होम / ब्रैंड स्पीक्स / राजस्थान पत्रिका ने की केसीके अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि शुरू

राजस्थान पत्रिका ने की केसीके अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि शुरू

राजस्थान पत्रिका समूह ने ‘केसी कुलिश इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म’ के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

राजस्थान पत्रिका समूह ने ‘केसी कुलिश इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म’ के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि यह अवॉर्ड पत्रिका समूह के  संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश की याद में दिया जाता है। 20 मार्च को उनकी जयंती के मौके पर ही ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसकी आखिरी तारीख 15 मई 2020 है।

बता दें कि यह प्रविष्टि साल 2018  और 2019 दो सालों के लिए आमंत्रित की गई है। पुरस्कार व प्रविष्टि के संबंध में पूरी जानकारी वेबसाइट http://kckawards.patrika.com पर उपलब्ध है। इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिया गया है।

वर्ष 2018 के अवॉर्ड के लिए एक जनवरी से 31 दिसंबर 2018 और वर्ष 2019 के लिए एक जनवरी से 31 दिसंबर 2019 तक दुनिया के किसी भी समाचार पत्र अथवा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय न्यूज मैग्जीन में प्रकाशित समाचार या समाचार अभियान पात्र होंगे। दोनों वर्ष के लिए अलग-अलग प्रविष्टि भेजनी होगी।

विजेता को अवॉर्ड के तौर पर 11 हजार अमेरिकी डॉलर और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही 10 अन्य श्रेष्ठ प्रविष्टियों के लिए मेरिट अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे। पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों की स्वतंत्र जूरी श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन करेगी।

गौरतलब है कि इस अवॉर्ड की शुरुआत साल 2007 में की गई थी, तब पहला अवॉर्ड पाकिस्तान के ‘डॉन’ समाचार पत्र की सहायक संपादक अफसां सुभई व ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के सीनियर रोविंग एडिटर नीलेश मिश्रा को संयुक्त रूप से दिया गया था।

दूसरा अवॉर्ड ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की वरिष्ठ पत्रकार हरिन्दर बावेजा को, तीसरा अवॉर्ड घाना के ‘दैनिक न्यू क्रुसेडिंग गाइड’ समाचार पत्र के अनस आर्नेयो अनस को और चौथा अवॉर्ड ‘द पॉयनियर’ के जे. गोपीकृष्णन की टीम व ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की अजीथा कार्तिकेयन को संयुक्त रूप से दिया गया।

वहीं पांचवे अवॉर्ड के लिए कोई योग्य नहीं पाया गया, केवल 5 मेरिट पुरस्कार ही दिए गए। छठा पुरस्कार ‘इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट’ (आईसीआईजी) के वॉशिंगटन स्थित पत्रकार जेरार्ड राइल की टीम तथा सातवां पुरस्कार आईसीआईजी के जेरार्ड राइल की टीम और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के पत्रकार मनु पब्बी की टीम को दिया गया।

इसी तरह आठवां अवॉर्ड ‘न्यू अफ्रीकन’ मैगजीन के वनजोही काबुकुरू, नौवां अवॉर्ड ‘अमर उजाला’ के राकेश शर्मा व उनकी टीम, दसवां अवॉर्ड घाना के ‘न्यू क्रुसेडिंग गाइड’ समाचार पत्र के अनस आर्नेयो अनस व ग्यारहवां अवॉर्ड कुआलालम्पुर के ‘द स्टार मीडिया’ के इआन यी व उनकी टीम को प्रदान किया गया।


टैग्स राजस्थान पत्रिका केसी कुलिश इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago