होम / ब्रैंड स्पीक्स / 5,000 से अधिक श्रमिकों की मदद के लिए ZEE ने बढ़ाया हाथ, मोदी ने यूं की तारीफ
5,000 से अधिक श्रमिकों की मदद के लिए ZEE ने बढ़ाया हाथ, मोदी ने यूं की तारीफ
कोरोना (Corona) की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी श्रमिक सबसे ज्यादा परेशान हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोना (Corona) की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी श्रमिक सबसे ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में दिहाड़ी श्रमिकों के लिए मनोरंजन कंपनी ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने मदद का हाथ बढ़ाया है। कंपनी ने ऐसे 5,000 से अधिक दिहाड़ी श्रमिकों को वित्तीय मदद मुहैया कराने की पेशकश की है, जो किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसके साथ जुड़े हुए हैं।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने एक बयान में कहा कि बंद के सभी दैनिक वेतन भोगियों पर अभूतपूर्व प्रभावों को देखते हुए जी ने यह फैसला किया है, ताकि इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके परिवार प्रभावित न हों।
देश-दुनिया में फैले अपने मीडिया नेटवर्क के जरिए ZEE एक सौ तीस करोड़ देशवासियों से 'प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि में राहत' (पीएम- केयर्स) में मदद करने की अपील करेगी।
वहीं, कंपनी ने यह भी कहा है कि उसने अपने 3,500 कर्मचारियों से पीएम-केयर्स कोष में स्वैच्छिक रूप से योगदान करने के लिए कहा है और कंपनी भी इस कोष में योगदान करेगी।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए ZEEL के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा कि हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपने परिचालन से जुड़े सभी दैनिक वेतन भोगियों को आर्थिक रूप से समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) की इस पहल की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैं पीएम-केयर में योगदान के लिए जी ग्रुप की सराहना करता हूं। इससे COVID-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई और भी मजबूत होगी।
I appreciate the Zee Group for contributing to PM-CARES. This will make our fight against COVID-19 even stronger. #IndiaFightsCorona https://t.co/TDA4BuvHWr
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2020
टैग्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड कोरोना