मीडिया इंडस्ट्री मेंं राज नायक ने प्रेरणास्रोत्र के रूप में बनाई अपनी खास पहचान

राज नायक ने न केवल बिजनेस को रूपांतरित किया है बल्कि कुछ नए लीडर्स को मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Tuesday, 03 December, 2024
Last Modified:
Tuesday, 03 December, 2024
RajNayak759787


मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने नाम राज नायक पिछले पांच वर्षों से एक उद्यमी और हाउस ऑफ चीयर्स नेटवर्क्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने व्यापक अनुभव से मीडिया इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपनी कंपनी ‘हैपटेक’ (HappTech) के माध्यम से उन्होंने बिजनेस, सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस स्ट्रैटजी लीडरशिप में उत्कृष्ट कार्य किया है। राज नायक ने न केवल बिजनेस को रूपांतरित किया है बल्कि कुछ नए लीडर्स को मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है। 

इससे पहले, राज नायक आठ साल से अधिक समय तक ‘वायाकॉम18’ से जुड़े रहे, जहां उन्होंने 2011 से 2019 तक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उद्यमी बनने से पहले वह यहां कार्यरत थे। 

राज नायक ने अपने साढ़े तीन दशकों से अधिक के अनुभव में कई सी-सूट (C-suite) लीडर्स को तैयार किया और प्रशिक्षित किया। उनके मार्गदर्शन में इंडस्ट्री ने ऐसे कई प्रभावशाली लीडर्स पाए हैं, जो आज तमाम संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं और नई पहल शुरू कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रोफशनल और व्यक्तिगत करियर के सफर में राज नायक एक महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं। 

राज नायक ने अप्रैल 2010 में ‘Aidem Ventures’ की शुरुआत की, जो मीडिया सेल्स, मार्केटिंग व कंसल्टिंग की सबसे बड़ी स्वतंत्र कंपनियों में से एक है। इस कंपनी ने लोगों को अपने नेटवर्क, शोध, और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अपनी संपत्तियों (assets) का मुद्रीकरण (monetization) करने, अपने विज्ञापनों को स्वचालित (automate) करने और अपने बाजार का विस्तार करने में मदद की। यानी यह कंपनी लोगों और कंपनियों को अपने मौजूदा संसाधनों का उपयोग कर अधिक लाभ कमाने और अपने बिजनेस का विकास करने में सक्षम बनाती है।

राज नायक ने अपने करियर की शुरुआत बेंगलुरु में सेल्स के क्षेत्र से की। दिल्ली आने के बाद उन्होंने ‘पॉयनियर’ अखबार के साथ प्रिंट मीडिया में काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने ‘संडे मेल’ नामक अखबार में लीडरशिप की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने टीवी एयरटाइम सेल्स में कदम रखा और ‘स्टार टीवी’ के साथ अपने दस साल के सफर की शुरुआत की। यहां उन्होंने एरिया सेल्स मैनेजर से लेकर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट का पद संभाला और मैनेजिंग कमेटी के सदस्य भी रहे। 2002 से 2010 तक, उन्होंने ‘NDTV’ मीडिया के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर का कार्यभार संभाला। 

राज नायक मीडिया इंडस्ट्री में सबसे सम्मानित विशेषज्ञों में से एक हैं। उनकी कोचिंग की अद्वितीय क्षमता और नए विचार विकसित करने की कला उन्हें सबसे अलग बनाती है। विविधता को शक्ति मानने वाले नायक सभी क्षेत्रों के लोगों से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने मीडिया इंडस्ट्री में कई शीर्ष लीडर्स और सीनियर ऑफिसर्स का मार्गदर्शन किया है और उनके करियर तथा जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। 

आज, एक्सचेंज4मीडिया ने उन लीडर्स पर नजर डाली, जिन्होंने राज नायक के साथ काम किया और उनके नेतृत्व से प्रेरित हुए-

विक्रम मेहरा

विक्रम मेहरा वर्तमान में पिछले एक दशक से अधिक समय से सारेगामा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 2000-2004 के बीच, वह स्टार इंडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ग्रुप के साथ काम कर रहे थे। इस ग्रुप का गठन भारत में डीटीएच और केबल सेवाओं में विस्तार का नेतृत्व करने के लिए किया गया था, और इस दौरान उन्होंने राज नायक के साथ काम किया।  सारेगामा से पहले, विक्रम मेहरा टाटा स्काई में चीफ कमर्शियल ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। अप्रैल 2012 से अक्टूबर 2014 तक के अपने ढाई साल से अधिक के कार्यकाल में, वह सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू मैनेजमेंट, चर्न मैनेजमेंट, ब्रांड मार्केटिंग, नए प्रोडक्ट्स का विकास, कस्टमर एनालिटिक्स, इंटरएक्टिव सर्विस ऑपरेशंस, कंज़्यूमर रिसर्च और पीआर के लिए जिम्मेदार थे।

इसके अलावा, उन्होंने अतीत में टाटा मोटर्स के लिए ब्रांड मैनेजमेंट (जिसमें विज्ञापन, मीडिया खरीद और पीआर शामिल था) का काम संभाला। उन्होंने टाटा इंडिका और टाटा एस्टेट के लिए ब्रांड प्रबंधन और टाटा इंडिगो के लिए प्रोडक्ट प्लानिंग भी की।

अविनाश कौल, सीईओ, नेटवर्क 18- ब्रॉडकास्ट

वर्तमान में नेटवर्क18 के टीवी बिजनेस के सीईओ अविनाश कौल ने 26 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वह एक प्रतिष्ठित बिजनेस लीडर के रूप में उभरे हैं। उनके प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड और नेतृत्व क्षमताओं ने उन्हें एक लोकप्रिय बिजनेस लीडर बना दिया है। अविनाश कौल ने राज नायक के साथ एनडीटीवी मीडिया और AIDEM में लीडरशिप भूमिकाओं में काम किया है। उन्होंने कंपनी के लिए फाइनेंस, मार्केटिंग, रणनीति, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉर्पोरेट प्लानिंग, बिजनेस प्लानिंग और समग्र एडमिन और एचआर जैसी क्रॉस-फंक्शनल जिम्मेदारियां निभाईं।  उन्होंने 2001-2002 के दौरान स्टार इंडिया और 2002-2010 के बीच ‘एनडीटीवी’ में राज नायक के साथ नजदीकी से काम किया। स्टार में, उन्होंने ‘स्टार टीवी’ के पूरे चैनल ग्रुप के लिए स्ट्रेटेजिक प्लानिंग डिवीजन का नेतृत्व किया। उनके जिम्मे संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए सिस्टम और प्रक्रियाओं की स्थापना और समूह के लिए राजस्व को अधिकतम करने की जिम्मेदारी थी।

विकास खनचंदानी, कंट्री हेड, DistroScale

विकास खनचंदानी, जो वर्तमान में डिस्ट्रोस्केल (DistroScale) के कंट्री हेड हैं, एनडीटीवी और Aidem Ventures से  उस दौरान जुड़े हुए थे, जब राज नायक वहां कार्यरत थे। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, "स्टार इंडिया में शुरुआत करते हुए, मैंने स्टार नेटवर्क के लिए सेल्स और मार्केटिंग रणनीतियों पर नेतृत्व के साथ नजदीकी से काम किया। यह अनुभव एनडीटीवी मीडिया लिमिटेड जैसे अग्रणी उपक्रमों की नींव बना, जहां मैंने राज नायक के साथ साझेदारी कर महत्वपूर्ण विकास हासिल किया और एनडीटीवी के व्यावसायिक विभाग को न्यूज जॉनर में अग्रणी के रूप में स्थापित किया।"

इस सफलता को जारी रखते हुए, उन्होंने AIDEM में सह-स्थापना और नेतृत्व किया। यहां उन्होंने एक स्वतंत्र मीडिया सर्विस का बिजनेस विकसित किया और तकनीक-आधारित विज्ञापन डिलीवरी सेवा स्थापित करने के लिए उद्यमशील चुनौतियों का सामना किया।

जॉय चक्रवर्ती

जॉय चक्रवर्ती एक अन्य सीईओ और बिजनेस लीडर हैं, जिनका करियर भी राज नायक के साथ जुड़ा रहा है और बाद में उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ाया। चक्रवर्ती ने अगस्त 2022 में जी मीडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर का पदभार संभाला और नवंबर 2022 में जी मीडिया कॉर्प के पुनर्गठन के बाद भी इस भूमिका को बनाए रखा।

मीडिया क्षेत्र में उनका लगभग तीन दशकों का अनुभव है। वह हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने टीवी18 और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में नेतृत्वकारी पदों पर कार्य किया है।

आशीष सहगल, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, डिजिटल व ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू, ZEEL

आशीष सहगल, जो वर्तमान में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में डिजिटल और ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू के चीफ ग्रोथ ऑफिसर हैं, ने राज नायक के साथ स्टार इंडिया में 2000-2002 के दौरान काम किया था। स्टार टीवी में, सहगल ने नेशनल हेड तौर पर काम किया और स्टार गोल्ड के लॉन्च प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे। इसके बाद उन्होंने पूरे नेटवर्क के सेल्स को मैनेज किया। सहगल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अनुभवी लीडर हैं, जो अपने करियर के दौरान राजस्व वृद्धि में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 20 से अधिक वर्षों के करियर में कई लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं।

नीरज दत्त, बिजनेस एडवाइजर

नीरज दत्त, जो वर्तमान में बिजनेस एडवाइजर हैं, भी राज नायक को 1999 में ‘स्टार टीवी’ के दिनों से जानते हैं। स्टार में साथ काम करने के बाद वे NDTV में भी चले गए। नीरज दत्त ने स्टार टीवी नेटवर्क के सभी चैनलों के लिए  सेल्स व रेवेन्यू फंक्शंस का नेतृत्व किया। साथ ही, उन्होंने स्टार के विशेष (niche) चैनलों और नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के लिए मूल्य प्रस्ताव (value propositions) विकसित किए। यानी उन्होंने इन चैनलों के लिए ऐसे अनूठे और आकर्षक विचार या योजनाएं बनाई, जो विज्ञापनदाताओं और दर्शकों को विशेष रूप से इन चैनलों की ओर आकर्षित कर सकें।

एनडीटीवी में, नीरज दत्त ने कंपनी के सभी चैनलों के लिए ब्रांड वैल्यू (brand value) विकसित करने और राजस्व रणनीति (revenue strategy) तैयार करने की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने इस काम को करते हुए यह सुनिश्चित किया कि चैनल की पहचान और बाजार में उनकी उपस्थिति को मजबूत किया जाए, जिससे दर्शकों और विज्ञापनदाताओं का अधिक जुड़ाव हो। इसके साथ ही, वह नए मीडिया पर विशेष ध्यान दे रहे थे, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन प्रसारण से संबंधित है।

यह भूमिका उन्होंने उस समय निभाई जब वह एनडीटीवी में मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) थे और राज नायक एनडीटीवी के सीईओ थे। उनकी यह जिम्मेदारी मुख्य रूप से चैनल के वित्तीय और ब्रैंडिंग पक्ष को मजबूत करने और डिजिटल मीडिया में कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने पर केंद्रित थी।

वायरल जानी, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप

एनडीटीवी में 2004-2010 के दौरान, वायरल जानी ने राज नायक के साथ काम किया। उन्होंने मैक्रो और माइक्रो दोनों स्तरों पर व्यावसायिक निर्णयों को सुविधाजनक बनाने और प्रासंगिक निर्णय सपोर्ट सिस्टम और रिपोर्ट तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह वर्तमान में फरवरी 2003 से यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर हैं, जहां वे म्यूजिक टेक और एआई जैसे मुख्य क्षेत्रों और कंटेंट तकनीक और क्रिएटर इकोसिस्टम जैसे आसन्न क्षेत्रों में भविष्य के तकनीकी खिलाड़ियों के साथ सहयोग में रणनीतिक साझेदारी और नवाचारों को बढ़ावा देते हैं।

जानी ने मीडिया व ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के सभी पहलुओं जैसे कि कंटेंट प्लानिंग व स्ट्रैटजी, रेवेन्यू मैनेजमेंट और सेल्स प्लानिंग, टीवी ऑडियंस मीजरमेंट, मार्केटिंग, प्रमोशंस और डिस्ट्रीब्यूशन योजना पर काम किया।

अनुज दहिया, ग्लोबल हेड -एजेंसी इकोसिस्टम(मीडिया, क्रिएटिव और प्रोडक्शन), मोंडेलेज इंटरनेशनल

अनुज दहिया वर्तमान में मोंडेलेज के साथ एजेंसी इकोसिस्टम के ग्लोबल हेड (मीडिया, क्रिएटिव और प्रोडक्शन) के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2008 के आसपास लगभग 2 वर्षों तक NDTV में राज नायक के नेतृत्व में काम किया और उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में ऑनलाइन टीम के समग्र P/L को आगे बढ़ाना, प्रमुख क्लाइंट्स से रेवेन्यू बढ़ाने के लिए स्ट्रैटेजी और प्रक्रियाओं की योजना बनाना और विकसित करना शामिल था।  उन्होंने भारत में 23% की बाजार वृद्धि के मुकाबले Microsoft विज्ञापन (MA) व्यवसाय को 38% की वृद्धि दी और बड़े कॉर्पोरेशंस से व्यवसाय बढ़ाने पर स्पष्ट ध्यान देने के साथ देश भर में सभी महानगरों में BD टीम (17 सदस्य) की स्थापना की। वह एक अनुभवी लीडर हैं जिनका मार्केटिंग व ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में काम करने का एक बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड है। वह डिजिटल रणनीति, एकीकृत प्लेटफॉर्म मार्केटिंग आदि में एक मजबूत प्रोफेशनल हैं।

हेमंत अरोड़ा, ग्लोबल हेड ऑफ अकाउंट्स-यूरोप, METAP और APAC, टिकटॉक

वर्तमान में टिकटॉक में ग्लोबल हेड ऑफ अकाउंट्स (यूरोप, METAP और APAC) के रूप में कार्यरत हेमंत अरोड़ा ने 2003 से 2010 तक राज नायक के साथ NDTV में एक करीबी सहयोगी के तौर पर काम किया था, जहां अरोड़ा पर NDTV मीडिया में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के रूप में कंपनी की वृद्धि और दृष्टिकोण को संभालने की जिम्मेदारी थी। वह मैनेजर और रीजनल हेड (West) के रूप में शामिल हुए थे और फाउंडिग टीम के सदस्य बने थे, जब NDTV ने पहला भारतीय न्यूज चैनल लॉन्च किया था।  इसके अतिरिक्त, अरोड़ा 8 वर्षों (फरवरी 2003-दिसंबर 2010) से अधिक समय तक कंपनी में प्रमुख पदों पर रहते हुए नए बाजार स्थापित करने, नए राजस्व कार्यक्षेत्र विकसित करने और नवोदित राजस्व प्रथाओं को बदलने के लिए जिम्मेदार थे।

रोहित गोपाकुमार, सीईओ, वर्ल्ड वाइड मीडिया

रचनात्मक सोच वाले प्रमुख बिजनेस लीडर रोहित गोपाकुमार ने 2002 से 2010 तक NDTV और 2010 से 2011 तक ऐडेम वेंचर्स में राज नायक के साथ काम किया। वह 1999 से 2002 तक यानी तीन साल तक स्टार टीवी में भी राज नायक की टीम का हिस्सा थे। गोपाकुमार को P&Ls, चेंज मैनेजमेंट, पीपुल मैनेजमेंट और बिजनेस ट्रांजिसन में अनुभव है और मजबूत टीमों का निर्माण कर ही उन्होंने बिजनेस में सफलता हासिल की है।

वर्तमान में वह अगस्त 2023 से वर्ल्ड वाइड मीडिया के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने टीमों का नेतृत्व किया, हितधारकों के उद्देश्यों को पूरा किया, इनोवेशन और चेंज मैनेजमेंट में योगदान दिया और विकसित होते बाजारों के साथ तालमेल बिठाया है।

राजनाथ कामत, डायरेक्टर, NC मीडिया नेटवर्क्स

वर्तमान में NC मीडिया नेटवर्क्स के डायरेक्टर राजनाथ कामत भी राज नायक को पिछले कई सालों से जानते हैं और अब वह अपनी वर्तमान कंपनी में आंतरिक प्रक्रियाओं, गुणवत्ता, उत्कृष्टता, वृद्धि और भविष्य के उत्पादों तथा परियोजनाओं पर सलाह देते हैं। 1993 से 2001 तक राजनाथ कामत और राज नायक दोनों ‘स्टार टीवी’ में काम करते थे। 

अतीत में, 2010 से 2013 तक वह नेटवर्क18 में ऐड सेल्स ग्रुप के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत रहे और बाद में NDTV कंवर्जेंस से जुड़ गए, जहां उन्होंने तीन से अधिक वर्षों तक कार्य किया।

शैलेंद्र शेट्टी, नेशनल सेल्स डायरेक्टर (डिजिटल), ABP नेटवर्क

शैलेंद्र शेट्टी वर्तमान में ABP नेटवर्क में नेशनल सेल्स डायरेक्टर (डिजिटल) के रूप में 3 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं। पूर्व में, उन्होंने नायक की टीम में NDTV और ऐडेम वेंचर्स में काम किया। ऐडेम में, उन्होंने पहले असिसटेंट वाइस प्रेजिडेंट के रूप में कार्य किया और फिर 2012 में वाइस प्रेजिडेंट के रूप में प्रमोट हुए।  वह एक वरिष्ठ एंटरप्रिन्योर एग्जिक्यूटिव हैं, जिनके पास स्ट्रैटजिक बिजनेस डेवलपमेंट, डिजिटल सेल्स और उच्च प्रदर्शन करने वाली टीम बनाने का व्यापक अनुभव है। ऐडेम में शेट्टी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ डिजिटल बिजनेस के लिए पार्टनर रिलेशनशिप को मैनेज किया और ब्रॉडकास्ट व डिजिटल बिजनेस के लिए ऑपरेशंस और कैंपेन डिलीवरी का नेतृत्व किया।

NDTV में, उन्होंने एक ऑनलाइन एप्लिकेशन का डिजाइन किया और सभी NDTV और साझेदार चैनलों जैसे सहरा नेटवर्क, न्यूज24 आदि के लिए ऑन-एयर ट्रैफिक मैनेज के लिए जिम्मेदार थे।

विजय कोशी, प्रेजिडेंट, द वायरल फीवर

'द वायरल फीवर' के प्रेजिडेंट विजय कोशी ने अपने करियर की शुरुआत 'स्टार टीवी' से की थी, जहां नायक भी लंबे समय तक कार्यरत थे। कोशी ने शुरुआती 2000 के दशक में लगभग 2.5 साल स्टार टीवी पर बिताए। उन्होंने डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में कई ब्रैंड्स के लिए मोनेटाइजेशन मॉडल विकसित किए हैं, जिनमें से कुछ भारत की सबसे बड़ी मीडिया और कंटेंट कंपनियां जैसे स्टार टीवी, सोनी,ESPN, RBNL, चैनल V, Arre’ और कई अन्य शामिल हैं।

वह एक डिजिटल कंटेंट विजनरी हैं और उनके पास लीडरशिप पदों पर दो दशकों से अधिक का अनुभव है, साथ ही देश की शीर्ष एजेंसियों में मीडिया प्लानिंग और बाइंग में भी उनका अनुभव है।

अंजू ठाकुर, एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, वर्ल्ड वाइड मीडिया

अंजू ठाकुर, एक अत्यधिक अनुभवी मीडिया सेल्स व मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव हैं, जिन्होंने विभिन्न मीडिया प्लेटफर्म्स पर प्रोफेशनल्स की विविध टीमों को नए स्तरों पर सफलता दिलाने की क्षमता प्रदर्शित की है। उन्होंने 2001-02 में स्टार टीवी में और 2003-11 में NDTV में राज नायक के साथ काम किया। वर्तमान में, वह अक्टूबर 2023 से वर्ल्ड वाइड मीडिया में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं।

NDTV में रहते हुए, वह NDTV गुड टाइम (दिसंबर 2009 से मई 2011), NDTV प्रॉफिट (फरवरी 2007 से नवंबर 2009) और NDTV 24x7 (जनवरी 2003 से फरवरी 2007) के लिए सभी भारत में सेल्स रेवेन्यू के लिए जिम्मेदार थीं।

STAR TV में, वह स्टार न्यूज और नेशनल जियोग्राफिक चैनल के लिए ऐड सेल्स की हेड की भूमिका में थीं।

नम्रता टाटा, मैनेजिंग पार्टनर और को-फाउंडर, हाउस ऑफ चियर नेटवर्क

नम्रता टाटा ने राज नायक के साथ सबसे लंबा समय बिताया है। स्टार टीवी के दिनों (2000-03) से लेकर आजतक तक। वह हाउस ऑफ चियर नेटवर्क की मैनेजिंग पार्टनर और को-फाउंडर हैं। वह 2011-2020 के दौरान वायकॉम18 में अंग्रेजी एंटरटेनमेंट बिजनेस के लॉन्चिंग लीडरशिप टीम का हिस्सा थीं, जहां नायक भी शामिल थे। नम्रता टाटा ने भारत का पहला अंग्रेजी सिंगिंग टैलेंट हंट शो 'द स्टेज' बनाया और इसकी अवधारणा तैयार की। इसके अतिरिक्त, टाटा ने चैनल पार्टनर्स के एक क्रांतिकारी कांसेप्ट के साथ 'कलर्स इन्फिनिटी' लॉन्च किया।

वह 2003-2011 तक NDTV मीडिया टीम की संस्थापक सदस्य भी रही थीं। उन्होंने भारत में ऐड सेल्स कार्यों का नेतृत्व किया, जबकि एक बड़ी टीम को मैनेज भी किया।

पवित्रा के.आर., रेवेन्यू हेड, कलर्स टीवी (वायकॉम18)

पवित्रा का राज नायक के साथ जुड़ाव स्टार टीवी के दिनों से है, जब वह 2000 के दशक की शुरुआत में वहां काम करती थीं। बाद में, वह NDTV, फिर Aidem और अंत में वायकॉम18 में भी नायक के साथ ही शामिल हुईं। 2011 में, उन्होंने कलर्स में स्पेशल प्रोजेक्ट्स के लिए रेवेन्यू हेड के रूप में काम करना शुरू किया। फिर उन्होंने कलर्स SD और HD के लिए मार्केट्स में वर्टिकल स्प्लिट के साथ कार्य किया और वर्तमान में कलर्स SD के लिए रेवेन्यू हेड के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले NDTV में, उन्होंने NDTV 24x7, NDTV इंडिया में सीनियर एग्जिक्यूटिव के रूप में शुरुआत की और फिर NDTV प्रॉफिट और NDTV गुडटाइम्स के नए लॉन्च के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी संभालीं।

बाद में, Aidem में, उन्होंने न्यूज24 और लाइव इंडिया को राजस्व सकारात्मक चैनलों में सफलतापूर्वक बदलने का काम किया।

अवनी भांचावत

अवनी भांचावत KC ग्लोबल मीडिया एशिया की पूर्व वाइस प्रेजिडेंट और रेवेन्यू हेड (दक्षिण पूर्व एशिया, हाॉन्गकॉन्ग और ताइवान) रही हैं। उन्होंने भी राज नायक के मार्गदर्शन में अपने करियर की शुरुआत की थी, जो स्टार टीवी के दिनों में थी। बाद में, वह 2003-2007 के बीच NDTV में शामिल हुईं और वहां सीनियर मैनेजर के रूप में कार्य किया। 2007 से 2010 तक उन्हें NDTV लाइफस्टाइल के एवीपी- ऐड सेल्स हेड के रूप में प्रमोट किया गया। उन्होंने एशिया पैसिफिक क्षेत्र में पे टीवी ऑपरेटर्स, टेल्कोस और स्ट्रीमींग प्लेटफॉर्म्स के साथ ऐड सेल्स, ऐड ऑपरेशंस, सब्सक्रिप्शन सेल्स और चैनल डिस्ट्रीब्यूशन टीमों का सफलतापूर्वक मैनेज किया।

राज नायक ने मीडिया क्षेत्र के अनुभवी लीडर्स जैसे अविनाश कौल, विक्रम मेहरा, नीरज दत्त, अनुज दहिया, आशीष सहगल, विकास खनचंदानी, हेमंत अरोड़ा और कई अन्य को गहरा प्रेरित किया है।

राज नायक को 2016 में एक्सचेज4मीडिया की ओर से "इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर अवॉर्ड" और International Advertising Association India Chapter की ओर से ''मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर'' अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2018 में उन्हें बुखारेस्ट में "ग्लोबल चैंपियन अवॉर्ड" से नवाजा गया।

मीडिया और ब्रैंडिंग में उनके काम के लिए उन्हें "सोसाइटी अचीवर ऑफ द ईयर" के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। सामाजिक मुद्दों पर उनके काम के लिए उन्हें एमिटी इंटरनेशनल का ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिला। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी सेवा के लिए उन्हें "जायंट इंटरनेशनल अवॉर्ड" मिला। अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन एजेंसियों ने उन्हें IAA हॉल ऑफ फेम में मान्यता दी है।

इतना बड़ा कारोबार संभालने के साथ-साथ, नायक को खाना, यात्रा और पढ़ने का शौक है।

इंडस्ट्री में सभी लोग उनका सम्मान करते हैं और उनसे प्यार करते हैं। नायक अपनी पत्नी, अपनी छोटी बेटी और अपने कुत्तों के साथ मुंबई में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी शादीशुदा है और अमेरिका में है और डॉक्टरेट की पढ़ाई के बाद अच्छी तरह से सेटल हो गई है। इंडस्ट्री में उनकी विरासत उनके द्वारा बनाई गई सद्भावना और उनके साथ आगे बढ़ने वाले लीडर हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी ने NDTV में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में अनुराग द्वारी ने बताया कि फिलहाल वह कुछ समय का ब्रेक लेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह अपनी नई पारी शुरू करेंगे और तब इसके बारे में बताएंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
Anurag Dwary

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी (Anurag Dwary) ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब दो दशक से इस संस्थान के साथ जुड़े हुए थे। समाचार4मीडिया से बातचीत में अनुराग द्वारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही इस्तीफा दे दिया था और फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर हैं।

अपनी अगली पारी के बारे में पूछे जाने पर अनुराग द्वारी ने बताया कि फिलहाल वह कुछ समय का ब्रेक लेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह अपनी नई पारी शुरू करेंगे और उस समय इसके बारे में बताएंगे।

मूल रूप से देवघर (झारखंड) के रहने वाले अनुराग द्वारी को मीडिया में काम करने का करीब ढाई दशक का अनुभव है। NDTV में वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले करीब 10 वर्षों से वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, शासन, सामाजिक मुद्दों और जमीनी बदलावों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

पत्रकारिता में उनके काम को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड और रेड इंक अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी पहचान गहरी फील्ड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग के लिए रही है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी संभालने से पहले अनुराग द्वारी ने करीब एक दशक महाराष्ट्र में रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्होंने चुनाव, आतंकी हमले, हाईकोर्ट, राजनीति और सामाजिक आंदोलनों को कवर किया। उन्होंने गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों के चुनावों की भी रिपोर्टिंग की है।

अनुराग द्वारी ने देश की कई बड़ी खबरों के साथ अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट भी कवर किए हैं। उन्होंने श्रीलंका में क्रिकेट वर्ल्ड कप की रिपोर्टिंग की। NDTV की ‘मॉनसून एक्सप्रेस’ जैसी सीरीज के दौरान उन्होंने करीब दो महीने तक नॉर्थ ईस्ट से पंजाब तक सड़क यात्रा की और देश के अलग-अलग हिस्सों से रिपोर्टिंग की। उन्होंने अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे अभिनेताओं पर NDTV के कई विशेष कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट भी लिखी है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के AJK Mass Communication Research Centre से Development Communication में मास्टर डिग्री हासिल की है। पूर्व में वह PTI, Star News और BBC जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क चलेगा लाइव टीवी : डी2एम रोलआउट की तैयारी

प्रसार भारती डायरेक्ट-टू-मोबाइल तकनीक के कमर्शियल रोलआउट के लिए अगले महीने आरएफपी जारी कर सकता है, जिससे बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क लाइव टीवी और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट मोबाइल पर उपलब्ध होगा।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
prasarbharti

जल्द ही मोबाइल फोन पर बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के लाइव टीवी देखा जा सकेगा। सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती (Prasar Bharati) डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) प्रसारण के कमर्शियल रोलआउट के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (Request for Proposal) जारी करने की तैयारी में है।

एक्सचेंज4मीडिया (Exchange4Media) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसार भारती अगले महीने आरएफपी जारी कर सकता है। इससे डी2एम तकनीक को ट्रायल से आगे ले जाकर बड़े स्तर पर लागू करने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा। हालांकि, इसकी सटीक टाइमलाइन फिलहाल स्पष्ट नहीं है। टेक्नोलॉजी वैलिडेशन टेस्ट में तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) द्वारा विकसित उपकरणों को सरकारी समीक्षा में मंजूरी मिलने के बाद योजना ने रफ्तार पकड़ी है।

डी2एम तकनीक के जरिए मोबाइल फोन पर बिना सेल्युलर कनेक्शन के लाइव टीवी, ऑडियो, न्यूज अपडेट और इमरजेंसी अलर्ट भेजे जा सकते हैं। यह कॉल या इंटरनेट के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं करती। इसकी कार्यप्रणाली कुछ हद तक स्मार्टफोन में एफएम रेडियो जैसी है, जहां रिसीवर रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है।

फिलहाल इस तकनीक का इस्तेमाल मुख्य रूप से नागरिकों तक इमरजेंसी अलर्ट पहुंचाने के लिए किया जाता है। कमर्शियल रोलआउट के बाद लाइव न्यूज, स्पोर्ट्स और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट भी मोबाइल पर उपलब्ध कराया जा सकता है। कमजोर इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले इलाकों में डी2एम उपयोगी साबित हो सकती है।

डी2एम मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं है, इसलिए इसके लिए मोबाइल डेटा खर्च करने की जरूरत भी नहीं होगी। इससे मोबाइल डेटा नेटवर्क पर दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक निजी टेलीकॉम कंपनियों ने डी2एम को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि इसका असर उनके कारोबार पर पड़ सकता है।

प्रसार भारती और आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से किए गए अध्ययनों में पाया गया कि 470-582 मेगाहर्ट्ज बैंड में डी2एम प्रसारण से सेल्युलर नेटवर्क में हानिकारक हस्तक्षेप नहीं होता और न ही स्मार्टफोन में असामान्य गर्मी पैदा होती है।

प्रसार भारती, आईआईटी कानपुर और सांख्य लैब्स (Saankhya Labs), जो अब तेजस नेटवर्क्स का हिस्सा है, 19 से ज्यादा शहरों में डी2एम ट्रायल कर चुके हैं। दिल्ली और बेंगलुरु में शुरुआती प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (Proof of Concept) प्रदर्शन में भी मल्टीमीडिया कंटेंट को सीधे मोबाइल डिवाइस तक पहुंचाने की क्षमता दिखाई गई थी। ईवाई (EY) की एक रिपोर्ट ने देशभर में डी2एम लागू करने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (Public-Private Partnership) मॉडल और लंबे समय के व्यावसायिक ढांचे की सिफारिश की है।

हालांकि, बड़े स्तर पर डी2एम रोलआउट के सामने हार्डवेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चुनौतियां भी हैं। आईआईटी कानपुर के 2022 के रोडमैप के मुताबिक, मौजूदा ज्यादातर मोबाइल डिवाइस डी2एम को सपोर्ट नहीं करते, क्योंकि इसके लिए एटीएससी 3.0 (ATSC 3.0) मानक की जरूरत होती है। इसके लिए अलग बेसबैंड प्रोसेसिंग यूनिट के साथ एंटीना, लो-नॉइज एम्प्लीफायर, बेसबैंड फिल्टर और रिसीवर की जरूरत होगी। मौजूदा नेटवर्क ढांचा भी बड़े स्तर पर डी2एम प्रसारण के लिए तैयार नहीं है और इसके लिए ज्यादा संख्या में टेरेस्ट्रियल टावर लगाने पड़ सकते हैं।

सरकार डी2एम को देश में टीवी की पहुंच से जुड़ी कमी दूर करने के संभावित माध्यम के तौर पर भी देख रही है। आधिकारिक अनुमानों के मुताबिक, भारत के करीब 28 करोड़ परिवारों में से लगभग 19 करोड़ परिवारों के पास टीवी सेवाओं की पहुंच है, जबकि करीब 9 करोड़ परिवार इससे बाहर हैं। देश में मोबाइल डिवाइस की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रस्तावित आरएफपी इस अंतर को कम करने की दिशा में मदद कर सकता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

CJ International Hotels के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनीं सहर ज़मान

उनकी यह नियुक्ति एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी है। बता दें कि CJ International Hotels Limited के पास लग्जरी होटल ली मेरिडियन नई दिल्ली का स्वामित्व है।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
Sahar Zaman ..

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल सहर ज़मान (Sahar Zaman) CJ International Hotels Limited के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर शामिल हो गई हैं। उनकी यह नियुक्ति एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी है। बता दें कि CJ International Hotels Limited के पास लग्जरी होटल ली मेरिडियन नई दिल्ली का स्वामित्व है।

दो दशक से ज्यादा समय से न्यूज मीडिया, संस्कृति और Orange Economy के क्षेत्र में सक्रिय सहर ज़मान पत्रकार, Hunar TV की फाउंडर डायरेक्टर और आर्ट्स क्यूरेटर हैं। माना जा रहा है कि अपनी इस भूमिका में मीडिया और संस्कृति के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव के साथ वह कॉरपोरेट गवर्नेंस में पब्लिक इंटरेस्ट और स्वतंत्र सोच का एक अलग नजरिया लेकर आएंगी।

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कॉरपोरेट बोर्ड्स भविष्य की ब्रैंड स्ट्रैटेजी और कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी लीडर्स को अपने साथ जोड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में स्थित Le Méridien New Delhi दिल्ली के प्रमुख फाइव-स्टार हॉस्पिटैलिटी लैंडमार्क्स में शामिल है। सहर ज़मान की मार्केट ट्रेंड्स और भारत के तेजी से बढ़ते कल्चरल सेक्टर की व्यापक समझ से बोर्ड की ग्रोथ इनिशिएटिव्स और स्ट्रैटेजिक ओवरसाइट को मूल्य मिलने की उम्मीद है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

गुंटास रंधावा की रेकिट में एंट्री : हेल्थ मार्केटिंग की मिली जिम्मेदारी

गुंटास रंधावा ने रेकिट में रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर, हेल्थ, साउथ एशिया के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह यूनिलीवर में 17 साल तक विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रहीं।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
guntas

गुंटास रंधावा (Guntas Randhawa) ने रेकिट (Reckitt) में रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर, हेल्थ, साउथ एशिया (Regional Marketing Director, Health, South Asia) के पद पर जॉइन किया है। इसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट के जरिए साझा की।

रंधावा ने अपनी पोस्ट में कहा, “मैं यह साझा करते हुए बेहद उत्साहित हूं कि मैंने रेकिट में रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर, हेल्थ, साउथ एशिया के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। ऐसे ब्रांड्स के साथ काम करना मेरे लिए खास मौका है, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। इनमें डेटॉल (Dettol), ड्यूरेक्स (Durex), मूव (Moov), स्ट्रेप्सिल्स (Strepsils) और गैविस्कॉन (Gaviscon) जैसे कई ओवर-द-काउंटर (OTC) ब्रांड शामिल हैं।”

रंधावा ने हाल ही में यूनिलीवर (Unilever) में 17 साल का लंबा कार्यकाल पूरा करने के बाद कंपनी से विदाई ली थी। इससे पहले वह हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में इंडिया हेड- विटामिन्स, मिनरल्स एंड सप्लीमेंट्स (India Head- Vitamins, Minerals and Supplements) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

रंधावा ने 2009 में यूनिलीवर के साथ बिजनेस लीडरशिप ट्रेनी (Business Leadership Trainee) के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। करीब 17 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी में कई वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारियां संभालीं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Google के बाद वर्जीनिया शर्मा ने Salesforce में संभाली नई जिम्मेदारी

वर्जीनिया शर्मा को Salesforce में Missionforce की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त किया गया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
Virginia Sharma

वर्जीनिया शर्मा को Salesforce में Missionforce की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त किया गया है। वर्जीनिया शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इस नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की है।

नई भूमिका को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए वर्जीनिया शर्मा ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह Salesforce में Missionforce की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के तौर पर अपनी नई पारी शुरू कर रही हैं।

Salesforce से जुड़ने से पहले वर्जीनिया शर्मा Google में Head of Brand and Product Marketing, Public Sector के पद पर कार्यरत थीं। वह चार साल से अधिक समय तक Google के साथ रहीं।

वर्जीनिया शर्मा ने मार्च 2022 में Google के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। उस समय उन्होंने Head of Marketing Cloud India की जिम्मेदारी संभाली थी।

Google से पहले वर्जीनिया शर्मा JioSaavn में वाइस प्रेजिडेंट (Brand Solutions) के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हैप्पी बर्थडे दानिश खान: आप हैं टीवी और स्ट्रीमिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम

आज दानिश खान का जन्मदिन है। मीडिया प्लानिंग, मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग और एंटरटेनमेंट बिजनेस में काम करते हुए उन्होंने भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों को करीब से देखा है।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
DanishKhan41

आज दानिश खान का जन्मदिन है। इस मौके पर समाचार4मीडिया ने उनके दो दशक से ज्यादा लंबे करियर पर नजर डाली। मीडिया प्लानिंग, मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग और एंटरटेनमेंट बिजनेस में काम करते हुए उन्होंने भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों को करीब से देखा है।

दानिश खान का करियर ऐसे दौर में आगे बढ़ा, जब टेलीविजन पर किसी खास समय पर आने वाले कार्यक्रम यानी अपॉइंटमेंट टेलीविजन की मजबूत पकड़ थी। इसके बाद मनोरंजन की दुनिया में स्ट्रीमिंग का प्रभाव बढ़ा। खान के करियर में इन दोनों दौरों की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मीडियाकॉम इंडिया से की, जहां उन्होंने 2000 से 2002 के बीच सीनियर मैनेजर, स्ट्रैटेजिक मीडिया प्लानिंग के तौर पर काम किया।

सितंबर 2002 में वह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन से जुड़े। यहां से उनके करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय शुरू हुआ। सोनी में अपने शुरुआती करीब एक दशक के दौरान उन्होंने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभाली।

इस भूमिका में उनका काम प्रोग्रामिंग, चैनल की पहचान बनाने और दर्शकों से जुड़ने जैसे क्षेत्रों से जुड़ा रहा। इससे उन्हें यह समझने का अनुभव मिला कि मनोरंजन चैनल दर्शकों का ध्यान अपनी ओर कैसे खींचते हैं। दिसंबर 2012 में दानिश खान स्टार इंडिया से जुड़े और प्रोग्रामिंग हेड की जिम्मेदारी संभाली। इस भूमिका के साथ उनका काम मार्केटिंग से आगे बढ़कर कंटेंट और प्रोग्रामिंग तक पहुंचा। सितंबर 2015 में उन्होंने एक बार फिर सोनी में वापसी की। इस बार वह एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड बने। इसके बाद उनका काम टेलीविजन के साथ-साथ प्रोडक्शन और डिजिटल एंटरटेनमेंट तक फैलता गया।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन में उनके कार्यकाल के दौरान ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘सुपर डांसर’ और ‘ये उन दिनों की बात है’ जैसे शो उनके काम से जुड़े रहे। बाद में उनकी जिम्मेदारियां सोनीलिव और स्टूडियो नेक्स्ट तक भी पहुंचीं। उन्होंने सोनीलिव के दोबारा लॉन्च और विस्तार की प्रक्रिया में भूमिका निभाई। वहीं, स्टूडियो नेक्स्ट को स्थापित करने में भी उनका योगदान रहा। स्टूडियो नेक्स्ट से ‘शार्क टैंक’ और ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ जैसे प्रोजेक्ट जुड़े रहे।

अक्टूबर 2019 से दानिश खान ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, सोनीलिव और स्टूडियो नेक्स्ट के ईवीपी और बिजनेस हेड के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। मई 2023 में उनकी जिम्मेदारी बदलकर सोनीलिव और स्टूडियो नेक्स्ट तक सीमित हो गई। उन्होंने यह भूमिका मार्च 2026 तक संभाली।

दानिश खान के करियर की खास बात यह रही कि उन्होंने मीडिया इंडस्ट्री के अलग-अलग हिस्सों में काम किया। मीडिया प्लानिंग ने उन्हें दर्शकों तक पहुंचने की समझ दी, मार्केटिंग ने ब्रैंड बनाने का अनुभव दिया और प्रोग्रामिंग ने दर्शकों के लिए कंटेंट चुनने की जिम्मेदारी से जोड़ा। बाद की नेतृत्व भूमिकाओं में इन सभी अनुभवों को टेलीविजन, स्ट्रीमिंग और डिजिटल एंटरटेनमेंट जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल करने का मौका मिला।

ऐसे समय में जब दर्शकों की पसंद, कंटेंट देखने के तरीके, डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल और बिजनेस की जरूरतें लगातार बदल रही हैं, दानिश खान का करियर भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में आए इन बदलावों के साथ आगे बढ़ने की एक लंबी यात्रा को दिखाता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सारेगामा ने एम्प्लॉयी को दिए 10.50 लाख स्टॉक ऑप्शन, ₹496.70 रखा एक्सरसाइज प्राइस

सारेगामा इंडिया लिमिटेड ने अपने एक पात्र एम्प्लॉयी को 10,50,000 स्टॉक ऑप्शन देने की मंजूरी दी है।

Vikas Saxena by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
saregama5421

सारेगामा इंडिया लिमिटेड ने अपने एक पात्र एम्प्लॉयी को 10,50,000 स्टॉक ऑप्शन देने की मंजूरी दी है। कंपनी ने यह जानकारी 30 सितंबर 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को दी। ये स्टॉक ऑप्शन कंपनी की सारेगामा एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2013 के तहत दिए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक, इन 10,50,000 ऑप्शंस के जरिए एम्प्लॉयी अधिकतम 10,50,000 पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर हासिल कर सकता है। हर ऑप्शन को कंपनी के एक इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा। इन शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है।

इन स्टॉक ऑप्शंस के लिए एक्सरसाइज प्राइस 496.70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी के अनुसार यह कीमत ग्रांट की तारीख से पहले के 7 दिनों के औसत क्लोजिंग मार्केट प्राइस के आधार पर तय की गई है। ऑप्शंस की ग्रांट की प्रभावी तारीख 30 सितंबर 2026 है।

कंपनी ने बताया कि ऑप्शंस की वेस्टिंग अवधि कम से कम एक साल होगी। ऑप्शन वेस्ट होने की तारीख से इनका एक्सरसाइज पीरियड शुरू होगा और यह अवधि वेस्टिंग की तारीख से 10 साल से पहले खत्म नहीं होगी।

सारेगामा के अनुसार, इस स्टॉक ऑप्शन स्कीम का संचालन नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी (NRC) करती है। ऑप्शन देने का फैसला स्कीम में तय पात्रता मानदंड के आधार पर किया जाता है।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभी इन ऑप्शंस का एक्सरसाइज नहीं हुआ है। इसलिए इनके तहत जारी होने वाले शेयरों से संबंधित डायल्यूटेड अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) फिलहाल लागू नहीं है। इसी तरह ऑप्शंस के एक्सरसाइज से अभी कोई रकम भी हासिल नहीं हुई है। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Prime Focus की आम बैठक में ₹3,000 करोड़ तक फंड जुटाने प्रस्ताव मंजूर

प्राइम फोकस लिमिटेड (Prime Focus Limited) की 29वीं सालाना आम बैठक (AGM) में कंपनी के सभी 17 प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ मंजूर हो गए हैं।

Vikas Saxena by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
PrimeFocus652

प्राइम फोकस लिमिटेड (Prime Focus Limited) की 29वीं सालाना आम बैठक (AGM) में कंपनी के सभी 17 प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ मंजूर हो गए हैं। बैठक 30 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों से हुई।

AGM में कंपनी के वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही रोटेशन के आधार पर रिटायर हो रहे डायरेक्टर नरेश मल्होत्रा की दोबारा नियुक्ति को भी मंजूरी मिली।

₹3,000 करोड़ तक फंड जुटाएगी कंपनी

शेयरधारकों ने कंपनी को ₹3,000 करोड़ तक फंड जुटाने का अधिकार देने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। कंपनी यह रकम एक या एक से ज्यादा माध्यमों से जुटा सकती है। इनमें इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज, नॉन-कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज, शेयर वारंट और अन्य इक्विटी-लिंक्ड सिक्योरिटीज शामिल हैं।

दस्तावेज के मुताबिक फंड जुटाने के लिए QIP, डिपॉजिटरी रिसीट्स, प्रेफरेंशियल इश्यू, राइट्स इश्यू या कानून के तहत उपलब्ध अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रकम एक या कई चरणों में जुटाई जा सकती है।

DNEG और Brahma AI से जुड़े प्रस्ताव भी मंजूर

AGM में कंपनी के Articles of Association में बदलाव को भी मंजूरी मिली। इसके अलावा DNEG S.a.r.l. और Brahma AI Holdings Limited के बीच Brahma AI Services India Limited (पहले Prime Focus Technologies Limited) की पूरी हिस्सेदारी के ट्रांसफर से जुड़े मटेरियल रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन को मंजूरी दी गई।

इसके साथ ही Brahma AI Services India Limited की ओर से Prime Focus Technologies Inc. (PFT US) की पूरी हिस्सेदारी DNEG को ट्रांसफर करने से जुड़े रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन को भी मंजूरी मिली।

नमित नरेश मल्होत्रा अब होल-टाइम डायरेक्टर

शेयरधारकों ने नमित नरेश मल्होत्रा के पदनाम को नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर से बदलकर होल-टाइम डायरेक्टर और Key Managerial Personnel करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। उनका कार्यकाल 7 अगस्त 2026 से 6 अगस्त 2029 तक तीन साल का है।

इसके अलावा नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के पारिश्रमिक तथा कंपनी और उसकी विभिन्न सहायक कंपनियों से जुड़े कई मटेरियल रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन को भी मंजूरी दी गई। यह सालाना आम बैठक 30 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई और 1:22 बजे समाप्त हुई।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बालाजी टेलीफिल्म्स में प्रियंका चौधरी को डायरेक्टर के पद पर बने रहने को मिली मंजूरी

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की 29 सितंबर 2026 को हुई 32वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी।

Vikas Saxena by
Published - Thursday, 01 October, 2026
Last Modified:
Thursday, 01 October, 2026
PriyankaChaudhary564

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की 29 सितंबर 2026 को हुई 32वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें प्रियंका चौधरी का निदेशक पद जारी रखना और कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा रवि कपूर तथा जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एकता रवि कपूर के पारिश्रमिक से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि AGM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम से हुई। बैठक दोपहर 3:30 बजे शुरू हुई और शाम 4:50 बजे खत्म हुई।

प्रियंका चौधरी का निदेशक पद जारी रहेगा

शेयरधारकों ने प्रियंका चौधरी के कंपनी में नॉन-एग्जिक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर बने रहने को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 26 मई 2026 से 25 मई 2031 तक पांच साल का है। कंपनी के मुताबिक, इस दौरान वह रोटेशन के आधार पर रिटायर नहीं होंगी।

प्रियंका चौधरी Reliance Industries में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह वर्तमान में Jio Studios में चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (COO) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के तौर पर काम कर रही हैं। उनके पास इंटरनेशनल फाइनेंस और अकाउंटिंग में ग्रेजुएट डिग्रियों के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) और ACCA, UK की योग्यता है।

कंपनी ने बताया कि प्रियंका चौधरी का कंपनी के किसी अन्य निदेशक से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।

शोभा कपूर के पारिश्रमिक को मंजूरी

AGM में शोभा रवि कपूर को मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर उनके बाकी बचे कार्यकाल के लिए पारिश्रमिक देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। यह मंजूरी 10 नवंबर 2026 से 9 नवंबर 2028 तक दो साल की अवधि के लिए है।

कंपनी के मुताबिक, शोभा कपूर ने 1994 में कंपनी की शुरुआत के बाद से उसके कारोबार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। वह कंपनी के ऑपरेशनल मैनेजमेंट, कामकाज की दक्षता और सेट पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी से भी जुड़ी रही हैं।

शोभा कपूर, जीतेंद्र कपूर की पत्नी और एकता रवि कपूर की मां हैं। कंपनी के किसी अन्य निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी के साथ उनका पारिवारिक संबंध नहीं है।

एकता कपूर के पारिश्रमिक को भी मंजूरी

शेयरधारकों ने कंपनी की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एकता रवि कपूर को उनके बाकी बचे कार्यकाल के लिए पारिश्रमिक देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। यह मंजूरी 10 नवंबर 2026 से 9 नवंबर 2028 तक दो साल की अवधि के लिए है।

कंपनी के अनुसार, एकता कपूर ने भारत के टेलीविजन कंटेंट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में भूमिका निभाई है। उन्होंने टेलीविजन कंटेंट की एक नई शैली को आगे बढ़ाया और भारत में सैटेलाइट टेलीविजन के विस्तार के दौर में कंपनी के कई लोकप्रिय शो तैयार किए।

एकता कपूर, जीतेंद्र कपूर और शोभा कपूर की बेटी हैं। कंपनी के किसी अन्य निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी के साथ उनका पारिवारिक संबंध नहीं है।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

AAAI की नई कमान डॉ. संदीप गोयल के हाथ, जयदीप आर गांधी बने उपाध्यक्ष

श्रीनिवासन के. स्वामी, जो AAAI के पूर्व अध्यक्ष हैं, 2026-27 के लिए AAAI बोर्ड में पदेन सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 30 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 30 September, 2026
Dr Sandeep Goyal...

रेडिफ्यूजन ब्रैंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप गोयल को विज्ञापन एजेंसियों की संस्था एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) का अध्यक्ष चुना गया है। मुंबई में आयोजित वार्षिक आम बैठक में उन्हें इस पद पर चुना गया, वहीं जयदीप आर गांधी को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है।

2026-27 के लिए AAAI बोर्ड में चुने गए अन्य सदस्यों में सैम बालसारा, चेयरमैन एवं एमडी, मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड; प्रियंका चटर्जी, डायरेक्टर, स्टैंडर्ड पब्लिसिटी प्राइवेट लिमिटेड; तान्या गोयल, डायरेक्टर, एवरेस्ट ब्रैंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड; संतोष कुमार, सीओओ, इनोशियन वर्ल्डवाइड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड; कुणाल ललानी, एमडी, क्रेयॉन्स एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड; चंद्रमौली मुथु, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, मैत्री एडवरटाइजिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, कोच्चि; के. श्रीनिवास, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्लोका एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद और अजीत वर्गीज, ग्रुप सीईओ, मीडिया एवं ओओएच, प्लेटिनम एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। श्रीनिवासन के. स्वामी, जो AAAI के पूर्व अध्यक्ष हैं, 2026-27 के लिए AAAI बोर्ड में पदेन सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. संदीप गोयल ने कहा कि AAAI के सदस्यों ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विज्ञापन में इनोवेशन को बढ़ावा देने, रचनात्मकता के उच्च मानकों को बनाए रखने और पिछले अध्यक्षों द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संस्था का लक्ष्य पूरे विज्ञापन और मीडिया इकोसिस्टम को लगातार सहयोग देना होगा, ताकि इंडस्ट्री नई तकनीकों से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपट सके और नए कारोबारी अवसरों का लाभ उठा सके।

डॉ. गोयल ने यह भी कहा कि AAAI का नया बोर्ड अनुभवी और प्रतिभाशाली है और उन्हें विश्वास है कि यह इंडस्ट्री को आगे ले जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा पीढ़ी के कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा और सामाजिक मुद्दों से जुड़े कार्य किए जाएंगे, ताकि वास्तविक संचार समाज के बेहतर भविष्य में योगदान दे सके। बता दें कि डॉ. संदीप गोयल एमबीए, पीएचडी और डी.लिट. हैं। वह रेडिफ्यूजन और एवरेस्ट, दोनों स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों के चेयरमैन हैं। उन्होंने पिछले 40 वर्षों में HTA (अब VML), त्रिकाया ग्रे (अब WPP का हिस्सा), DDB मुद्रा, रेडिफ्यूजन डेंट्सु और यंग एंड रूबिकैम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ काम किया है।

वह जी टेलीफिल्म्स के पूर्व ग्रुप सीईओ और Dentsu India & Middle East के पूर्व इंडिया JV पार्टनर एवं चेयरमैन भी रहे हैं। डॉ. गोयल Snapchat के इंडिया एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पंजाब सरकार में तीन वर्ष तक प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में भी काम किया है। वह कई किताबें लिख चुके हैं और नियमित रूप से द इकोनॉमिक टाइम्स, बिजनेस स्टैंडर्ड समेत अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में कॉलम और लेख लिखते हैं।

वहीं, जयदीप आर गांधी ने कहा कि AAAI के उपाध्यक्ष के रूप में दोबारा चुना जाना उनके लिए सम्मान की बात है और यह इंडस्ट्री के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने विज्ञापन में इनोवेशन और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा इंडस्ट्री के विकास में योगदान देने की बात कही।

जयदीप गांधी Another Idea के संस्थापक हैं और 2008 से AAAI से जुड़े हैं। वह 2014 से AAAI के बोर्ड में हैं। उन्होंने Goafest में को-चेयर के रूप में काम किया और 2019 से इसके चेयरमैन हैं। AAAI के अलावा वह IAA India Chapter के बोर्ड सदस्य और Advertising Council of India के STACA Trust के ट्रस्टी हैं। AAAI के अनुसार, मानद सचिव, मानद कोषाध्यक्ष और अन्य को-ऑप्टेड निदेशकों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे। इसके लिए 2026-27 के निर्वाचित बोर्ड सदस्यों की बैठक में एसोसिएशन के नियमों के अनुसार रिक्त पदों को भरा जाएगा।

गौरतलब है कि AAAI इंडस्ट्री द्वारा संचालित और इंडस्ट्री प्रबंधित एक गैर-लाभकारी ट्रेड एसोसिएशन है। इसकी स्थापना 1945 में विज्ञापन एजेंसियों के इंडस्ट्री के हितों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। AAAI के अनुसार, आज इसके सदस्य छोटे, मध्यम और बड़े आकार की बड़ी संख्या में एजेंसियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो मिलकर देश में किए जाने वाले विज्ञापन कारोबार का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए