होम / ब्रैंड स्पीक्स / इंडसइंड बैंक का बकाया चुका सकती है ZEEL: रिपोर्ट्स

इंडसइंड बैंक का बकाया चुका सकती है ZEEL: रिपोर्ट्स

ऐसी खबर है कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) अब इंडसइंड बैंक(IndusInd Bank) का बकाया चुकाने को तैयार हो गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ( ZEEL) अब इंडसइंड बैंक(IndusInd Bank) का बकाया चुकाने को तैयार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की खबर निकलकर सामने आयी है।

बताया जा रहा है कि इस निर्णय के पीछे की वजह यह है कि ZEEL सोनी ग्रुप के साथ अपनी मर्जर प्रक्रिया को पूरा करने की कवायद के तहत अपने खिलाफ शुरू हुई दिवालिया कार्यवाही को बंद करना चाहती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ZEEL पर इंडसइंड बैंक का करीब 83.7 करोड़ रुपए बकाया है और कंपनी शुक्रवार तक इस बकाया राशि का भुगतनान कर सकती है। 

उल्लेखनीय है कि नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल ने ZEE के खिलाफ दिवाला आदेश पर रोक लगा दी थी।

नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने ZEEL के खिलाफ दिवाला (इन्सॉल्वेंसी) प्रक्रिया मामले में फरवरी में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के आदेश पर रोक लगा दी थी।

तब ZEEL के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा था कि निवेशकों के हितों के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है और कल्वर मैक्स के प्रतस्तावित मर्जर को समय पर पूरा करने पर कंपनी का फोकस है।


टैग्स इंडसइंड बैंक जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago