होम / ब्रैंड स्पीक्स / बढ़ते विवाद के बीच ज्वेलरी ब्रैंड तनिष्क ने वापस लिया अपना विज्ञापन
बढ़ते विवाद के बीच ज्वेलरी ब्रैंड तनिष्क ने वापस लिया अपना विज्ञापन
टाटा ग्रुप के ज्वैलरी ब्रांड ‘तनिष्क’ (Tanishq) ने अपने एक विज्ञापन को लेकर मचे बवाल के बाद उसे वापस ले लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
टाटा ग्रुप के ज्वैलरी ब्रांड ‘तनिष्क’ (Tanishq) ने अपने एक विज्ञापन को लेकर मचे बवाल के बाद उसे वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तनिष्क ने गहनों की नई सीरिज के लिए इस विज्ञापन को निकाला था। ‘एकत्वम’ नाम से जारी इस विज्ञापन में कंपनी देश में अनेकता में एकता की भावना दिखानी चाहती थी। इस विज्ञापन में एक मुस्लिम परिवार में हिंदू बहू और उसकी सास को दिखाया गया था। इसमें बहू की खुशी के लिए सास हिंदू रीति रिवाजों से बहू की गोद भराई की रस्म करती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विज्ञापन का उल्टा असर पड़ा और कई लोगों ने इसे लव जिहाद का नाम देकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट तनिष्क’ और ‘तनिष्क माफी मांगो जैसे ट्रेंड चलने लगे।’
इस बीच विवाद बढ़ते हुए देखकर कंपनी ने इस विज्ञापन को वापस ले लिया है। कंपनी का कहना है कि जिस नीयत के साथ यह विज्ञापन तैयार किया गया था, बातें उसके विपरीत होने लगीं, इसलिए उसने विज्ञापन वापस लेने का निर्णय लिया।
— Tanishq (@TanishqJewelry) October 13, 2020
टैग्स तनिष्क विवादित विज्ञापन हिंदू मुस्लिम विवाह