होम / ब्रैंड स्पीक्स / IWMBuzz Digital Awards ने फिर दी दस्तक, जल्द होगा 5वें सीजन का आगाज
IWMBuzz Digital Awards ने फिर दी दस्तक, जल्द होगा 5वें सीजन का आगाज
डिजिटल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने और बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए IWMBuzz Media ने पहली बार ओटीटी और वेब एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स देने की शुरुआत की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश में तेजी से बढ़ते हुए मीडिया स्टार्टअप्स ‘IWMBuzz Media Network’ की खास प्रॉपर्टीज में शुमार IWMBuzz Digital Awards ने फिर दस्तक दी है। जल्द ही इस कार्यक्रम के पांचवे सीजन का आगाज होने वाला है। इस कार्यक्रम के दौरान धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस, डांस,म्यूजिक और जमकर मस्ती भी होगी।
बता दें कि डिजिटल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने और बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए IWMBuzz Media ने पहली बार ओटीटी और वेब एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स देने की शुरुआत की थी।
सीजन चार में देश के तमाम जाने-माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया था। इनमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी,सोनू सूद, तापसी पन्नू, ईशा देओल, हुमा कुरैशी, सान्या मल्होत्रा, उर्वशी रौतेला, साहिल खट्टर, रकुल प्रीत सिंह, राधिका मदान, नुसरत भरूचा, भुवन बाम और आशीष चंचलानी जैसे तमाम जाने-माने नाम शामिल थे। विजेताओं का चुनाव जूरी द्वारा लोकप्रिय और एडिटोरियल कैटेगरीज में किया जाता है।
पांचवें सीजन के बारे में ‘IWMBuzz’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ सिद्धार्थ लईक का कहना है, ‘हमारे दिल में कृतज्ञता के अलावा और कुछ नहीं है, क्योंकि हम खुद को इतना लंबा सफर तय करते हुए देख पाए। हमने डिजिटल एंटरटेनमेंट पर केंद्रित अवॉर्ड्स नाइट की शुरुआत की थी, तब यह इतना विस्तृत नहीं था, लेकिन आज यह क्षेत्र काफी फलफूल रहा है और गुलजार हो रहा है। हर साल हमें प्रशंसकों और इंडस्ट्री से काफी सपोर्ट मिला है और सीजन 5 में भी हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
टैग्स डिजिटल अवॉर्ड्स पांचवां सीजन सिद्धार्थ लईक