होम / ब्रैंड स्पीक्स / NDTV Convergence लाया नया ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल
NDTV Convergence लाया नया ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल
एनडीटीवी की सहायक कंपनी एनडीटीवी कन्वर्जेंस (NDTV Convergence) ने ‘एनडीटीवी शॉपिंग’ (NDTV Shopping) नाम से एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल लॉन्च किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
एनडीटीवी (NDTV) की सहायक कंपनी एनडीटीवी कन्वर्जेंस (NDTV Convergence) ने ‘एनडीटीवी शॉपिंग’ (NDTV Shopping) नाम से एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल, होम, किचन जैसी कई अलग-अलग तरह के प्रॉडक्ट्स की पेशकश करेगा, जिसमें भारत के शीर्ष ब्रैंड्स के प्रॉडक्टस शामिल होंगे।
एनडीटीवी शॉपिंग बड़ी बचत के लिए यूजर्स की मदद कर विभिन्न प्रॉडक्ट्स की टॉप डील को भी सर्च करेगा। साथ ही प्लेटफॉर्म की रिव्यूर्स टीम तमाम प्रॉडक्ट्स के बीच यूजर्स के लिए सबसे बेहतरीन प्रॉडक्ट्स ढूंढेगा।
NDTV कन्वर्जेंस के एसवीपी पार्टनरशिप्स व एलांयसेज वैभग सहगल ने लिंक्डइन पर घोषणा की और कहा कि महीनों कड़ी मेहनत के बाद अंत में अपने नए पोर्टल ‘एनडीटीवी शॉपिंग’ के लॉन्चिंग की घोषणा कर बेहद खुश हूं। लोगों की खरीदारी में एक तरह से उनकी मदद ही कर रहा हूं।
टैग्स एनडीटीवी एनडीटीवी शॉपिंग एनडीटीवी कनवर्जेंस