होम / ब्रैंड स्पीक्स / अब गोदरेज में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे सुधीर सीतापति

अब गोदरेज में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे सुधीर सीतापति

सुधीर सीतापति ने पिछले दिनों ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर’ (एचयूएल) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (फूड एंड रिफ्रेशमेंट) के पद से इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड’ (Godrej Consumer Products Ltd) ने सुधीर सीतापति (Sudhir Sitapati) को मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के तौर पर नियुक्त करने का ऐलान किया है। बता दें कि सुधीर सीतापति ने पिछले दिनों ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर’ (एचयूएल) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (फूड एंड रिफ्रेशमेंट) के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इस कंपनी के साथ करीब 22 साल से जुड़े हुए थे।

‘गोदरेज’ में सीतापति की नियुक्ति 18 अक्टूबर 2021 से प्रभावी होगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वर्तमान में चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर निसाबा गोदरेज (Nisaba Godrej) ‘गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड’ में एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगी।

कंपनी के अनुसार, ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में सुधीर सीतापति को मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के तौर पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पांच साल के लिए होगी और 18 अक्टूबर 2021 से प्रभावी होगी। शेयरधारकों (shareholders) की मंजूरी के लिए यह मामला कंपनी की वार्षिक आम बैठक में रखा जाएगा।’


टैग्स हिंदुस्तान यूनिलीवर एचयूएल सुधीर सीतापति गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago