होम / ब्रैंड स्पीक्स / मीडिया एग्जिक्यूटिव राहुल सूद व रोहित जायसवाल ने भारत में लॉन्च किया Brandwith
मीडिया एग्जिक्यूटिव राहुल सूद व रोहित जायसवाल ने भारत में लॉन्च किया Brandwith
कंपनी का भारत और साउथ एशिया में वैश्विक ओटीटी के डिस्ट्रीब्यूशन व मार्केटिंग पर फोकस रहेगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बीबीसी इंडिया व साउथ एशिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल सूद और एनडीटीवी डिस्ट्रीब्यूशन के पूर्व वाइस प्रेजिडेंट व हेड रोहित जायसवाल ने भारत और साउथ एशिया क्षेत्र को कवर करते हुए 'ब्रैंडविथ' (Brandwith) को भारत में लॉन्च किया है।
ब्रैंडविथ 'हॉलमार्क मूवीज नाउ', 'क्यूरियोसिटी स्ट्रीम', 'पीबीएस किड्स', 'वायाप्ले' व कई अन्य ब्रैंड्स के ओटीटी स्ट्रीमिंग सर्विस का प्रतिनिधित्व करता है और इसका डिस्ट्रीब्यूर है। इसमें गुड टाइम्स एसवीओडी (Good Times SVOD) जल्द ही लॉन्च होने वाला है। 2017 में एशिया प्रशांत क्षेत्र में 'ब्रैंडविथ' की स्थापना के बाद से यह ओटीटी क्षेत्र में मूवीज, जनरल एंटरटेनमेंट, फैक्चुअल एंटरटेनमेंट, किड्स, फूड, लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स जैसे जॉनर में दुनिया के अग्रणी ब्रैंड्स को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। .
ब्रैंडविथ इंडिया के फाउंडर व एमडी राहुल सूद ने कहा कि 2022 में भारत में लगभग 45 मिलियन घरों में पेड वीडियो सब्सक्रिप्शन थे, जो अब 99 मिलियन तक पहुंच गया है, जिसकी सफलता के लिए एक ड्यूरेबल सब्सक्राइबर रिलेशनशिप स्थापित करने की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य ARPU को बढ़ाना और प्लेटफॉर्म छोड़कर जाने वाले दर्शकों की संख्या को कम कर ओटीटी एग्रीगेटर्स की मदद करना है और उनके दर्शकों को विविध पेशकश देना है।
उन्होंने कहा कि सोच-समझकर बनाया गया ब्रैंड्स का पोर्टफोलियो ओटीटी एग्रीगेटर्स को उनके दर्शकों को विभाजित करने में मदद करेगा और भारत में इंग्लिश ऑडियंस को बेहतरीन कंटेंट प्रदान करेगा। ऑरमैक्स मीडिया की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से पहले भारत में इंग्लिश ऑडियंस की संख्या 19 मिलियन थी, जोकि अब बढ़कर 42.7 मिलियन हो गई है।”
टैग्स एनडीटीवी बीबीसी ओटीटी राहुल सूद रोहित जायसवाल ब्रैंडविथ