होम / ब्रैंड स्पीक्स / Zee-Sony बनाम RIL-Disney: मर्जर प्रक्रिया के बाद दोनों इकाई की मार्केट वैल्यू पर एक नजर

Zee-Sony बनाम RIL-Disney: मर्जर प्रक्रिया के बाद दोनों इकाई की मार्केट वैल्यू पर एक नजर

भारत की ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री का जी-सोनी के मर्जर वाला चैप्टर काफी उथल-पुथल में नजर आ रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सोनम सैनी ।।

भारत की ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री का जी-सोनी के मर्जर वाला चैप्टर काफी उथल-पुथल में नजर आ रहा है। एक तरफ जहां जी एंटरटेनमेंट ने सोनी पिक्चर्स से विलय की समयसीमा बढ़ाने के लिए कहा, तो वहीं, जवाब में सोनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि जी का नोटिस इस बात की स्वीकृति है कि वे दी गई डेडलाइन पर मर्जर प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएंगे।

हालांकि, भारत की ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में एक और मर्जर की अटकलें हैं और वह है डिज्नी स्टार और वायकॉम 18 के बीच। पहले की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (RIL) के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देने के करीब है डिज्नी। जिसके बाद, RIL को डिज्नी स्टार बिजनेस में एक नियंत्रित हिस्सेदारी मिल जाने की उम्मीद है, जिसकी वजह से अमेरिकी एंटरटेनमेंट के पास अल्पमत हिस्सेदारी रहने की संभावना है।

फिलहाल, अब समय ही बताएगा कि दोनों मर्जर प्रक्रिया पूरी होंगी या नहीं। हालांकि, वर्तमान अनुमान के मुताबिक, एक नजर दोनों की मार्केट वैल्यू पर-

डिज्नी स्टार - वायकॉम18 

वर्तमान में, डिज्नी स्टार के पास आठ भाषाओं में 70 से अधिक टीवी चैनल, एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+ हॉटस्टार' और एक फिल्म स्टूडियो है, जबकि रिलायंस के ब्रॉडकास्ट डिविजन 'वायकॉम18' के पास आठ भाषाओं में 38 टीवी चैनल, एक डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'जियो सिनेमा' और एक फिल्म स्टूडियो 'वायकॉम18 स्टूडियोज' है।

एलारा कैपिटल (Elara Capital) के मुताबिक, जहां डिज्नी स्टार के पास ऐड मार्केट में 32% हिस्सेदारी है, तो वहीं 'वायकॉम18' के पास 11% ऐड मार्केट में हिस्सेदारी है। विलय की गई इकाई के पास 100 से अधिक टीवी चैनल्स, दो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और दो फिल्म स्टूडियो के साथ 43% ऐड मार्केट में हिस्सेदारी होगी।

FY23 के लिए डिज्नी स्टार का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 19,857 करोड़ रुपये था, जबकि 'वायकॉम18' के लिए यह 4,554 करोड़ रुपये था।

जी एंटरटेनमेंट - सोनी पिक्चर्स

कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, जिसे पहले सोनी पिक्चर्स इंडिया नेटवर्क के नाम से जाना जाता था, का FY23 ऑपरेटिंग रेवेन्यू 6684.9 करोड़ रुपये है। नेटवर्क 26 टीवी चैनल, एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'सोनी लिव' और ओरिजनल कंटेंट के लिए इंडिपेंडेंट प्रॉडक्शन वेंचर 'स्टूडियो नेक्स्ट' और 'सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया' का संचालन करता है। 

वहीं, दूसरी ओर, FY23 के लिए ZEEL का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 8087.90 करोड़ रुपये है। नेटवर्क में 11 भाषाओं में 50 चैनल हैं, एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म  'ZEE5', एक फिल्म प्रॉडक्शन कंपनी 'ZEE स्टूडियोज' और एक म्यूजिक इकाई 'जी म्यूजिक' है।

जैसा कि पहले एक्सचेंज4मीडिया द्वारा रिपोर्ट किया गया था, यदि मर्जर होता है, तो मर्जर की गई कंपनियों के पास 70 से अधिक टीवी चैनल, दो वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- ZEE5 और Sony LIV और फिल्म स्टूडियो 'ZEE स्टूडियोज' और 26 फीसदी के मार्केट शेयर के साथ सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया होंगे। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago