होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Reliance Entertainment’ और ‘Mid-Day’ ने इस बड़ी वजह से आपस में मिलाया हाथ

‘Reliance Entertainment’ और ‘Mid-Day’ ने इस बड़ी वजह से आपस में मिलाया हाथ

इस साझेदारी को विभिन्न प्लेटफार्म्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कंटेंट की गुणवत्ता और विविधता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’ (Reliance Entertainment) और ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ (Jagran Prakashan Limited) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ‘मिड-डे इंफोमीडिया लिमिटेड’ (Mid-Day Infomedia Limited) ने आपस में हाथ मिलाया है।  

इस साझेदारी का उद्देश्य वास्तविक जीवन की स्टोरीज से प्रेरित बेहतरीन कंटेंट तैयार करने के लिए दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता और संसाधनों का मिलकर लाभ उठाना है। इस साझेदारी को विभिन्न प्लेटफार्म्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कंटेंट की गुणवत्ता और विविधता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस बारे में ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’ की सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Creative & Production) चित्रा सुब्रमण्यम का कहना है, ‘भारतीय मीडिया में एक प्रतिष्ठित संस्थान जागरण ग्रुप के साथ जुड़कर हम काफी रोमांचित हैं। यह साझेदारी दर्शकों तक प्रभावशाली और आकर्षक कंटेंट पहुंचाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रिलायंस एंटरटेनमेंट की क्रिएटिविटी और प्रॉडक्शन क्षमता को जागरण समूह की वास्तविक जीवन की स्टोरीज की गहरी समझ के साथ मिलाकर हमारा लक्ष्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के साथ गहराई से जुड़ता हो।’

वहीं, इस साझेदारी के बारे में ‘मिड-डे इंफोमीडिया लिमिटेड’ के डायरेक्टर और ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ के पूर्णकालिक निदेशक शैलेष गुप्त का कहना है, ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हमारा सहयोग सार्थक कथाओं के माध्यम से दर्शकों के साथ गहन स्तर पर जुड़ने के हमारे मिशन के साथ सहजता से मेल खाता है। स्टोरीटैलिंग में बहुत शक्ति है और साथ मिलकर हम इस शक्ति का उपयोग उन स्टोरीज को सामने लाने के लिए कर सकते हैं जो प्रेरित करती हैं, सूचित करती हैं और मनोरंजन करती हैं।’ इस साझेदारी से फिल्म्स, वेबसीरिज, डॉक्यूमेंट्रीज सहित विभिन्न माध्यमों में ढेर सारा कंटेंट उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।


टैग्स प्रिंट जागरण शैलेष गुप्त रिलायंस एंटरटेनमेंट मिड डे प्रिंट न्यूज चित्रा सुब्रमण्यम
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago