होम / ब्रैंड स्पीक्स / TikTok को टक्कर देने मैदान में आया MX Player, लॉन्च किया ये ऐप
TikTok को टक्कर देने मैदान में आया MX Player, लॉन्च किया ये ऐप
भारत में चीन निर्मित ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद ‘मेड इन इंडिया’ ऐप्स की अचानक से बाढ़ सी आ गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
भारत में चीन निर्मित ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद ‘मेड इन इंडिया’ ऐप्स की अचानक से बाढ़ सी आ गई है। इनमें से कई तो शॉर्ट-वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) द्वारा पीछे छोड़ दिए गए शून्य को भरने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से कुछ तो लोकप्रियता भी हासिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब वीडियो प्लेयर और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) ने अपना नया शॉर्ट वीडियो ऐप ‘टकाटक’ (TakaTak) लॉन्च कर दिया है, जो कि चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) का विकल्प माना जा रहा है।
‘टकाटक’ (TakaTak) फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है, जोकि गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस ऐप को जल्द ही ऐप्पल के ऐप स्टोर पर लॉन्च किया जाएगा।
‘टकाटक’ का अभी पहला वर्जन ही प्ले-स्टोर पर है, जोकि अंग्रेजी के अलावा 9 भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसे 50,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। प्ले-स्टोर पर ‘टकाटक’ को 5 में से 4.3 की रेटिंग मिली है। ‘टकाटक’ का यूजर इंटरफेस ‘टिकटॉक’ की तरह ही है।
टैग्स टिकटॉक एमएक्स प्लेयर टकाटक शॉर्ट वीडियो ऐप