होम / ब्रैंड स्पीक्स / तेजी से बढ़ रहे इस नए खेल के लिए टाइम्स ग्रुप ने किया करार

तेजी से बढ़ रहे इस नए खेल के लिए टाइम्स ग्रुप ने किया करार

न्यूज व एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला टाइम्स ग्रुप इस लीग को लेकर आ रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

खेलों की दुनिया में अब एक और नए खेल की लीग धमाल मचाने आ रही है। दरअसल, मॉर्डन स्पोर्ट में सबसे तेजी से बढ़ रहे खेल पिकलबॉल की भी एक लीग जल्दी ही शुरू होगी। इस लीग का नाम होगा पिकलबॉल वर्ल्ड सीरीज। न्यूज व एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला टाइम्स ग्रुप इस लीग को लेकर आ रहा है। इसके लिए टाइम्स ग्रुप ने पिकलबॉल एशिया के साथ करार किया है और इस लीग को ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च करने को तैयार है। ये लीग अमेरिका में शुरू होगी और एक वर्ष में छह प्रमुख इवेंट्स के साथ अलग-अलग महाद्वीपों में भी खेली जाएगी। 

पिकलबॉल, जोकि एक नया खेल है, लेकिन ये खेल बहुत कम समय में पूरी दुनिया पर छा रहा है। ये टेबल टेनिस, टेनिस और बैडमिंटन का मिश्रण है। हर आयुवर्ग के लोगों के साथ-साथ दुनिया भर में टेनिस, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के सुपरस्टार खिलाड़ियों के अलावा कई मशहूर हस्तियां भी इस खेल को पसंद कर रहे हैं।

अमेरिका में कई मौजूदा प्रतियोगिताएं और लीग हैं, लेकिन पिकलबॉल वर्ल्ड सीरीज वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को लेकर आने वाला पहला टूर्नामेंट होगा, जो दूसरे देशों में भी खेला जाएगा। इसमें मनोरंजन का स्तर भी काफी बेहतर है। इस लीग के पहले साल में सिंगल फॉर्मेट में 64 खिलाड़ी और छह टीमें शामिल होंगी, जिसमें हर टीम में चार खिलाड़ी होंगे। टीमें अमेरिका और दुनिया के बाकी के हिस्सों से होंगी जिसमें भारत भी शामिल है, जहां पिकलबॉल काफी तेजी से बढ़ रहा है।

टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने कहा कि उनके ग्रुप का उद्देश्य इस मॉर्डन स्पोर्ट को अगले स्तर पर ले जाना है और उनकी कोशिश इस खेल को भारत सहित  विश्व स्तर नई पहचान दिलाने की है।

वहीं पिकलबॉल एशिया के प्रणव कोहली ने कहा कि इस खेल को पूरे विश्व में 60 मिलियन लोग पसंद करते हैं और इस खेल को आगे ले जाने के लिए उन्हें टाइम्स ग्रुप से अच्छा पार्टनर व एंकर निवेशक नहीं मिल सकता था।


टैग्स टाइम्स ग्रुप मॉडर्न स्पोर्ट पिकबॉल
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 day ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

48 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago