होम / ब्रैंड स्पीक्स / रोलर-कोस्टर की सवारी से कम नहीं ZEE-Sony के विलय प्रक्रिया की जर्नी

रोलर-कोस्टर की सवारी से कम नहीं ZEE-Sony के विलय प्रक्रिया की जर्नी

जी-सोनी के विलय की जर्नी किसी रोलर-कोस्टर सवारी से कम नहीं रही है, पर अभी भी इनके विलय पर असमंजस के बादल बने हुए हैं, लिहाजा हम अब तक की जर्नी पर एक नजर डालते हैं-

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दो मीडिया समूहों जी (Zee) और सोनी (Sony) के विलय की जर्नी किसी रोलर-कोस्टर सवारी से कम नहीं रही है। विलय को पहले 2023 के अंत तक पूरा करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन 10 बिलियन डॉलर के सौदे को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, क्योंकि दोनों संस्थाओं को कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) कानूनी झंझटों से खुद का बचाव करते हुए उनका सामना कर रही है, तो वहीं सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड) ने किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने गार्ड तैयार कर लिए हैं।

विलय समझौते को लेकर दोनों ही कंपनियों ने 2021 में कदम बढ़ाया था और सितंबर 2023 तक इस विलय प्रक्रिया के पूरा होने की उम्मीद की गई थी, लेकिन बाद में इसे 22 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया। विलय का पूरा होना अभी भी अनिश्चित है। इंडस्ट्री के कुछ अंदरूनी सूत्रों ने भविष्यवाणी की है कि विलय अंततः फरवरी 2024 तक पूरी होगी। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह अप्रैल 2024 से पहले नहीं हो पाएगी।

कथित तौर पर, सेबी द्वारा जी के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका को किसी भी प्रमुख प्रबंधकीय पद पर रहने से रोकने के मद्देनजर, सोनी समूह अपने भारत के सीईओ एनपी सिंह को विलय के बाद बनने वाली जी-सोनी इकाई के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर नियुक्त करना चाहती है। हालांकि, सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) ने गोयनका पर से प्रतिबंध हटा दिया है, लेकिन सेबी की जांच अभी भी जारी है।

हाल ही में, ZEEL ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सूचित किया था कि उसने सोनी से विलय को पूरा करने के लिए समय-सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसके बाद सोनी ने एक बयान जारी कर कहा कि वह जी के अनुरोध पर सहमत नहीं है और वह शेष महत्वपूर्ण समापन शर्तों को पूरा करने के लिए जी के प्रस्तावों और योजनाओं को सुनना चाहता है। इसके बाद, 20 दिसंबर को ZEEL ने BSE को सूचित किया कि सोनी विलय की समय-सीमा विस्तार पर चर्चा के लिए सहमत हो गया है। जी और सोनी के पास विलय को पूरा करने के लिए अब एक महीने का समय है।

विलय प्रक्रिया की शुरुआत

विलय की जर्नी दिसंबर 2021 में ZEEL के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) द्वारा कंपनी अधिनियम, 2013 (योजना) की धारा 230 से 232 के तहत 'स्कीम ऑफ अरेजमेंट' पर विचार करने और मंजूरी देने के साथ शुरू हुई, जिसके तहत जी एंटरटेनमेंट और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जिसे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) की सहयोगी कंपनी 'बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' का कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में विलय हो जाएगा।

शेयरधारकों, सेबी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) सहित कुछ नियामकों से अपेक्षित अनुमोदन और एनओसी (NOCs) प्राप्त करने के बाद, कंपनी ने योजना की मंजूरी के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के साथ एक याचिका दायर की।

वर्ष 2022 के दौरान, जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के कई लेनदारों, जिनमें इंडसइंड बैंक, IDBI बैंक, एक्सिस फाइनेंस व अन्य ने लोन डिफॉल्ट का दावा करते हुए ZEEL के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का रुख किया। 

जहां इंडसइंड बैंक ने जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ 80 करोड़ रुपये से अधिक के डिफॉल्ट का आरोप लगाया, तो वहीं IDBI बैंक, एक्सिस फाइनेंस और अन्य कथित तौर पर कंपनी से 100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया वसूलना चाहते थे।

11 जुलाई, 2023 को, NCLT ने विलय पर अपना आदेश सुरक्षित रखा और 10 अगस्त को, इंडसइंड बैंक, एक्सिस फाइनेंस, जेसी फ्लावर एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी, IDBI बैंक, IDBI ट्रस्टीशिप और आईमैक्स कॉर्प सहित कई लेनदारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों को खारिज करने के बाद जी-सोनी विलय की अनुमति दी।

वहीं दूसरी तरफ, पुनीत गोयनका व डॉ. सुभाष चंद्रा दोनों सूचीबद्ध कंपनी से अपने स्वयं के लाभ के लिए धन की कथित हेराफेरी को लेकर बाजार नियामक सेबी के साथ एक और कानूनी झगड़े में उलझे हुए थे।

10 जून को, सेबी ने गोयनका और चंद्रा को विलय की गई जी-सोनी इकाई में किसी भी प्रमुख प्रबंधकीय पद पर रहने से रोक दिया, जो जी के लिए एक झटका था, जबकि विलय की प्रक्रिया अभी भी जारी थी। बाजार निगरानी संस्था ने कहा था कि गोयनका और चंद्रा के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत हैं।

हालांकि, 10 अगस्त को, गोयनका ने सेबी के आदेशों के खिलाफ सिक्योरिटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) का दरवाजा खटखटाया और दो महीने बाद, 30 अक्टूबर को, SAT ने सेबी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को एक तरफ कर गोयनका के लिए विलय की गई जी-सोनी इकाई के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में बने रहने का मार्ग प्रशस्त कर दिया।हालांकि, गोयनका के खिलाफ सेबी की जांच अभी भी जारी है।

इन सबके बीच, विलय सितंबर की समय-सीमा से चूक गया, जिससे जापान के सोनी समूह को 29 सितंबर को एक बयान जारी कर यह कहने के लिए मजबूर होना पड़ा कि विलय में कुछ महीनों की देरी होगी।

गोयनका पर सेबी की नजर के निहितार्थ से चिंतित होकर, नवंबर में, सोनी समूह ने अपने भारत के सीईओ एनपी सिंह को विलय वाली जी-सोनी इकाई के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के रूप में नियुक्त करने की इच्छा व्यक्त की।

कुछ दिनों बाद, एक अर्निंग कॉल में, गोयनका ने कहा कि उनकी कंपनी विलय को लेकर कल्वर मैक्स (सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है और वह विलय के महत्व को पहचानते हैं।

चूंकि दिसंबर बीत रहा था और विलय के समापन का कोई संकेत नहीं था, लिहाजा ZEE ने 17 दिसंबर को बीएसई को सूचित किया कि उसने सोनी से विलय को पूरा करने के लिए समय-सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

हालांकि इसके दो दिन बाद ही, सोनी ने एक बयान जारी कर कहा कि वह समय-सीमा बढ़ाने के जी के अनुरोध पर सहमत नहीं है। कंपनी ने कहा कि वह जी के प्रस्तावों को सुनना चाहती है और जानना चाहती है कि वे शेष महत्वपूर्ण समापन शर्तों को किस तरह से पूरा करने की योजना बना रहे हैं।

वहीं, इसके अगले दिन ही ZEE ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि सोनी इस मामले में चर्चा के लिए सहमत हो गई है।  

कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (CMEPL) को पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SPNI) के नाम से जाना जाता था। CMEPL का वित्त वर्ष 2013 के लिए ऑपरेटिंग रेवेन्यू  6684.9 करोड़ रुपये था। नेटवर्क 26 टीवी चैनल, एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- SonyLIV और ओरिजनल कंटेंट के लिए इंडिपेंडेंट प्रॉडक्शन हाउस 'स्टूडियो नेक्स्ट' और 'सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया' का संचालन करता है।

जबकि FY23 के लिए ZEEL का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 8087.9 करोड़ रुपये रहा। नेटवर्क के पास 11 भाषाओं में 50 चैनल हैं, एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- Zee5, फिल्म प्रॉडक्शन कंपनी- Zeeस्टूडियोज और एक म्यूजिक इकाई- जी म्यूजिक है।  

जैसा कि 'समाचार4मीडिया' ने पहले ही यह रिपोर्ट दी थी कि यदि विलय होता है, तो विलय की गई कंपनियों के पास 26 की बाजार हिस्सेदारी के साथ-साथ 70 से अधिक टीवी चैनल, दो वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म - ZEE5 और Sony LIV और  फिल्म स्टूडियो - ZEE स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया होंगे।


टैग्स सोनी जी एंटरटेनमेंट मर्जर विलय प्रक्रिया
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago