होम / ब्रैंड स्पीक्स / प्रतिष्ठित पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ ने उठाया 50 प्रभावशाली महिलाओं के नामों से पर्दा, देखें सूची

प्रतिष्ठित पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ ने उठाया 50 प्रभावशाली महिलाओं के नामों से पर्दा, देखें सूची

एक्सचेंज4मीडिया समूह की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ ने मंगलवार, 5 दिसंबर की शाम को 50 प्रभावशाली महिलाओं (IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड 2023) की सूची जारी की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एक्सचेंज4मीडिया समूह की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ ने मंगलवार, 5 दिसंबर की शाम को 50 प्रभावशाली महिलाओं (IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड 2023) की सूची जारी की, जिसके तहत 'पब्लिसिस ग्रुप' की साउथ एशिया की सीईओ अनुप्रिया आचार्य ने लगभग तीन दशकों तक मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए इम्पैक्ट की 2023 की मीडिया, मार्केटिंग व ऐडवर्टाइजिंग की सूची में 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया है। भारत में होल्डिंग कंपनी स्तर पर सीईओ पद संभालने वाली पहली महिला के तौर पर अनुप्रिया ऐडवर्टाइजिंग लीडर्स में सबसे प्रभावशाली लीडर के रूप में सामने आयी हैं।

बता दें कि यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया था, जोकि इसका 11वां एडिशन था। 2023 एडिशन के लिए, ट्राइब्स (Tribes) IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड का प्रेजेंटिंग पार्टनर था, तो वहीं  कार्यक्रम को लोरियल द्वारा संचालित (Powered by) किया गया था, जबकि स्पॉटिफाई ऐडवर्टाइजिंग सेलिब्रेटरी पार्टनर था।

इस वर्ष, सूची में विभिन्न क्षेत्रों से महिला दिग्गजों का अच्छा प्रतिनिधित्व देखा गया। प्रतिष्ठित जूरी ने 15 नए चेहरों को चुना है, जो इस समय इंडस्ट्री पर अपना दबदबा कायम किए हुए हैं। मीडिया कंपनियों की ओर से सूची में महिलाओं की संख्या 7 है। सूची में क्रिएटिव, मीडिया, डिजिटल, डिजाइन जैसी एजेंसी की ओर से 18 महिलाएं हैं, जबकि 4 अन्य प्लेटफॉर्म से हैं और बाकी 23 मार्केटिंग बैकग्राउंड से हैं, जिनमें से 7 डिजिटल फर्स्ट बिजनेस से हैं।   

सूची में शामिल विजेताओं का चयन करने के लिए जूरी मीट का आयोजन हाल ही किया गया था। पिछले साल की तरह इस साल भी ‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) के चेयरमैन सैम बलसारा की अध्यक्षता में सम्मानित जूरी सदस्यों द्वारा सावधानीपूर्वक इस लिस्ट को तैयार किया गया।

यह अवॉर्ड ऐडवरटाइजिंग, मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के द्वारा किए गए प्रेरणादायक नेतृत्व, उल्लेखनीय काम और अपार योगदान को न केवल पहचान दिलाता है, बल्कि उनकी उपलब्धियों को लोगों के सामने लाता है। पिछले साल 'नेटवर्क18 ग्रुप' (Network18 Group) के बिजनेस न्यूज चैनल 'सीएनबीसीटीवी18' (CNBCTV18) की मैनेजिंग एडिटर शीरीन भान ने इम्पैक्ट की 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस साल भी ‘इम्पैक्ट’ के पास कई प्रभावशाली नाम थे, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में खासा प्रभाव डाला है।

इस वर्ष 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं का चयन करने वाले जूरी सदस्य इस प्रकार थे -

अनुज पोद्दार, एमडी व सीईओ, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड

भास्कर शर्मा, सीईओ (इंडिया), रेडबुल

अमीन लखानी, सीईओ, माइंडशेयर (साउथ एशिया)

शालिनी कामथ, फाउंडर व सीईओ, एसके एंड एसोसिएट्स

जोसी पॉल, चेयरमैन व चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, बीबीडीओ इंडिया

जसनीत बाछल, सीईओ व को-फाउंडर, अर्थवर्म

परितोष श्रीवास्तव, सीईओ, L&K L&K Saatchi & Saatchi, Publicis Worldwide, Saatchi Propagate & Publicis Beehive

उत्तम मलानी, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, सेंचुरी मैट्रेसेस

गौर गुप्ता, चेयरमैन व एमडी, ट्राइब्स कम्युनिकेशंस

अंजना घोष, पूर्व सीईओ, Xotik Frujus और पूर्व डारेक्टर, बिसलेरी

हरीश टिबरेवाला, जॉइंट सीईओ, Mirum India

सीके कुमारवेल, सीईओ, Natural Salons

नीना एलाविया जयपुरिया, प्रमुख - हिंदी व किड्स टीवी नेटवर्क, Viacom18

बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 11वां एडिशन था। इम्पैक्ट द्वारा यह लिस्ट जारी करने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी, जिसमें देश की ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने फील्ड में खास पहचान बनाई है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत्र बनी हैं। इस लिस्ट की पूर्व में विजेता रहीं महिलाओं पर नजर डालें तो इनमें ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (2020), ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ (Godrej Industries) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास (2019), नादिया चौहान (2018), मालिनी अग्रवाल (2017), एकता कपूर (2016), कीर्तिगा रेड्डी (2015), रामा बीजापुरकर (2014), शोभना भरतिया (2013) और विनीता बाली (2012) का नाम शामिल है।

यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची:

 


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया इम्पैक्ट 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची ट्राइब्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago