होम / ब्रैंड स्पीक्स / लॉन्चिंग से पहले ‘इंडिया डेली लाइव’ ने देशभर में शुरू किया मेगा कैंपेन

लॉन्चिंग से पहले ‘इंडिया डेली लाइव’ ने देशभर में शुरू किया मेगा कैंपेन

वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में नोएडा से नया नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) जल्द लॉन्च होने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में नोएडा से नया नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) जल्द लॉन्च होने जा रहा है।

लॉन्चिंग से पहले ही चैनल ने इसके प्रमोशन के लिए देशव्यापी कैंपेन शुरू कर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों जैसे-उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में चैनल का आउटडोर प्रमोशन किया जा रहा है। मेट्रो, एयरपोर्ट, बस शेल्टर, टैक्सी स्टैंड सहित 2000 से ज्यादा आउटडोर लोकेशन पर चैनल की होर्डिंग/एलईडी लगी हैं।

इस प्रमोशनल प्लान के बारे में ‘इंडिया डेली लाइव’ के एडिटर-इन-चीफ शमशेर सिंह का कहना है, ‘ये टीवी न्यूज के इतिहास का सबसे बड़ा प्रमोशनल कैंपेन है। आने वाले दिनों में प्रमोशनल एक्टिविटी का दायरा और बढ़ेगा। हम भले ही हिंदी न्यूज चैनल हैं, लेकिन हमारी खबरें पूरे भारत को एक धागे में बांधेंगी, इसलिए हम अभी से हर हिंदुस्तानी के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।’

इसके साथ ही शमशेर सिंह का यह भी कहना है, ‘सोशल मीडिया पर अपने प्रमोशन को लेकर इंडिया डेली लाइव को काफी सरहाना मिल रही है। चैनल की टैगलाइन ‘हर दिन राष्ट्र को समर्पित’ है। चैनल की टीम अपने राष्ट्रवादी तेवर से राष्ट्रहित की खबरों को लेकर जल्द ही हिंदुस्तान के हर घर तक पहुंचेगी।’

उन्होंने बताया कि ‘इंडिया डेली लाइव’ की लॉन्चिंग जल्द होगी और यह चैनल सभी प्रमुख ‘डायरेक्ट टू होम’ (D2H) ऑपरेटर्स और केबल नेटवर्क्स पर उपलब्ध होगा।

चैनल की ओर से शुरू की गई प्रमोशनल ड्राइव की एक झलक आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स हिंदी न्यूज चैनल न्यूज चैनल शमशेर सिंह कैंपेन अभियान इंडिया डेली लाइव इंडिया डेली चैनल की लॉन्चिंग
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago