होम / ब्रैंड स्पीक्स / इस वजह से Byju's छह महीने में 2,500 कर्मचारियों की करेगी छुट्टी

इस वजह से Byju's छह महीने में 2,500 कर्मचारियों की करेगी छुट्टी

शिक्षा प्रद्यौगिकी कंपनी ‘बायजू’ (Byju's) अगले छह महीनों में पांच प्रतिशत यानी लगभग 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

शिक्षा प्रद्यौगिकी कंपनी ‘बायजू’ (Byju's) ने एक बड़ा फैसला किया है और मार्च 2023 तक मुनाफे में आने की योजना बनाई है। इस कवायद के तहत वह अपनी मार्केटिंग और ऑपरेशनल कॉस्ट को ऑप्टिमाइज करेगी। इसके लिए कंपनी अगले छह महीनों में पांच प्रतिशत यानी लगभग 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

वही दूसरी ओर कंपनी ने 10,000 शिक्षकों को नियुक्त करने का फैसला भी लिया है।

बायजू कंपनी की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने बताया कि कंपनी नई भागीदारियों के जरिये विदेशों में ब्रैंड जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करेगी। इसके अलावा कंपनी भारत और विदेशी कारोबार के लिए 10,000 शिक्षकों को नियुक्त करेगी।

गोकुलनाथ ने कहा कि हमने पूरे भारत में महत्वपूर्ण ब्रैंड जागरूकता पैदा की है। अब हमारी मार्च, 2023 तक लाभप्रदता को हासिल करने की योजना है। इसके लिए हमने एक रास्ता तैयार किया है। योजना के तहत मार्केटिंग बजट को ऑप्टिमाइज किया जाएगा और खर्चों की प्राथमिकता तय की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘यह नई योजना हमें दक्षता बढ़ाने, बेकार चीजों से बचने में मदद करेगी। हमारा हाइब्रिड शिक्षण मॉडल- ‘ट्यूशन केंद्र’ और हमारा ‘ऑनलाइन शिक्षण मॉडल’ जो बायजू की कक्षाएं या हमारा ‘लर्निंग ऐप’ है। विशेष रूप से हमने हमारे पहले दो उत्पादों के लिए 10,000 शिक्षकों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।’

बता दें कि बायजू को 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में 4,588 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इससे पहले जून में भी कंपनी ने करीब 2500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। 22 अरब डॉलर वैल्यू वाली इस स्टार्टअप ने ग्रुप की कई कंपनियों के कर्मचारियों को हाल में निकाला है। लॉकडाउन के दौरान एडटेक सर्विसेज की मांग में भारी तेजी आई थी, लेकिन अब इनकी डिमांड में काफी गिरावट आई है। हाल के महीनों में इस सेक्टर की कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को निकाला है। बायजूस ने Toppr, WhiteHat Jr और सेल्स एंड मार्केटिंग, ऑपरेशंस, कंटेंट और डिजाइन टीमों से फुल-टाइम और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को निकाला है।

पिछले कुछ महीनों में Unacademy Group, Lido Learning, Vedantu समेत कई एडटेक कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। मई में एडटेक यूनिकॉर्न वेदांतू ने 624 कर्मचारियों को निकाला था। इसी तरह FrontRow ने भी 145 कर्मचारियों को चलता कर दिया था जो उसके कुल वर्कफोर्स का करीब 30 फीसदी है। जून में इन्फोएज के निवेश वाली स्टार्टअप कंपनी Udayy ने कामकाज बंद करने की घोषणा की थी।


टैग्स छंटनी बायजू 2500 एम्प्लॉयीज
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago