होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘IWMBuzz Media' के मंच पर मचेगी धूम, दिए जाएंगे Bengal's Most Stylish Awards

‘IWMBuzz Media' के मंच पर मचेगी धूम, दिए जाएंगे Bengal's Most Stylish Awards

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंगाल की उन हस्तियों को एक मंच पर लाना और उन्हें सम्मानित करना है, जिनका स्टाइल और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अमूल्य योगदान है। TRENDS इस कार्यक्रम का मुख्य स्पॉन्सर है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश-दुनिया के अग्रणी एंटरटेनमेंट न्यूज प्लेटफॉर्म 'IWMBuzz Media Network' ने अपने बहुप्रतीक्षित पहले TRENDS presents Bengal's Most Stylish Awards की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंगाल के उन ट्रेंडसेटर्स और फैशन आइकन को एक मंच पर लाना और उन्हें सम्मानित करना है, जिनका स्टाइल और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अमूल्य योगदान है। ये अवॉर्ड टीवी, सिनेमा, ओटीटी, म्यूजिक और सोशल मीडिया समेत कई कैटेगरी में दिए जाएंगे।

चमक-दमक से भरे इस कार्यक्रम का आयोजन 29 फरवरी को Marriott in New Town, Kolkata में शाम सात बजे से किया जाएगा। द डिजिटल और ओटीटी अवार्ड्स, गेमिंग अवार्ड्स और इंडिया वेब फेस्ट जैसे अपने पिछले आयोजनों की शानदार सफलता के बाद IWMBuzz इस कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार है।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ट्रेंड्स की बात करें तो यह एक फैशन डेस्टिनेशन है, जिसका उद्देश्य देश भर में लाखों भारतीयों को उचित मूल्य पर फैशन विकल्प चुनने में सक्षम और सशक्त बनाकर फैशन को आगे बढ़ाना है। पिछले कुछ वर्षों में ट्रेंड्स ने अपने ब्रैंड्स का एक मजबूत पोर्टफोलियो विकसित किया है जो फैशन को लेकर कस्टमर्स की विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है।

इस आयोजन के बारे में 'IWMBuzz Media Network' के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ सिद्धार्थ लईक का कहना है, ‘बंगाल की एंटरटेनमेंट जगत की हस्तियों के लिए इस आयोजन को लेकर हम काफी रोमांचित हैं। उनकी अनूठी शैली और करिश्मे का जश्न मनाना काफी सम्मान की बात है। IWMBuzz द्वारा हमेशा अपनी आईपी पहलों में नवीनता लाई गई है और यह कार्यक्रम पूर्वी भारत के दर्शकों को लक्षित करने वाली प्रभावशाली पहल साबित होगी। मैं इस पहल में विश्वास दिखाने के लिए ट्रेंड्स और सभी प्रायोजक भागीदारों को धन्यवाद देता हूं।’

वहीं, सुखप्रीत सिंह, कॉरपोरेट हेड-मार्केटिंग, डिश टीवी और वॉचो, डिश टीवी इंडिया का इस बारे में कहना है, ‘हम बंगाल के मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स के बहुप्रतीक्षित पहले संस्करण के लिए IWM मीडिया नेटवर्क के साथ जुड़कर प्रसन्नता व्यक्त करते हैं, यह एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जो बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्टाइल और ग्लैमर के प्रतीक का जश्न मनाता है।’ बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रवेश केवल निमंत्रण द्वारा (ENTRY BY INVITATION ONLY) दिया जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी और अपडेट्स IWMBuzz.com और Bengalmoststylish.com पर ले सकते हैं।


टैग्स सिद्धार्थ लईक मनोरंजन न्यूज
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago