होम / ब्रैंड स्पीक्स / विश्वास न्यूज की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई तारीफ, कोरोना पर किए काम को सराहा

विश्वास न्यूज की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई तारीफ, कोरोना पर किए काम को सराहा

जागरण न्यू मीडिया ग्रुप की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ‘विश्वास न्यूज डॉट कॉम’ (Vishvasnews.com) को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जागरण न्यू मीडिया ग्रुप की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ‘विश्वास न्यूज डॉट कॉम’ (Vishvasnews.com) को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली है। ‘विश्वास न्यूज’ ने फरवरी माह में कोरोना बीमारी के बारे में चल रही फेक न्यूज को लेकर 6 शहरों में जागरूकता अभियान चलाया था, जिसे काफी प्रशंसा मिली थी। अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्था ‘पॉइन्टर’ ने ‘विश्वास न्यूज’ के इस अभियान की तारीफ की है। ‘पॉइन्टर’ ने विश्वास के मीडिया लिटरेसी ट्रेनिंग को पत्रकारिता का एक शानदार, अनिवार्य कदम कहा है।

जागरण न्यू मीडिया और विश्वास न्यूज के एडिटर इन चीफ राजेश उपाध्याय का कहना है कि विश्वास न्यूज ने देश के पांच राज्यों में हेल्थ फैक्ट चेक अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। एक तरफ जहां देश-दुनिया इस बीमारी से लड़ रही है तो दूसरी तरफ इसकी भ्रामक जानकारियों से। पूरी दुनिया के समक्ष लोगों को बचाने के लिए इस फेक न्यूज युद्ध से भी मुकाबला करना था तो वहीं लोगों तक सच को भी प्रस्तुत करना भी अहम जिम्मेदारी बन गई थी।

ऐसे में जागरण न्यू मीडिया के विश्वास न्यूज ने कोरोना को लेकर चल रही फेक न्यूज का पर्दाफाश करने की ठानी। ‘विश्वास न्यूज’ ने फेसबुक के साथ मिलकर सच के साथी कैंपेन चलाया। इस कैंपेन को अभूतपूर्व सफलता मिली औऱ लोगों का भरपूर सहयोग। प्रशिक्षण कैंप में लोगों का उत्साह देखने लायक था। उनके मन में  फेक न्यूज को पहचानने, उसके टूल को जानने को लेकर जिज्ञासा थी। हर सेशन में लोगों ने जमकर सवाल पूछे। बड़ी बात यह रही कि इन सेशन में हर उम्र के लोगों की सहभागिता रही।

सच के साथी कैंपेन

जागरण न्यू मीडिया और ‘विश्वास न्यूज’ के एडिटर इन चीफ राजेश उपाध्याय का कहना है कि ‘सच के साथी’ कैंपेन का मकसद लोगों को आसपास चल रही फेक न्यूज के प्रति लोगों को जागरुक करना था ताकि लोग फेक न्यूज को पहचान सकें और उसे खारिज कर सकें। एसकेएस हेल्थ फैक्ट चेक को फरवरी (20-29 फरवरी) माह में लॉन्च किया गया था। लोगों को कोरोना वायरस, उसके लक्षण आदि के बारे में जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाए गए। साथ ही इससे जुड़ी फेक न्यूज को पहचान करने के टूल आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मौजूदा डाटा के अनुसार इस फैक्ट चेक ट्रेनिंग प्रोग्राम को 600 लोगों ने अटेंड किया। इन लोगों ने एक माह में ही अपने आसपास के 55000 लोगों को प्रशिक्षित किया। विश्वास न्यूज फैक्ट चेक ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए लोगों के संपर्क में है और उनको अपने परिवार, दोस्त, रिश्तेदार और सहयोगियों को प्रशिक्षण देने के लिए लगाता प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि सच के साथी सेंशंस के दौरान बनाए गए 1187 फैक्ट चैंपियंस के माध्यम से एक लाख लोगों को प्रशिक्षित किया जाए।


टैग्स जागरण न्यू मीडिया विश्वास न्यूज डॉट कॉम
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago