होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘OTTplay Premium’ यूज कर रहे पंजाबी दर्शकों के लिए अच्छी खबर, PTC नेटवर्क ने भी दी दस्तक
‘OTTplay Premium’ यूज कर रहे पंजाबी दर्शकों के लिए अच्छी खबर, PTC नेटवर्क ने भी दी दस्तक
‘ओटीटी प्ले प्रीमियम’ (OTTplay Premium) ने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पोर्टफोलियो में लोकप्रिय और देश के सबसे बड़े पंजाबी टीवी नेटवर्क ‘पीटीसी प्ले’ को भी शामिल कर लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ (AI-based) पर आधारित ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ओटीटी प्ले प्रीमियम’ (OTTplay Premium) ने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पोर्टफोलियो में लोकप्रिय और देश के सबसे बड़े पंजाबी टीवी नेटवर्क ‘पीटीसी प्ले’ (PTC Play) को भी शामिल कर लिया है। यानी अब ‘पीटीसी प्ले’ को भी ‘ओटीटी प्ले प्रीमियम’ पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इस गठबंधन के बाद न्यूज समेत सभी आयुवर्ग के पंजाबी दर्शकों को परिवार के साथ तमाम मनोरंजक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
इस गठबंधन के बारे में ‘ओटीटीप्ले’ के को-फाउंडर और सीईओ अविनाश मुदलियार का कहना है, ‘हम इस तरह के सहयोग और रोचक कंटेंट के द्वारा नई-नई चुनौतियां लेने और उनका सामना करने में विश्वास रखते हैं। हमेशा से हमारा उद्देश्य अपने भारतीय कंज्यूमर्स को बेहतरीन और रोचक कंटेंट प्रदान करने का रहा है और हम अपनी इसी प्रतिबद्धता के चलते उन्हें विविध प्रकार का बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध करा रहे हैं।’
वहीं, इस बारे में ‘पीटीसी नेटवर्क’ के एमडी और प्रेजिडेंट रबिन्द्र नारायण का कहना है, ‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि मनोरंजन चलते-फिरते उपलब्ध होना चाहिए और ओटीटीप्ले के सहयोग से हमें उस लक्ष्य को बेहतर तरीके से प्राप्त करने में मदद मिलेगी। पंजाबी इंडस्ट्री ने काफी प्रगति की है और अब बड़े पैमाने पर इसका दर्शक वर्ग हैं। हम अपने दर्शकों को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने के लक्ष्य के साथ इस साझेदारी की दिशा में काम कर रहे हैं।’
बता दें कि कंटेंट डिस्कवरी इंजन से शुरू होकर ओटीटीप्ले भारतीय और दुनियाभर के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट को क्यूरेट करता है। कंज्यूमर्स एक सब्सक्रिप्शन पर 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स देखने का आनंद उठा सकते हैं।
टैग्स पीटीसी नेटवर्क रबिन्द्र नारायण पीटीसी ओटीटी प्ले प्रीमियम अविनाश मुदलियार