होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Zee News’ ने अपने लुक और ब्रैंड आइडेंटिटी में किया बदलाव, कही ये बात
‘Zee News’ ने अपने लुक और ब्रैंड आइडेंटिटी में किया बदलाव, कही ये बात
नए डिजाइन को गहन मार्केट रिसर्च और ऑडियंस की ओर से मिले सुझावों/प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) ने अपने लुक और ब्रैंड आइडेंटिटी में बदलाव किया है। चैनल की ओर से कहा गया है कि बदलाव के तहत इसमें वाइब्रेंट कलर पैलेट, क्लियर विजुअल्स और शब्दों के बीच स्पेस भी बढ़ाया गया है, ताकि व्युअर्स को और बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।
बताया जाता है कि नए डिजाइन को गहन मार्केट रिसर्च और ऑडियंस की ओर से मिले सुझावों/प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार किया गया है। ‘जी न्यूज’ का यह नया लुक और फील आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रिपोर्ट की जा रहीं खबरों की विश्वसनीयता को फिर से परिभाषित करने के लिए ब्रैंड के लगातार प्रयासों का नतीजा है।
नए डिजाइन को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे यह ‘जी न्यूज’ के व्युअर्स के साथ गहराई से जुड़ने और बेहतर न्यूज देखने के अनुभव के द्वारा नए दर्शकों को आकर्षित करे और भविष्यवादी दृष्टिकोण के अनुरूप हो।
ब्रैंड की फिलॉसफी और आधुनिक दृष्टिकोण के बारे में ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) के चीफ बिजनेस ऑफिसर अभय ओझा का कहना है, ‘समय के साथ देश काफी बदला है और हमने भी अपने में उसी के अनुसार काफी बदलाव किए हैं। देश के सबसे पुराने और प्रमुख न्यूज संस्थानों में से एक के रूप में जी न्यूज ने अपने दर्शकों और देश को एक नई पहचान देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। न्यूज ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में जी न्यूज ने लगातार एक आधुनिक ब्रैंड के रूप में खुद को परिभाषित किया है, जिसमें एक समावेशी और प्रगतिशील दृष्टिकोण शामिल है। अपने दर्शकों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें बेहतर कंटेंट प्रदान करने की दिशा में जी न्यूज लगातार जुटा हुआ है और इसनें देश भर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।’
वहीं इस बारे में ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ के मार्केटिंग हेड अनिंद्य खरे (Anindya Khare) का कहना है, ‘जब मार्केटिंग और मजबूत ब्रैंड इक्विटी के निर्माण की बात आती है, तो जी न्यूज नेटवर्क की ब्रैंड आइडेंटिटी सबसे ऊपर है। हमने अपने दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए और नया अनुभव प्रदान करने के लिए नए रूप और फील के माध्यम से अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी को रिफ्रेश किया है।’
टैग्स जी न्यूज लोगो अभय ओझा ब्रैंड आइडेंटिटी लुक अनिंद्य खरे