होम / ब्रैंड स्पीक्स / ITV नेटवर्क की पहल: 16 दिसंबर को सजने जा रहा है देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच

iTV नेटवर्क की पहल: 16 दिसंबर को सजने जा रहा है देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच

देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालातों पर चर्चा करने के लिए ‘इंडिया न्यूज मंच’ का आयोजन करने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालातों पर चर्चा करने के लिए ‘इंडिया न्यूज मंच’ का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 16 दिसंबर सुबह 9 बजे से दिल्ली स्थित इम्पीरियल होटल (Imperial Hotel) में किया जाएगा।

विचारों के इस मंच पर सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सुनने का मौका मिलेगा। इस मंच पर देश के वर्तमान हालात के अलावा आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भी मंथन होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ‘न्यूज एक्स’ (News X) और ‘इंडिया न्यूज’ पर किया जाएगा। इसके अलावा नेटवर्क के सभी क्षेत्रीय चैनल्स ‘इंडिया न्यूज राजस्थान’ (India News Rajasthan), ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ (India News Haryana), ‘इंडिया न्यूज पंजाब’ (India News Punjab), ‘इंडिया न्यूज गुजरात’ (India News Gujarat), ‘इंडिया न्यूज यूपी/यूके’ (India News UP/Uttarakhand), ‘इंडिया न्यूज एमपी/छत्तीसगढ़’ (India News MP/Chhattisgarh), ‘इंडिया न्यूज जॉय बांग्ला’ (India News Joy Bangla) और ‘एनई न्यूज’ (NE News) पर भी कार्यक्रम से जुड़े अंशों का प्रसारण किया जाएगा।

इसके अलावा चैनल के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शक इस विचार मंच से सीधे जुड़ पाएंगे। साथ ही यू-ट्यूब के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स डेली हंट, जी5, शेमारूमी, एमएक्स प्लेयर, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा स्काई और पेटीएम लाइव स्ट्रीम पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जाएगा। इस विचार मंच में देश के सभी क्षेत्रों से जुड़े 40 से अधिक वक्ता और पैनलिस्ट भाग लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों में नितिन गड़करी (Union Minister, Road, Transport & Highways),पीयूष गोयल (Union Minister, Commerce & Industry), अनुराग ठाकुर (Union Minister, Information & Broadcasting), गजेंद्र शेखावत (Union Minister, Jal Shakti), मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister, Minority Affairs) दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल, जितेंद्र सिंह (Union Minister, Civil Aviation), राजीव चंद्रशेखर (Union Minister, Skill Development & Entrepreneurship), जनरल जेजे सिंह (Former Chief Of Indian Army), अनिल चोपड़ा, एयर मार्शल (Air Marshal) (R), यूपी के पूर्व सीएम और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव, लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी, लोकसभा सांसद डॉक्टर फारुक अब्दुल्ला, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद मनोज झा, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राज्यसभा सांसद और आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा, राज्यसभा सांसद अमी याजनिक और बीजेपी के पूर्व  नेशनल जरनल सेक्रेट्री (National General Secretary) राम माधव शामिल है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago