प्रतिनिधि के तौर पर लगातार तीन वर्षों तक इस निकाय के चेयरमैन रहे थे। उन्होंने नकुल चोपड़ा से पदभार ग्रहण किया था, जिन्होंने चेयरमैन के तौर पर अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था।

वैसे यहां यह भी बता दें कि मैडिसन मीडिया और OOH ग्रुप के सीईओ विक्रम सखुजा ने बार्क की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला है। उन्होंने आईपीजी मीडियाब्रैंड्स इंडिया (IPG Mediabrands India) के सीईओ शशि सिन्हा की जगह ली है, जिन्होंने 2012 में कार्यभार संभालने के बाद से लगभग एक दशक तक बार्क टेककॉम के चेयरमैन के रूप में कार्य किया।


टैग्स बार्क इंडिया पुनीत गोयनका चैनल बार्क रेटिंग चेयरमैन
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

10 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago