होम / ब्रैंड स्पीक्स / IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट से उठा पर्दा, शामिल रहे ये नाम
IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट से उठा पर्दा, शामिल रहे ये नाम
साप्ताहिक पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ ने 18 अक्टूबर को मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाली 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कई महीनों के गहन विचार-विमर्श के बाद ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह की जानी-मानी साप्ताहिक पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ (IMPACT) ने 18 अक्टूबर को मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाली 50 प्रभावशाली महिलाओं (IMPACT’s 50 Most Influential Women) की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 'नेटवर्क18 ग्रुप' (Network18 Group) के बिजनेस न्यूज चैनल 'सीएनबीसीटीवी18' (CNBCTV18) की मैनेजिंग एडिटर शीरीन भान ने इम्पैक्ट की 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। शीरीन भान ने ‘India Business Hour’ और ‘Young Turks’ जैसे शो के माध्यम से बिजनेस न्यूज ब्रॉडकास्ट को फिर से परिभाषित करने के लिए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
बता दें कि मुंबई में मंगलवार की शाम आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में इस लिस्ट का अनावरण किया गया।
‘India Today’ ग्रुप इ स कार्यक्रम का गोल्ड पार्टनर है और ‘Bobble AI’ अवॉर्ड्स पार्टनर है। ‘SCIBIDS’ कार्यक्रम में को-पावर्ड की भूमिका निभाई।
इस साल सूची में सभी क्षेत्रों की महिला दिग्गज शामिल रहीं। प्रख्यात जूरी ने 21 ऐसे नए चेहरों को चुना है, जो अपने बेहतरीन काम से इंडस्ट्री में तहलका मचा रही हैं। इस सूची में 13 महिलाएं मीडिया कंपनियों से चुनी गईं है। हालांकि यह संख्या 2020 की तुलना से एक कम है, जबकि 24 नाम क्रिएटिव, मीडिया, डिजिटल, डिजाइन डोमेन जैसी एजेंसियों से हैं। वहीं शेष 18 नाम मार्केटिंग पृष्ठभूमि से हैं, जिनमें से 6 डिजिटल-फर्स्ट बिजनेस से हैं। सूची में 50 महिलाओं के साथ, जूरी ने 'स्पेशल मेंशन' के तौर पर पांच अन्य महिलाओं को चुना।
इस लिस्ट को तैयार करने वाली जूरी के अध्यक्ष ‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) के चेयरमैन और फाउंडर सैम बलसारा थे, जिनके नेतृत्व में यह सूची तैयार की गई। वहीं जूरी सदस्यों में विभिन्न इंडस्ट्री के दिग्गजों को शामिल किया गया, जिनमें ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडेय, ‘Platinum Guild International–India’ की एमडी वैशाली बनर्जी, ‘Eros International Media Ltd’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ प्रदीप द्विवेदी, ‘Beauty & Wellbeing, HUL’ की ग्लोबल सीएमओ प्रिया नायर, ‘Bisleri’ के सीईओ एंजेलो जॉर्ज, ‘Bluedart Express’ की इंडिपेंडेट डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर कविता नायर, ‘Hearth Ventures’ की को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर शैफाली छाछी, ‘The Linus Adventures LLP’ के फाउंडर सुनील लुल्ला, ‘HT Media Ltd’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव बेओत्रा, ‘BSH Home Appliances’ के एमडी और सीईओ नीरज बहल, ‘Xapads Media’ के सीईओ नितिन गुप्ता, ‘Jio Ads’ के सीईओ गुलशन वर्मा और ‘Quora’ के जनरल मैनेजर (APAC) गुरमीत सिंह शामिल रहे।
बता दें कि यह इस कार्यक्रम का दसवां एडिशन है। इंपैक्ट द्वारा यह लिस्ट जारी करने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी, जिसमें देश की ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने फील्ड में खास पहचान बनाई है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत्र बनी हैं। इस लिस्ट की पूर्व में विजेता रहीं महिलाओं पर नजर डालें तो इनमें ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (2020), ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ (Godrej Industries) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास (2019), नादिया चौहान (2018), मालिनी अग्रवाल (2017), एकता कपूर (2016), कीर्तिगा रेड्डी (2015), रामा बीजापुरकर (2014), शोभना भरतिया (2013) और विनीता बाली (2012) का नाम शामिल है।
यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची:
टैग्स एकता कपूर शीरीन भान कली पुरी एक्सचेंज4मीडिया 50 प्रभावशाली महिलाएं अविनाश पांडेय इंपैक्ट सैम बलसारा IMPACT’S 50 Most Influential Women List