होम / ब्रैंड स्पीक्स / थॉमसन रॉयटर्स ने किया वर्ल्ड बिजनेस मीडिया का अधिग्रहण
थॉमसन रॉयटर्स ने किया वर्ल्ड बिजनेस मीडिया का अधिग्रहण
लगभग 25 एम्प्लॉयीज वाली लंदन स्थित यह कंपनी थॉमसन रॉयटर्स के रॉयटर्स न्यूज डिवीजन में शामिल होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
थॉमसन रॉयटर्स (Thomson Reuters Corporation) ने इंश्योरेंस व री-इंश्योरेंस मार्केट पर न्यूज व एनालिसिस प्रदान करने वाली सब्सक्रिप्शन बेस्ड कंपनी 'वर्ल्ड बिजनेस मीडिया लिमिटेड' (World Business Media Limited) का अधिग्रहण किया है।
लगभग 25 एम्प्लॉयीज वाली लंदन स्थित यह कंपनी थॉमसन रॉयटर्स के रॉयटर्स न्यूज डिवीजन में शामिल होगी। इसके प्रॉडक्ट्स में एडिटोरियल व डेटा के लिए एक डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म 'द इंश्योरर (The Insurer), 'इंश्योरर टीवी' (Insurer TV) और एक इवेंट बिजनेस शामिल है, जो 45,000 प्रोफेशनल्स तक अपनी पहुंच रखता है।
हालांंकि यह डील कितने की हुई, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।
इस डील को लेकर रॉयटर्स के प्रेजिडेंट पॉल बास्कोबर्ट (Paul Bascobert) ने कहा कि हम इस इसकी कवरेज और रीच बढ़ाने के लिए इस बिजनेस में निवेश करने की योजना बनायी है और हमें विश्वास है कि हम इस क्षेत्र में अपने ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य की सेवाएं लाने में सक्षम होंगे।
वहीं, वर्ल्ड बिजनेस मीडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पीटर हेस्टी (Peter Hastie) ने कहा कि जैसे-जैसे इंडस्ट्री तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है, लिहाजा इससे नियामक जटिलताएं और जोखिम का खतरा भी बढ़ती जा रही है। इंश्योरेंस, री-इंश्योरेंस और इससे जुड़े प्रोफेशनल्स को लेकर स्पष्टता की जरूरत पहले कभी नहीं पड़ी।
टैग्स अधिग्रहण थॉमसन रॉयटर्स कॉरपोरेशन वर्ल्ड बिजनेस मीडिया