होम / ब्रैंड स्पीक्स / IWMBuzz डिजिटल अवॉर्ड्स के पांचवें सीजन ने मचाई धूम, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
IWMBuzz डिजिटल अवॉर्ड्स के पांचवें सीजन ने मचाई धूम, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
देश में तेजी से बढ़ते हुए मीडिया स्टार्टअप्स ‘IWMBuzz Media Network’ की खास प्रॉपर्टीज में शुमार IWMBuzz Digital Awards के पांचवे सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश में तेजी से बढ़ते हुए मीडिया स्टार्टअप्स ‘IWMBuzz Media Network’ की खास प्रॉपर्टीज में शुमार IWMBuzz Digital Awards के पांचवे सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस, डांस, म्यूजिक और जमकर मस्ती भी हुई।
बता दें कि डिजिटल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने और बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए IWMBuzz Media ने पहली बार ओटीटी और वेब एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स देने की शुरुआत की थी। पांचवें सीजन के तहत जूरी द्वारा तमाम कैटेगरी में चुनी गई इंडस्ट्री की प्रतिभाओं को इस मंच पर सम्मानित किया गया।
यह इस अवॉर्ड की लोकप्रियता और विश्वसनीयता ही है कि सीजन पांच को सात ब्रैंड्स और कई मीडिया पार्टनर्स की ओर से सपोर्ट मिला, ताकि इसकी पहुंच को और विस्तार दिया जा सके। वहीं, इस इवेंट को डिजिटल, प्रिंट, आउटडोर और रेडियो आदि प्लेटफॉर्म्स पर जबर्दस्त लोकप्रियता मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा।
कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, हुमा कुरेशी, राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, वाणी कपूर, सुनील शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, भुवन बाम, नुसरत भरुचा, प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे लोकप्रिय कलाकारों की टीम ने रेड कार्पेट पर कदम रखा और पुरस्कार समारोह की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा प्राजक्ता कोली, राशी खन्ना, अपारशक्ति खुराना, सिद्धांत गुप्ता, अदिति राव हैदरी, शारवरी वाघ, श्रिया पिलगांवकर, राजश्री देशपांडे, तिलोत्तमा शोम, अहाना कुमरा सहित कई अन्य कलाकारों ने भी अपना जलवा बिखेरा।
‘डाबर इंडिया लिमिटेड’ के मार्केटिंग हेड (होम केयर) सनथ पुलिक्कल (Sanath Pulikkal) ने कहा, ‘ब्रैंड ओडोनिल को IWMBuzz सीजन 5 डिजिटल अवार्ड्स का प्रायोजक भागीदार बनकर खुशी हुई है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि यह आयोजन काफी शानदार रहा और कई सितारों ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। विजेताओं को बधाई। असाधारण रूप से प्रतिभाशाली होने के कारण इंडस्ट्री पर उनका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था और हमें उम्मीद है कि आगे भी पुरस्कार जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे। हमें यह भी उम्मीद है कि कार्यक्रम के आयोजकों को लगातार सफलता मिलेगी। अपने मूल स्वरूप के अनुरूप, ओडोनिल ऐसे उल्लेखनीय, परिवर्तनकारी आयोजनों में भागीदार बनने के लिए तत्पर है। हम आभारी हैं कि हम इसका हिस्सा थे।’
वहीं, मोटोरोला (Motorola) के मार्केटिंग हेड (APAC) शिवम रंजन का कहना था, ‘ IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स सीजन 5 के साथ साझेदारी करके और इसकी शानदार सफलता देखकर हम काफी खुश हैं। इस कार्यक्रम ने डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उल्लेखनीय वृद्धि और लोकप्रियता को प्रदर्शित किया। हम सभी विजेताओं और नॉमिनीज को बधाई देते हैं। इस आयोजन ने हमें अपनी पहुंच को बढ़ाने और बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ने में मदद की है। हम डिजिटल एंटरटेनमेंट की तेजी से बदलती दुनिया में और योगदान देने के लिए तत्पर हैं।’
‘रीलस्टार’ (ReelStar) के फाउंडर्स नवदीप शर्मा और निक बहल का कहना था, ‘हम देश के सबसे बड़े ओटीटी और वेब एंटरटेनमेंट अवार्ड्स, IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स सीजन 5 का हिस्सा बनकर और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए पहचाने जाने पर रोमांचित हैं। यह आयोजन ज़बरदस्त सफल रहा और हमें इतने सारे प्रतिभाशाली व्यक्तियों के बीच रहने का सौभाग्य मिला। रीलस्टार में हम कंटेंट क्रिएटर्स को सशक्त बनाने और उन्हें अपने काम का मुद्रीकरण करने के नए तरीके प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
‘डिश टीवी’ (DishTV) में कॉरपोरेट हेड (मार्केटिंग) सुखप्रीत सिंह का कहना था, ‘हम IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स के साथ जुड़कर प्रसन्नता व्यक्त करते हैं। यह एक प्रतिष्ठित मंच है जो डिजिटल और ओटीटी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में असाधारण उपलब्धियों और प्रतिभाओं को सम्मानित करता है। हम सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हैं और इस तरह के और सहयोग की आशा करते हैं, जिससे क्रिएटर्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और डिजिटल कंटेंट स्पेस में अपनी और मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलेगी।’
‘IWMBuzz Media’ और ‘IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स’ के फाउंडर, एडिटर और क्यूरेटर सिद्धार्थ लईक का कहना था, ‘हम IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स सीजन 5 को मिले अपार समर्थन और इस तरह की शानदार प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। हमें खुशी है कि हम सभी ब्रैंड पार्टनर्स को इस सहयोग से संतुष्ट कर सके। ओटीटी और डिजिटल एंटरटेनमेंट एक ऐसा क्षेत्र है जो बढ़ रहा है और आने वाले समय में दर्शकों के जुड़ाव के पैटर्न को तय करेगा। हमारा आईपी (IP) नए जमाने के दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के लिए उपयुक्त है। आशा है कि अगला सीजन और बेहतर व बड़ा होगा। एक बार फिर सभी ब्रैंड पार्टनर्स, इंडस्ट्री के सहयोगियों और कलाकारों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इसमें भाग लिया और शो को बड़ा हिट बनाया।’
टैग्स डिजिटल अवॉर्ड्स पांचवां सीजन सिद्धार्थ लईक