होम / ब्रैंड स्पीक्स / SYSKA ने इस टीवी शो से मिलाया हाथ, दर्शकों को कुछ यूं होगा फायदा
SYSKA ने इस टीवी शो से मिलाया हाथ, दर्शकों को कुछ यूं होगा फायदा
एलईडी लाइटिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अग्रणी ब्रैंड सिस्का एलईडी ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
एलईडी लाइटिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अग्रणी ब्रैंड सिस्का एलईडी (SYSKA LED) ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर आने वाले ’द कपिल शर्मा शो’ के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह दर्शकों में से किसी को सिस्का एलईडी की ओर से उपहार प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
इसके तहत दर्शकों से सवाल पूछा जाएगा। विजेताओं को खुद कपिल शर्मा द्वारा इस आधार पर चुना जाएगा कि उनका उत्तर कितना लुभावना है। इसके बाद सिस्का हर हफ्ते भाग्यशाली दर्शक को एलईडी लाइट्स प्रदान कर उसके घर में लगाएगा।
इस पार्टनरशिप के बारे में सिस्का ग्रुप के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमित सेठिया का कहना है, ‘हम द कपिल शर्मा शो के साथ पार्टनरशिप करके बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह हल्का-फुल्का शो आज एक ऐसा घरेलू नाम बन गया है, जिसकी फैन फॉलोइंग बेबी बूमर्स से लेकर जेन जेड तक है। इसी तरह, सिस्का भी एक विविध और इनोवेटिव प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो वाला घरेलू ब्रैंड है, जो अलग-अलग आयु वर्ग की जरूरतों को पूरा करता है।’
सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के बिजनेस हेड दानिश खान का कहना है, ‘द कपिल शर्मा शो के साथ हमारा प्रयास गुणवत्ता वाला कंटेंट पेश करना है, जो हल्का-फुल्का हो और जो सभी आयु वर्ग और भौगोलिक क्षेत्रों में दर्शकों को आकर्षित करता हो। पिछले सीजन को व्यापक रूप से सराहा गया था और मुझे यकीन है कि यह सीज़न पिछले सीज़न की सफलता को पार कर जाएगा। हम ‘द कपिल शर्मा शो’ के लिए सिस्का एलईडी के साथ जुड़कर खुश हैं।’
यह शो इस सीजन में विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों की मेजबानी करेगा। गौरतलब है कि कंपनी इस साल की शुरुआत में सोनी एंटरटेनमेंट टीवी के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ जुड़ी थी।
टैग्स सिस्का एलईडी द कपिल शर्मा शो