होम / ब्रैंड स्पीक्स / कोरोना के खिलाफ जंग में Zee Group ने यूं दिया योगदान

कोरोना के खिलाफ जंग में Zee Group ने यूं दिया योगदान

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। वहीं इस बीच महामारी से लड़ाई में हिस्सा लेते हुए जी ग्रुप (Zee Group) ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। वहीं इस बीच महामारी से लड़ाई में हिस्सा लेते हुए जी ग्रुप (Zee Group) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को 20  एंबुलेंस और 5 हजार पीपीई (PPE) किट्स दान किए हैं।

इस मौके पर इस वर्चुअली रूप से जुड़े जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने जी ग्रुप के कोरोना महामारी के खिलाफ किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया, जिसमें उन्होंने बताया की एक जिम्मेदार कॉरपोरेट के रूप में जी ने देश भर में राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की मदद के लिए 200 से ज्यादा एंबुलेंस और 46000 पीपीई किट अब तक उपलब्ध कराएं हैं। छह लाख से ज्यादा विस्थापित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है।

वहीं पुनीत गोयनका ने कहा की मुझे पूरी उम्मीद है जी का यह कदम वायरस को रोकने में सहायक साबित होगा। उन्होंने प्रदेश के मुखिया CM योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को कोविड-19 (COVID 19) की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी ग्रुप और उसकी पूरी टीम को प्रदेश सरकार की तरफ से धन्यवाद देते हुए कहा की देश के सबसे बड़े राज्य में जो सहयोग जी ग्रुप के द्वारा हम सबको दिया जा रहा है इसके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। कोविड-19 की लड़ाई को प्रदेश ने बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया है। प्रदेश में लगभग 400 लैबोरेट्री क्रियाशील है जो आप जैसे दानदाताओं और भारत सरकार की वजह से हैं।  

 


टैग्स जी ग्रुप उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस   एंबुलेंस पीपीई किट्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago