होम / ब्रैंड स्पीक्स / NDTV ग्रुप को कुछ यूं हुआ लाभ

NDTV ग्रुप को कुछ यूं हुआ लाभ

बीते दस वर्षों में एनडीटीवी ग्रुप को बेहतरीन मुनाफा हुआ है। साल 2019-20 में टैक्स के बाद उसका शुद्ध लाभ 24.22 करोड़ रुपए का है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

बीते दस वर्षों में एनडीटीवी ग्रुप को बेहतरीन मुनाफा हुआ है। साल 2019-20 में टैक्स के बाद उसका शुद्ध लाभ 24.22 करोड़ रुपए का है। लगातार दूसरे साल, ग्रुप का ब्रॉडकास्ट सेक्शन, एनडीटीवी लिमिटेड भी साल के अंत में टैक्स के बाद मुनाफे के साथ रहा है।

वहीं, ग्रुप स्तर पर भी बीते वित्त वर्ष के मुकाबले इस साल टैक्स के बाद लाभ 14 करोड़ रुपए बढ़ा है। अपने ऑपरेशन और संसाधनों के बीच के तालमेल पर ग्रुप का ध्यान आगे भी बना हुआ है।

बीते वित्त वर्ष के मुकाबले इस साल ग्रुप का ऑपरेशनल खर्च 29.54 करोड़ रुपए कम हुआ है और दो साल में यह 145 करोड़ रुपए कम हुआ है, जब से ग्रुप ने खर्चों को सुसंगत बनाने के लिए ब्योरेवार कवायद शुरू की।

इस वित्त वर्ष के लिए, एनडीटीवी ग्रुप की डिजिटल शाखा एनडीटीवी कन्वर्जेंस ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है, साथ ही दर्शकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 

बता दें कि कंपनी के ऑडिट किए हुए वित्तीय परिणाम 22 जून को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में जारी किए गए थे। कंपनी में पूर्णकालिक डायरेक्टर डॉ. प्रणॉय राय और राधिका राय की एग्जिक्यूटिव को-चेयरपर्संन्स के पद पर दोबारा नियुक्ति की घोषणा भी की गई है। दोनों की इन पदों पर नियुक्ति 15 महीनों के लिए की गई है। यह एक जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर 2021 तक या वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) तक प्रभावी होगी।


टैग्स एनडीटीवी ग्रुप
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago