होम / ब्रैंड स्पीक्स / Saregama ने एंटरटेनमेंट स्टार्टअप Pocket Aces का किया अधिग्रहण, जानिए कितने की हुई डील

Saregama ने एंटरटेनमेंट स्टार्टअप Pocket Aces का किया अधिग्रहण, जानिए कितने की हुई डील

देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' ने घोषणा की है कि वह युवाओं पर केंद्रित डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर व पब्लिशर 'पॉकेट एसेज' में 51.82 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीद रही है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' (Saregama) ने घोषणा की है कि वह युवाओं पर केंद्रित डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर व पब्लिशर 'पॉकेट एसेज' (Pocket Aces) में 51.82 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। पॉकेट एसेज अपने हिट वेब शो 'लिटिल थिंग्स' (Little Things) आदि के लिए मशहूर है।

सारेगामा अब अपनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है। यह डील 174 करोड़ रुपये में हुई है, जोकि पूरी तरह से कैश में है।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि वह 174 करोड़ रुपये में स्टार्टअप की 51.8% फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी और अगले 15 महीने में इस कंपनी की 40.79 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदने का रास्ता तैयार करेगी। 

सारेगामा ने स्टॉक फाइलिंग में बताया कि वह पब्लिशर कंपनी के 6,60,650 शेयरों और अन्य सिक्योरिटीज का अधिग्रहण एक या ज्यादा चरण में करेगी। पहले चरण में 174 करोड़ रुपये की डील है। इसके बाद कंपनी पॉकेट एसेज के 25,974 शेयरों की खरीद के लिए अतिरिक्त 15 करोड़ रुपये भी निवेश करेगी। 

फाइलिंग के मुताबिक, दूसरे चरण में शेयरों की कीमत का आकलन पहले चरण की एडजस्टेड इक्विटी वैल्यू या पॉकेट एसेज के रेवेन्यू मल्टीपल्स के आधार पर तय एंटरप्राइज वैल्यू के हिसाब से किया जाएगा। इस तरह से कुल मिलाकर, कंपनी का इरादा भविष्य में पॉकेट एसेज की 92.6 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदना है। कंपनी ने पूर्ण अधिग्रहण को क्रियान्वित करने की तारीख निर्धारित नहीं की है।

सारेगामा ने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी को पॉकेट एसेज के 9.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के डिस्ट्रि्ब्यूशन नेटवर्क का इस्तेमाल कर 18-35 उम्र की ऑडियंस के बीच अपनी म्यूजिक लाइब्रेरी को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, यह लॉन्ग फॉर्मैट वीडियो, इंफ्लुएंसर मैनेजमेंट और कलाकारों के बीच सिनर्जी भी तैयार करेगी।   


टैग्स शेयर अधिग्रहण डील सारेगामा पॉकेट एसेज
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago